हिरोशिमा डे और नागासाकी डे | Anti Nuclear Day 2023

Hiroshima Day (6-Aug) & Nagasaki Day (9-Aug)

'हिरोशिमा डे' हर साल छः अगस्त (6-Aug) को मनाते है| यह उस दिन को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है जब सन 1945 में 6 अगस्त को अमेरिका ने जापान के 'हिरोशिमा' शहर पर आसमान से परमाणु बम दाग दिया| उसी साल 9 अगस्त को दूसरे शहर 'नागासाकी' में फिर एक और बम फेका गया| इसलिए नौ अगस्त (9-Aug)  को नागासाकी डे भी मनाया जाता है| 

इस हमले से जरूर दूसरे विश्व युद्ध का अंत हो गया हो पर 'हिरोशिमा और नागासाकी' दोनों शहरों को इसने पूरी तरह से तबाह कर दिया| एक अनुमान से करीब दो लाख लोगों की जान चली गयी| यह पहली बार था जब किसी युद्ध में किसी देश के खिलाफ परमाणु बम का उपयोग किया गया| 

हिरोशिमा डे (एंटी नुक्लिअर डे) और नागासाकी डे  

हिरोशिमा डे को सभी परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने, मारे गए लोगों के लिए प्राथना करने और दुनिया भर में परमाणु चर्चा और प्रदर्शनों के माध्यम से युद्ध और हिंसा को समाप्त करने के लिए मनाया जाता है| 6 अगस्त को "Anti Nuclear Day (एंटी न्यूक्लियर डे)" भी कहा जाता है| 

हिरोशिमा डे Hiroshima Day 2023

सन 1945 में अमेरिका ने अपने B-29 बॉम्बर से जापान के शहर हिरोशिमा में परमाणु हमला किया था| इस हमले से 90 प्रतिशत शहर तबाह हो गया और करीब 80 हज़ार लोगों की तुरंत मौत हो गयी जबकि 35 हज़ार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे| इस हमले का असर आने वाले समय पर भी देखा गया और वहां के लोगों को गंभीर बीमारियां देखने को मिली, जिससे हज़ारों में मौतें हुई| 

जो परमाणु बम हिरोशिमा में गिराया गया उसका नाम "Little Boy' रखा गया था| यह एक यूरेनियम बोम्ब था| लिटिल बॉय 6 अगस्त को सुबह 8:15 पर फेका गया और जमीन से करीब 2000 फ़ीट की ऊंचाई पर यह फूटा, जिससे 15 हज़ार TNT विस्फोटक के जितना धमाका हुआ और पांच स्क्वायर मील तक का शहर का विनाश हो गया|  इसके बाद भी जापान ने समर्पण नहीं किया जिसके परिणाम में एक और हमला हुआ| 

नागासाकी डे Nagasaki Day 2023

6 अगस्त के हमले के तीन दिन बाद 9 अगस्त को सुबह 11:02 बजे फिर जापान के दूसरे शहर 'नागासाकी' पर परमाणु हमला हुआ| इस बार एक बड़े "प्लूटोनियम बम" का इस्तेमाल किया गया जिससे कई किलोमीटर वर्ग का इलाका धरती पर समा गया|  इसके फलस्वरूप जापान ने 15 अगस्त को बिना किसी शर्त के आत्मसमर्पण कर दिया और दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हो गया| नागासाकी पर किये गए परमाणु बम का नाम "Fat Man" रखा गया| 

उसके बाद आज तक कहीं और फिर कभी परमाणु हमला नहीं देखा गया लेकिन जापान में आम लोगों पर हुए उस हमले की दास्ताँ आज भी एक जख्म दे जाती है|   

हमला करने के पीछे का कारण 

दूसरा विश्व युद्ध जापान के खिलाफ अमेरिका और उसके सहयोगी देशों जैसे ब्रिटैन, सोवियत संघ का था| जापान इस युद्ध में पिछड़ रहा था और कई जगहों से उसे पीछे धकेल दिया गया था| उसके कई सैनिक युद्ध में मारे जा चुके थे| इसलिए उसने अमेरिका पर आक्रमक रवैया अपना लिया| यहाँ तक की युद्ध बंदियों पर भी उसने जुर्म ढ़हाने शरू कर दिए| अमेरिका इस रवैये को ख़त्म करने के लिए जल्द जापान से समर्पण करवाना चाहता था ताकि उसकी बहुत सी जानें बच सके| 

जमीन से हमला करने में अमेरिका के कई सैनिक लगते और उसके जान-माल के लिए भी यह खतरनाक होता इसलिए उसने परमाणु हमले का निर्णय लिया| कुछ इतिहासकार यह मानते हैं कि अमेरिका नहीं चाहता था की सोवियत यूनियन जापान पर कब्ज़ा करे, इसलिए उसने जापान पर हमला किया| 

यह थी "हिरोशिमा डे" और "नागासाकी डे" मनाने के पीछे की कहानी|

Few Famous Quotes on Nuclear Weapons 

**"The weapon of the war must be abolished before they abolish us: John F Kennedy."**

**"The current arms race is a race between nuclear weapons and ourselves."**

**"Nuclear weapons offer us nothing but a balance of terror, and a balance of terror is still terror: George Wald."**

**"A world without nuclear weapons would be less stable and more dangerous for all of us: Margaret Thatcher."**

**"Our nuclear weapons are meant purely as a deterrent against nuclear adventure by an adversary: Atal Bihari Vajpayee"**


Frequently Asked Question:


For important days, please click the following month:

 October 

Post a Comment

0 Comments