76वां भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2022 | Independence day of India 2022

Independence Day 2022: इस वर्ष भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है| पिछले वर्ष मार्च में भारत ने आजादी के 75 वर्ष पुरे होने पर इस कालखंड को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का एलान किया था| आजादी के अमृत महोत्सव के साथ 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान ने देशवासियों को देश प्रेम की भावना से भर दिया है|  

भारत के इतिहास में सतारहवीं शताब्दी तक यूरोपीय व्यापारियों ने अपना ठिकाना भारत में बना लिया था| भारी सैन्य ताकत के माध्यम से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने स्थानीय राज्यों को अपने अधीन कर लिया था| अठारवीं शताब्दी तक तो इन्होने खुद को प्रमुख ताकत के रूप में स्थापित कर लिया| स्वतंत्रता की पहली लड़ाई सन 1857 में लड़ी गई थी, जिसके बाद ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत सरकार अधिनियम 1858 के तहत भारत का प्रत्यक्ष नियंत्रण ब्रिटिश ताज के नेतृत्व को दे दिया| इसके बाद तो धीरे-धीरे भारत का नागरिक समाज उभर कर स्वतंत्रता की मांग करने लगा| 

भारत की आजादी का दिन (India's Independence Day 2022)  

द्वितीय विश्व युद्ध, कांग्रेस के असहयोग आंदोलन, भारतीय मुस्लिम लीग द्वारा मुस्लिम देश की मांग और अनेक दूसरे कारणों से बीसवीं सदी का पांचवा दशक ब्रिटिश शासन के लिए उथल-पुथल भरा रहा| इसके बाद बड़े हुए तनाव का निवारण भारत के लिए एक सौगात ले कर आया| लम्बे समय तक चले स्वतंत्रता आंदोलनों के बाद भारत ने 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त की| इसलिए हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है| इस दिन भारत को अंग्रेजी शासन से आजादी मिली थी| 

ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में इंडियन इंडिपेंडेंस बिल 4 जुलाई 1947 को पेश किया गया, जिसमें भारत के विभाजन का भी प्रस्ताव रखा गया था| 18 जुलाई 1947 को इस बिल को स्वीकार कर लिया गया| 14-15  अगस्त की मध्य रात्रि को भारत की आजादी की घोषणा की गई थी| 

15 अगस्त 1947 को भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू ने दिल्ली में लाल किले के लाहोरी गेट पर भारतीय ध्वज फहराया| इसी तरह हर साल भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री लाल किले पर झंडा फहराकर देश को सम्बोधित करते हैं| पुरे भारतवर्ष में इसी तरह तिरंगा फहराकर सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं| 

**"प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा दिया गया संसद में पहला भाषण "Tryst With Destiny" कहलाता है "**

स्वतंत्रता दिवस (गणतंत्र दिवस और गाँधी जयंती के साथ) उन तीन राष्ट्रीय अवकाश में से एक है जिसे पुरे भारतवर्ष में मनाते हैं | 

Independence Day Quotes

**"अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते, सर कटा सकते  हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 2022 "**

**"Thousands laid down their lives so that our country can celebrate this day, Never Sacrifice their Sacrifices. Happy Independence Day 2022"**

Which Independence Day is this year? भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2022

इस वर्ष 2022 में भारत की आजादी के 75 वर्ष पुरे हो रहे हैं| इसलिए इस वर्ष भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है| आजादी के 75 साल पूरा होने पर केंद्र सरकार द्वारा एक नए अभियान का ऐलान किया गया है "हर घर तिरंगा"| 


Frequently Asked Question:



For important days, please click the following month:
 October 

Post a Comment

0 Comments