राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस 2023 | National Doctors Day 2023 Theme and Wishes

National Doctor's Day 2023: "डॉक्टर" शब्द सुनकर ही एक सम्मान की भावना उजागर होती है| भारत में स्वतः ही डॉक्टरों को "डॉक्टर साहब" कहकर आदर दिया जाता है| डॉक्टर तो घाव में मरहम लगाने वाला व्यक्ति है जो कठिन परिस्थितियों में दर्द, चिंता और भय को कम करता है| यह देखा गया है कि मुश्किल समय में रोगी रोग से ज्यादा उसके बारे में चिंता कर के भयभीत होता है| परन्तु जब एक डॉक्टर हमें न घबराने की सलाह देकर ढांढस देता है तो एक अलग ही संतुष्टि मिलती है| डॉक्टरों के प्रति आदर-सम्मान प्रकट करने और उनके पेशे को प्रोत्साहित करने के लिए साल में एक दिन राष्ट्रीय डॉक्टर डे के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं डॉक्टर दिवस (National Doctors Day 2023) कब है और क्या है इस वर्ष की थीम (National Doctors Day 2023 Theme):
Quotes on Happy Doctors day

National Doctor's Day in India (राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस) 

दुनिया भर में डॉक्टरों को सम्मान देने के लिए अलग-अलग समय पर Doctor's Day (चिकित्सक दिवस) मनाया जाता है| ब्राज़ील में 18 अक्टूबर और अमेरिका में 30 मार्च को यह उत्सव मनाते हैं| भारत सरकार ने 1991 में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor's Day) की स्थापना की|

भारत में इसे महान चिकित्सक, और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भारत रत्न "डॉ बिधन चंद्र रॉय" को सम्मानित करते हुए उनकी जयंती, 1 जुलाई को मनाया जाता है| इस दिन को मनाना हमारे जीवन में डॉक्टरों के मूल्यों पर जोर देने का प्रयास है और साथ ही उन्हें सम्मान देने का एक मौका| टेक्नॉलजी के माध्यम से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए डॉक्टरों के प्रयास अथक हैं| इसलिए ही भारत में उन्हें भगवान्-सा दर्जा देते हैं| 

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस 2023 का विषय (National Doctors Day 2023 Theme)

भारत में "भारतीय चिकित्सा संस्था" हर साल National Doctor's Day के दिन एक विषय की घोषणा करती है| पिछले साल नेशनल डॉक्टर्स डे 2022 का विषय "Family Doctors on the Front Line" था| राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2023 का विषय "Celebrating Resilience and Healing Hands" है| यह विषय कठिन समय के दौरान, विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान डॉक्टरों की निरंतर प्रतिबद्धता और लचीलेपन को पहचानता है| 

इस तरह चिकित्सक दिवस (Doctors Day 2022) मनाना एक जागरूकता अभियान की तरह है जहाँ डॉक्टरों की भूमिकाओं, महत्व और जिम्मेदारियों से जागरूक करने के साथ-साथ चिकित्सक पेशेवरों को प्रोत्साहित करने और उनको जिम्मेदारियों का पालन करने के लिए अवसर प्रदान करना है| 

कोरोना महामारी के समय में डॉक्टर ही मानव जाति के लिए जीवनदाता के रूप में सामने आये हैं| ऐसे में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के दिन उन्हें शुभकामनाएं देकर हम उनका धन्यवाद कर सकते हैं|    

Quotes on National Doctor's Day 2023 (डॉक्टर्स डे पर विचार)

  • **"I express my gratitude to you for always being there for us and for treating our problems!!! Happy Doctor's Day to you."**
  • **"May your days be wonderful and healthy, Like you make it for others, I want to thank you this Doctor's Day, You are an incarnation of God to others!!! Happy Doctor's Day."**
  • **"Thank you for your careful care and hard work. I don't know any other more deserving of a 'Thank you'!!Happy Doctor's Day"**  
  • **"God cannot be everywhere, so he sent the Doctors with excellence and selflessness!!!Happy Doctor's Day."**
  • **"If you can make someone Smile. :-) Yes you are a doctor!!!"**
  • **"When there are tears, you are a shoulder. When there is pain, you are a medicine. When there is a tragedy, you are a hope.!!Happy Doctor's Day."**
  • **"जहाँ भी चिकित्सा की कला को प्यार किया जाता है, वहां मानवता के लिए  प्यार होता है|"**
    **"Happy Doctor's Day to all the doctors who heal others for the sake of humanity."**

Frequently Asked Question:
1.When did Dr.B.C.Roy awarded Bharat Ratna?
Dr. B.C.Roy was awarded Bharat Ratna, India's highest civilian award in 1961.


For important days, please click the following month:

 October 




Post a Comment

0 Comments