भारत में टीचर्स डे कब मनाते हैं | शिक्षक दिवस 2023 | Teachers Day in Hindi

National Teacher's Day 2023: एक शिक्षक वो होता है जो अपने शिष्य के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा का काम करता है फिर चाहे वो किसी भी आयु का हो| उन पर मूल्यों और नैतिकता का पाठ पढ़ाने की भी जिम्मेदारी होती है| भारत में प्राचीन काल से गुरुओं प्रति सम्मान का भाव रखा जाता है| आज के समय, टीचर्स डे के दिन शिक्षकों के प्रयासों को याद किया जाता है| आइये जानते हैं राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (National Teacher Day 2023 Date) कब मनाया जाता है:
teacher day 2023 date

भारत में टीचर्स डे कब मनाते हैं | शिक्षक दिवस (Teachers day in India)

विश्व भर में शिक्षकों को सम्मान देने के लिए टीचर डे मनाया जाता है| भारत में यह दिन हर साल 5 सितम्बर को, डॉ सर्वेपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाते हैं| वह प्रसिद्ध विद्वान्, भारत रत्न, भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे| उनका जन्म 5 सितम्बर 1888 को हुआ| शिक्षा के छेत्र की बात करें तो वह एक शिक्षाविद के रूप में एक प्रतिष्ठित दूत और एक महान शिक्षक थे| 

डॉ राधाकृष्णन जब 1962 में भारत के राष्ट्रपति बने तो उनके कुछ दोस्तों और छात्रों ने उनसे संपर्क करके उनका जन्मदिन मनाने की अनुमति मांगनी चाही| इस पर डॉ राधाकृष्णन ने उन्हें इस दिन को विवेकपूर्ण ढंग से देखने के बजाय एक शिक्षक दिवस के रूप में देखने की इच्छा जताई| इस तरह का अनुरोध उनका शिक्षकों के प्रति प्यार और निष्ठा दर्शाता है| तब से 5 सितम्बर को टीचर्स डे के रूप में मनाया जाता है| 

टीचर्स डे का महत्व (Importance of Teachers Day)

टीचर्स डे एक ऐसा आयोजन है जिसके लिए छात्र और शिक्षक दोनों समान रूप से तत्पर रहते हैं| जहाँ छात्रों को यह अपने शिक्षकों द्वारा उन्हें उचित शिक्षा देने के प्रयासों को समझने का मौका मिलता है वहीँ इस दिन शिक्षकों को उनके प्रयासों के लिए छात्रों के साथ अन्य एजेंसियों द्वारा मान्यता और सम्मानित होने का गर्व होता है| इस दिन भारत के राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है|  

sep 5 Teachers Day in hindi

5 सितम्बर को टीचर्स और छात्र हमेशा की तरह स्कूल आते हैं लेकिन सामान्य गतिविधियों और कक्षाओं को उत्सव और धन्यवाद के रूप में बदल दिया जाता है| कई स्कूलों में बड़े छात्र अपने शिक्षकों के प्रति प्रशंसा दिखाने के लिए छोटी कक्षाओं में पढ़ाते हैं| 

टीचर्स डे के दिन अपने खुद के शिक्षक और गुरुओं के अलावा हम डॉ राधाकृष्णन के जीवन से भी प्रेरणा ले सकते हैं जिन्होंने शिक्षा के बलबूते एक छोटे से गांव से उठकर भारत का प्रतिष्ठित राजनेता बनने तक का सफर किया|  

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 2023 पुरस्कार (National Teacher's Day Award 2023)

शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार 1958 में युवाओं के व्यक्तित्व,  दिमाग और भविष्य को आकार देने में शिक्षकों की उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता को पहचानने के लिए स्थापित किए गए थे| पिछले वर्ष राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 5 सितंबर 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया था| शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग प्रति वर्ष 5 सिंतबर को एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं| पुरस्कारों के लिए शिक्षकों का चयन ऑनलाइन तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया के जरिए पारदर्शी तरीके से किया जाता है| प्रत्येक पुरस्कार में योग्यता प्रमाण पत्र, 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक दिया जाता है| भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 75 चयनित पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी| इस वर्ष 50 स्कूल शिक्षकों, उच्च शिक्षा के 13 शिक्षकों और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा|

शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के शिक्षकों के अनूठे योगदान को  रेखांकित करना और ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता व परिश्रम से न सिर्फ स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है| 

टीचर्स डे पर विचार (Teachers Day Quotes)

**"गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः | गुरुससाक्षात परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः ||"**

**"The influence of a great teacher can never be erased"**

**"Teachers can change lives with just the right mix of chalk and challenges."**

**"Though you wrote in black and white, You bought color in my life!!! Happy Teachers Day"**

**"Teaching is greatest act of optimism."**

Frequently asked questions:
1. International Teachers Day is celebrated on?
"05 October"



For important days click the following month:   
 October 

Post a Comment

0 Comments