विश्व बाइसिकल डे कब मनाया जाता है | WORLD BICYCLE DAY 2023 Date

WORLD BICYCLE DAY 2023: पिछली कुछ सदियों में दुनिया में ऐसे-ऐसे आविष्कार हुए हैं जिससे आज के युग की जीवन शैली में बहुत सकारात्मक असर हुआ है| ऐसे ही अविष्कारों में से एक है-बाइसिकल (Bicycle)| दो चलते पहियों में संतुलन बनाकर चलना उस समय मनुष्य के दिमाग की अद्भुत सोच रही होगी| इसी के आधार पर आगे चलकर मोटर बाइक को बनाया गया| आज के समय में वर्ल्ड बाइसिकल डे मनाने से हम उस समय की कल्पना कर सकते हैं, जब मानवजाति ने अपना सफर आरामदायक बनाने की दिशा में दो-पहिया का आविष्कार कर पहला कदम रखा होगा| आइये जानते हैं विश्व बाइसिकल डे कब मनाया जाता है (WORLD BICYCLE DAY 2023) और क्या है इसका उद्देश्य:


वर्ल्ड बाइसिकल डे कब है (WORLD BICYCLE DAY 2023)

विश्व बाइसिकल दिवस हर साल 03 जून को मनाया जाता है| इस वर्ष 2023 में यह 03 जून को यानी शनिवार के दिन मनाया जाएगा| 2023 में यह वर्ल्ड बाइसिकल डे छठी बार मनाया जा रहा है|        

World Bicycle Day कब से मनाते हैं और क्यों मनाते हैं      

सयुंक्त राष्ट्र की सामान्य सभा (UN General Assembly) ने वर्ष 2018 में 03 जून को विश्व बाइसिकल दिवस (World Bicycle Day) मनाने की घोषणा की | यह प्रस्ताव के लाने के पीछे बाइसिकल का आसान होना, किफायती होना, पर्यावरण के नजरिये से साफ़ और स्वच्छ होना था| यात्रा करने का सबसे टिकाऊ और किफायती साधन होने के कारण बाइसिकल पिछली दो सदियों से इस्तेमाल की जा रही है|  

यह प्रदुषण-रहित आविष्कार अपनी विशिष्टता से लम्बे समय तक बिना किसी खर्च के उपयोग किया जाता है| मानव प्रगति और उन्नति के प्रतीक के रूप में साइकिल सहिष्णुता (tolerance), आपसी समझ और सम्मान, और सामाजिक समावेश (social inclusion) की संस्कृति को दर्शाता है| एक देश के प्रमुख से एक गरीब इंसान इसको चला सकता है| 

वर्ल्ड बाइसिकल डे 2023 का विषय (World Bicycle Day 2023 Theme) 

साइकिल का "विशिष्टता, लम्बी उम्र, आसान, किफायती, टिकाऊ, विश्वसनीय" परिवहन का साधन होना इस विशेष दिन में इसके विषय के रूप में क्लेम किया जा सकता है|    

विश्व बाइसिकल दिवस का प्रतीक चिन्ह (World Bicycle Day Logo) 

world bicycle day logo

वर्ल्ड बाइसिकल डे के लिए प्रतीक चिन्ह "Isaac Feld" ने प्रोफेसर "John E.Swanson" के साथ मिलकर बनाया| यह लोगो दुनिया भर के साइकिल चालकों का प्रतीक है जिसका सन्देश यह दिखाता है कि साइकिल पूरी मानवता के लिए है और सभी के सेवा करती है|       

बाइसिकल चलाने के फायदे (World Bicycle Day 2023) 

बाइसिकल चलाने से कई गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है, जैसे हार्ट अटैक, कुछ कैंसर के प्रकारों से, मोटापे से, डाईबेटिस आदि से| आज के समय में साइकिल को अपने जीवन में ढालकर हर किसी उम्र का व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है| 

vishwa cycle diwas

मानव संचालित साइकिल चलाना सीखना भी एक कला है, लेकिन तैराकी की तरह एक बार सीखा व्यक्ति इसे शायद ही भूलता है| आज-कल का भाग-दौड़ वाला जीवन हमें अस्वस्थ और तनाव में रखता है, इससे दूर रहने के लिए हमें अपनी जीवन शैली बहुत आसान और बिना उलझी हुई बनाने की जरुरत है| महँगी कारों और जहाज़ों के बीच खड़ी साइकिल से हम प्रेरणा ले सकते हैं, जो अपने आविष्कार के दो सदी बाद भी अपनी महत्वता दर्शाने में सक्षम है| 
world bicycle day 2022 importance

वर्ल्ड बाइसिकल दिवस पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:
1.बाइसिकल का आविष्कार किसने किया? 
"Baron Karl von Drais",1817
इन्होनें अपना डिज़ाइन Laufmaschine (Running machine) 1818 में पेटेंट कराया, जो पहली व्यावसायिक रूप से सफल दो पहिया मानव चालित मशीन थी| लेकिन इसमें किसी प्रकार पेडल या यांत्रिकी ड्राइव का कोई अन्य साधन नहीं था| 
2.बाइसिकल में पेडल का आविष्कार 
"Pierre Michaux" द्वारा साइकिल की गतिशीलता में सुधार के लिए पेडल को जोड़ने के साथ 1860 के दशक की शुरुआत में साइकिल क्रांति शुरू हुई|   
3.मेटल-फ्रेम बाइसिकल
1885 में, पूरी दुनिया में बाइसिकल की सफलता तब फैल गई जब John Kemp Starley की  "safety bicycle" में metal frame, rear wheel chain drive और pneumtaic wheels शामिल किये गए| 
4.विश्व की सबसे पुरानी साइकिल रेस "Tour De France" टूर डी फ्रांस 
 

महत्वपूर्ण दिनों के लिए, महीने पर क्लिक करें: 
 October 
    

Post a Comment

0 Comments