विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है | World Milk Day 2023 Date and Theme

World Milk Day 2023: भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है| यह स्किम्ड मिल्क पाउडर और पनीर जैसे दुग्ध उत्पादों का एक प्रमुख निर्यातक भी है| दूध को अक्सर "पूर्ण संतुलित भोजन" के रूप में देखा जाता है इसलिए ज्यादातर लोगों के रोजमर्रा के जीवन में दूध एक महत्वपूर्ण हिस्सा है| दूध के महत्त्व के बारे में लोगों में चेतना उत्पन्न करने के लिए साल में एक दिन विश्व दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है (World Milk Day is celebrated on) और क्या है इस साल की थीम (World Milk Day 2023 Theme):
world milk day 2023

**"Happy World Milk Day!!! Let's be as pure as Milk."**

विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है | World Milk Day 2023 

इस बात को कोई अस्वीकार नहीं करेगा कि दूध हमारी सेहत के लिए अच्छा है| यही बात को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2001 में सयुंक्त राष्ट्र (United Nation) के खाद्य और कृषि संघठन (Food and Agricultural Organisation) ने विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) की स्थापना की जिससे दूध के महत्व के लिए इसे वैश्विक भोजन के रूप में पहचान मिले| इस फैसले से पहले ही कई देश अपने-अपने स्तर पर इस तरह का आयोजन साल के इस समय किया करते थे, इसलिए 01 जून को इसे मनाने का दिन रखा गया| इसको मनाने का उद्देश्य डेरी छेत्र से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान देने का अवसर प्रदान करना था|

अब अगर साल में एक दिन हम इसको लेकर चर्चाएं करेंगे तो उसका फल तो अच्छा ही निकलेगा| इसकी वजह से जनता को दूध के फायदों का पता चलेगा और दुग्ध छेत्र से अपनी आजीविका चलाने वालों पर भी लोगों का ध्यान केंद्रित होगा| FAO की रिपोर्ट के अनुसार करीब 1 अरब लोग दूध की वजह से अपनी रोजी रोटी चलते हैं, और करीब 6 अरब डेरी उत्पादों(Products) का प्रयोग करते हैं| तो अगर साल में सभी देश 1 ही दिन दुग्ध दिवस मनाएंगे तो इसका महत्व अतिरिक्त होगा और यह दर्शाएगा की दूध एक वैश्विक भोजन है|

**"Milk is secret of my superpower"**
vishwa dugdh diwas 2023

वर्ष 2017 में World Milk Day के रिस्पांस में World Plant Milk Day बनाया गया और इसको 22 अगस्त को मनाया जाने लगा| क्यूंकि डेरी उत्पादो के पर्यावरणीय प्रभावों, स्वास्थ्य प्रभावों और पशुवों के दुरूपयोग से इनको आपत्ति थी| Plant Milk बीन, अखरोट, बादाम आदि को पीसकर उसमे पानी, स्वाद, विटामिन, खनिज पदार्थ(mineral) मिला कर तैयार किया जाता है| आपने नाम सुना भी होगा सोया मिल्कआलमंड मिल्क आदि| बाजार में Cow's मिल्क नाम से इसलिए ही दूध बेचा जाता है क्यूंकि वो बता सकें की यह दूध गाय (Animal milk) का है| ऐसा नहीं है कि Plant Milk में जरुरी पोषक तत्व नहीं होते, कुछ लोग तो स्वाद की वजह से Plant Milk का ही उपयोग करते हैं|

**"THIS YEAR '2023' IT WILL BE 23rd ANNIVERSARY OF WORLD MILK DAY"**

भारत विश्व का सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश है| इसका श्रेय जाता है 26 साल (1970 से 1996) तक चले, विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित "Operation Flood" को| भारत में सफ़ेद क्रांति (White revolution) लाने वाले डॉ. वर्गीस कुरियन ने वर्ष 1965 में राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (National dairy development board, NDDB) की स्थापना की| इसका उद्देश्य अमूल की सफलता भारत के दूसरे हिस्से में पहुँचाना, भारत में दूध का उत्पादन बढ़ाना, और दूध का व्यवसाय करने वालों तक उचित मूल्य पहुँचाना था| "ऑपरेशन फ्लड" के आने से इनके काम में तेज़ी आई और आज NDDB एक लाख से ज्यादा डेरी सहकारी समितियों के साथ जुड़ा हुआ है (Anand Pattern)| भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 
डॉ. वर्गीस कुरियन की जन्मतिथि 26 नवंबर को मनाते हैं| 


world milk day 2023 theme

विश्व दुग्ध दिवस 2023 का विषय (World Milk Day 2023 Theme)

2023 में, विश्व दुग्ध दिवस यह दिखाने पर ध्यान केंद्रित करेगा कि पौष्टिक खाद्य पदार्थ और आजीविका प्रदान करने के साथ कैसे डेयरी अपने पर्यावरणीय पदचिह्न कम कर रहा है| इस साल की तरह पिछले साल विश्व दुग्ध दिवस 2022 का विषय था- "Enjoy Dairy"|  

वर्ल्ड मिल्क डे 2023 में जानें दूध के फायदे 

दूध में अनेक जरुरी पोषक तत्व होते हैं जैसे :-
Calcium(कैल्शियम)-हड्डियों और दाँतों को मजबूत बनाये रखता है | 
Protein(प्रोटीन)- हमें ताकत देता है, और मांसपेशिया(Repair/build Muscle) बनाता है 
Potassium(पोटैशियम)- स्वस्थ रक्त-चाप(Blood Pressure) बनाये रखता है  
Phosphorus(फॉस्फोरस)- हड्डियों को मजबूती देता है और ताकत देता है 
Vitamin D(विटामिन डी)- हड्डियों के लिए लाभकारी 
Vitamin B12 (विटामिन बी 12)- लाल रक्त कोशिकाओं के लिए लाभकारी (maintain healthy red blood cell) 
Vitamin A(विटामिन ए)- इम्यून सिस्टम को बनाये रखता है
इसके अतिरिक्त दूध में Riboflavin (B2) और Niacin भी मौजूद रहता है | 


Frequently Asked Question:
1.Indian National Milk Day 
November 26
On Birth date of Dr. Verghese Kurien, "the father of India's White Revolution"
2.Highest Milk Producing State in India
Uttar Pradesh (Produce more than 17% of total milk production of India)
3.World's Largest milk Producer
India (22% of global production)
4.International headquarter of Food and Agricultural Organisation(FAO) located in Rome, Italy
 

For important days, please click the following month:
 October 


Post a Comment

0 Comments