विश्व तम्बाकू निषेध दिवस | World No Tobacco Day 2023 Theme

31 मई : World No Tobacco Day विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 

world no tobacco day 2021

1988 में W.H.O (विश्व स्वस्थ्य संघठन)  की world health assembly में एक resolution (प्रस्ताव) पास होने के बाद से हर साल 31 मई को World No Tobacco Day यानि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस  मनाया जाता है| भारत में तम्बाकू सेवन के अनेक प्रकार होने से यह समस्या बहुत जटिल है| यहाँ धूम्रपान रहित तम्बाकू उत्पादों (smokeless) के भी बहुत  रूप हैं जैसे सुपारी,खैनी, पान मसाला आदि| ऐसा नहीं है कि तम्बाकू इस्तेमाल करने वालों को पता नहीं, तम्बाकू सेवन हानिकारक है, पर यह उनके जीवन का एक हिस्सा-सा बन चूका है | हम सभी जानते हैं, कि इसके सेवन से कैंसर के कई रूप हो सकते हैं, जिससे समय  से पहले दर्दनाक मौत भी हो सकती है| 

WHO के अनुसार प्रति वर्ष 80 लाख से ज्यादा मौतें तम्बाकू सेवन के कारण होती हैं जिसमे से 12 लाख तो वो हैं जिन्होंने इसका सेवन कभी किया ही नहीं| हमारे देश में भी विश्व की guidelines follow (दिशा निर्देशों का पालन)  करते हुए कई मानक तय किये गए हैं, लेकिन यह समस्या अभी भी बनी हुई है| तम्बाकू सेवन से छुटकारे के लिए जागरूकता के साथ प्रेरणा की भी जरुरत है| लेकिन जिस नौजवान ने इसका इस्तेमाल अभी तक किया ही नहीं उसको किस बात से छुटकारा, उसको तो जरुरत है अच्छी परवरिश के साथ सही-गलत का अंतर समझाने की| क्यूंकि "तम्बाकू निषेध दिवस" मनाते हुए हमें 30 वर्ष से अधिक का समय हो गया है, पर आज भी हम इसे मना रहें  हैं और अगर कुछ परिवर्तन नहीं हुआ तो शायद मनाते ही रहेंगे|

पिछले साल WHO ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के लिए 2022 के वैश्विक अभियान "तंबाकू: हमारे पर्यावरण के लिए खतरा" की घोषणा की थी| इस अभियान का उद्देश्य तम्बाकू की खेती, उत्पादन, वितरण और अपशिष्ट से होने वाले पर्यावरणीय प्रभाव के प्रति जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना था| 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 का विषय 'हमें भोजन की आवश्यकता है, तंबाकू नहीं' है, जिसका उद्देश्य तंबाकू किसानों के लिए वैकल्पिक फसल उत्पादन और विपणन के अवसरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें टिकाऊ, पौष्टिक फसलों को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है| 
World No Tobacco Day Theme for 2023: "We need food, Not tobacco" 
पिछले कुछ वर्षों की थीम इस प्रकार रही थी:  
World No Tobacco Day Theme for 2022: "Tobacco: Threat to our Environment"
World No Tobacco Day Theme for 2019: "Make Everyday World No Tobacco Day"
World No Tobacco Day Theme for 2020: "Tobacco Exposed: The secret's out"
World No Tobacco Day Theme for 2021: "Commit to Quit"


Frequently asked Questions:
1.भारत का सबसे बड़ा तम्बाकू उत्पादक राज्य  आंध्र प्रदेश 
2.तम्बाकू में प्रमुख ड्रग  निकोटीन
3.तम्बाकू क्या होता है?   तम्बाकू अपने पत्तों के लिए उगाया जाता है, जिसको सुखाकर फर्मेंटेशन करते हैं| इसमें मौजूद निकोटीन लत का कारण बनता है|   
4.विश्व में तम्बाकू का सबसे बड़ा उत्पादक   चीन 


महत्वपूर्ण दिनों की जानकारी के लिए क्लिक करें: 
 October 

Post a Comment

0 Comments