विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है-World Ozone Day 2023 in hindi

हमारी धरती में मौजूद ओजोन गैस (Ozone Gas) एक खतरनाक प्रदूषक है जो सांस लेने की प्रक्रिया में असर करता है जिससे अस्थमा या फेफड़ों के मरीजों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है| मगर यही ओजोन हमारे वायुमंडल में रहकर सूरज से निकलने वाली खतरनाक अल्ट्रा वायलेट किरणों से हमें बचाता भी है| आइये जानते हैं विश्व ओजोन दिवस कब मनाते हैं और क्या है इसका इतिहास:
WORLD OZONE day kab manaya jaata hai

ओजोन लेयर क्या है (What is ozone layer?)

ओजोन की खोज 1957 में ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर 'गॉर्डन डॉबसन' ने की| ओजोन ऑक्सीजन के तीन एटम से बनता है (O३)| हमारे वायुमंडल में स्ट्रेटोस्फियर के निचले हिस्से में (धरती से करीब 15-35 किलोमीटर) यह भारी मात्रा में मौजूद है| जब अल्ट्रा वायलेट रेज़ वायुमंडल में ऑक्सीजन से रियेक्ट करती है तो ओजोन का कर्ण तैयार होता है| फिर यही ओजोन कर्ण दूसरे ऑक्सीजन एटम से मिलकर ऑक्सीजन बनाता है| यह प्रक्रिया जहाँ चलती है उस सतह को ओजोन लेयर कहते हैं| इससे सूरज से निकली अल्ट्रा वायलेट रेज़ का प्रभाव धरती में आने से पहले कम हो जाता है| 

वायुमंडल में ओजोन लेयर के कम होने से पर्यावरण में इसका गंभीर परिणाम होता है| इससे प्लैंकटन जैसे सूक्ष्म जीव जीवित नहीं रह पाते जो पूरी फ़ूड चेन को प्रभावित करती है| इससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या में भी इजाफा होता है| ओजोन लेयर में रिक्त स्थान होने से अल्ट्रा वायलेट रेज़ धरती में पहुंचती हैं जो स्किन कैंसर, स्किन बर्न, स्नो ब्लाइंडनेस, जैसी बीमारियों का कारण बनता है| 

ओजोन परत में छिद्र का कारण (Causes of Ozone Depletion)

ओजोन लेयर में छिद्र का मुख्य कारण मानव गतिविधि मुख्य रूप से मानव निर्मित वो रसायन हैं जिसमे क्लोरीन (Cl) या ब्रोमिन (Br) होता है| एक क्लोरीन का कर्ण कई ओजोन कर्णों को नष्ट करने की क्षमता रखता है| मुख्य ओजोन परत को नष्ट करने वाले पदार्थ जैसे क्लोरोफ्लोरोकार्बोन, कार्बोनटेट्राक्लोराइड उनमें क्लोरीन जैसे कर्ण ही होते हैं|  

विश्व ओजोन डे कब मनाते हैं और वर्ल्ड ओजोन डे का इतिहास (Montreal Protocol)

विश्व ओजोन डे प्रतिवर्ष 16 सितम्बर को मनाया जाता है| 1985 में अंटार्टिका के ऊपर ओजोन लेयर में रिक्त स्थान (Ozone Hole) को पहचाना गया| फिर 16 सितम्बर 1987 को कई देशों ने मोंट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किये जिसमें उन चीज़ों से बचाव के बारे में लिखा गया था जो हमारी ओजोन लेयर को खाली कर रही हैं| इसके लिए चरणबद्ध तरीके से उन सभी पदार्थों का उत्पादन बंद करने पर ज़ोर दिया गया| 1 जनवरी 1989 को इसे लागू किया गया| इस अंतराष्ट्रीय समझौते का परिणाम यह निकला कि 30 साल बाद अंटार्टिका के ऊपर ओजोन लेयर का छिद्र भरने लगा है और यह आशा की जाती है की 2050 से 2070 तक यह ओजोन लेयर 1980 के स्तर तक पहुँच जाएगा| 

1994 में सयुंक्त राष्ट्र की सामान्य सभा ने 16 सितम्बर को ओजोन परत के सरंक्षण के लिए अंतरष्ट्रीय दिन घोषित किया| यह वही दिनांक थी जब मोंट्रियल प्रोटोकॉल में हस्ताक्षर हुए थे| 

हम भी पेड़ लगाकर, अच्छी रखरखाव से गाड़ियों से होने वाला प्रदुषण कम करके, प्लास्टिक या टायर ना जलाकर, पर्यावरण के अनुकूल वाला फर्टिलाईजर के इस्तेमाल से ओजोन परत को बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं|    

वर्ल्ड ओजोन डे 2023 का विषय (World Ozone Day 2023 Theme)

पिछले वर्ष विश्व ओजोन दिवस २०२२ का विषय था: "Montreal Protocol@35: global cooperation protecting life on earth."/ "मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल@35: पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला वैश्विक सहयोग"| यह विषय जलवायु परिवर्तन पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के व्यापक प्रभाव और जलवायु चुनौतियों का सामना करने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए पृथ्वी पर जीवन की रक्षा के लिए सहयोग से कार्य करने, साझेदारी बनाने और वैश्विक सहयोग विकसित करने की आवश्यकता को पहचानता दिलाता था|
 
16 सितंबर को चिह्नित होने वाले ओजोन परत के संरक्षण के लिए विश्व ओजोन डे 2023 (World Ozone Day 2023) का विषय है: 
"Montreal Protocol: fixing the ozone layer and reducing climate change."
यह मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के जलवायु परिवर्तन पर सकारात्मक प्रभाव के वैज्ञानिक मूल्यांकन पैनल द्वारा हाल ही में की गई खोज को दोहराता है, कि ओजोन रिकवरी ट्रैक पर है और कैसे किगाली संशोधन (Kigali Ammendment) के माध्यम से जलवायु चुनौतियों का समर्थन किया जा सकता है| 

वर्ल्ड ओजोन लेयर पर विचार (World Ozone Day Quotes)

**"Earth without ozone is like a house without a roof !!! Save Ozone Layer."**

**"Go green, go genius, stand tall and stitch the ozone layer."**


**"Ozone not just a layer but a protector."**

Frequently asked questions:

1.


For important days click the following month:   
 October 

Post a Comment

0 Comments