विश्व जनसँख्या दिवस कब है | World Population day 2023 Date and Theme

July 11: विश्व जनसँख्या दिवस World Population day 

WORLD POPULATION DAY 2021 Quotes

**"Take a stand, raise awareness, help, since we are nearly running out of space. Wish you a Happy World Population Day."**
**"छोटा परिवार सुखी परिवार!!"**

World Population Day 2023

एक खुशहाल जीवन के लिए तीन मुलभुत जरुरत क्या हैं-रोटी, कपड़ा और मकान| अगर यह सब दुनिया की जरूरतों के हिसाब से कम हो जाये तो!!! हमारी पृथ्वी में हर कुछ सीमित मात्रा में है जैसे सीमित जमीन, सीमित शुद्ध जल| पर एक चीज़ जो सीमित नहीं है वो है हमारी बढ़ती जनसँख्या| करीब दो सौ साल पहले सन-1800 में हमारे गृह में 1 अरब लोग थे जिसे 2 अरब होने में 127 साल लगे और क्रमः 3, 4, 5, 6, 7 अरब होने में इसे 33,13,14,12, 13 साल लगे| वर्तमान वर्ष में दुनिया की जनसँख्या 8 अरब लोगों तक पहुँच गयी है|


Why do we celebrate World Population Day? विश्व जनसँख्या दिवस क्यों मनाते हैं 

वैश्विक जनसँख्या के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सयुंक्त राष्ट्र (United Nation Development Programme) के शासन परिषद् (Governing Council) ने सन 1989 में विश्व जनसँख्या दिवस(World Population Day) मनाने की स्थापना की| यह तारीख 11 जुलाई रखी गई क्यूंकि दो वर्ष पूर्व लगभग 11 जुलाई 1987 को ही विश्व की जनसँख्या 5 अरब हुई थी| इस खास दिन को मनाने के पीछे परिवार नियोजन, लिंग समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना था| 

भारत के अकेले की जनसंख्या 140 करोड़ से ज्यादा है जो विश्व में पहले स्थान पर है| संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की 'स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023' के जनसांख्यिकीय आंकड़ों में अनुमान लगाया गया है कि भारत की आबादी 142.86 करोड़ है, जबकि चीन के लिए यह 142.57 करोड़ है| बढ़ती जनसँख्या पर्यावरण के सबसे अधिक दबाव वाले मुद्दों में से एक है, जो बिना किसी आहट के पर्यावरण प्रदुषण, ग्लोबल वार्मिंग जैसी शक्तियों को बढ़ावा दे रहा है और सीमित संसाधनों की खपत जैसे शुद्ध जल, उपजाऊ भूमि को बहुत तेजी से कम करने में लगा है|
World Population Day 2021
इस समस्या से बचने के लिए और आने वाली पीढ़ियों को एक खुशहाल जीवन देने के लिए, हमें जागरूक होने और दूसरों को जागरूक करने की जरुरत है| सरकारी नीतियों में बदलाव, अधिक जनसँख्या के नुकसान के प्रति जागरूकता, सेक्स एजुकेशन, परिवार नियोजन जैसे कदमों से हम आज और कल दोनों को सुरक्षित कर सकते हैं|

विश्व जनसँख्या दिवस 2023 का विषय (World Population Day 2023 Theme) 

पिछले साल विश्व जनसँख्या दिवस 2022 का विषय था:
A world of 8 billion: Towards a resilient future for all – Harnessing opportunities and ensuring rights and choices for all
इस विषय का उद्देश्य "दुनिया के एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ते हुए सभी 08 अरब लोगों के अधिकारों और विकल्पों को सुनिश्चित करना" था| 
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस वर्ष के विश्व जनसंख्या दिवस 2023 का विषय है - "लैंगिक समानता की शक्ति को उजागर करना: हमारी दुनिया की अनंत संभावनाओं को अनलॉक करने के लिए महिलाओं और लड़कियों की आवाज उठाना"| 
"Unleashing the Power of gender equality: Uplifting the voices of women and girls to unlock our world’s infinite possibilities."

Quotes and Slogan on World Population Day 2023

  • **"Instead of controlling environment for benefit of population, we should control population to ensure survival of environment!!! Happy World Population Day"**
  • **"We all worry about the population explosion. But we don't worry about it at the right time!! Happy World Population Day"**
  • **"Take care of children, we already have. Don't increase the population!! World Population Day 2023"**
  • **"पेड़ जाएँ घटते, इंसान बढ़ते जाये| आबादी की ज्वाला देखो, सारा जंगल जलाए।"**
World Population Day 2023 vishwa jansankhya diwas 2021

For important days, please click the following month:
दूसरे महत्वपूर्ण दिनों के लिए क्लिक करें: 
 October 


     

Post a Comment

0 Comments