World Rivers Day in hindi वर्ल्ड रिवर डे | विश्व नदी दिवस

24 Sept 2023: वर्ल्ड रिवर डे  World Rivers Day विश्व नदी दिवस 

World River Day in hindi

भारत में नदियों की एक महत्वपूर्ण भूमिका है| हिन्दू धर्म में नदी को पवित्र माना जाता है| नदियां हमें पीने योग्य पानी, सस्ता परिवहन, बिजली, और आजीविका प्रदान करती है| इसीलिए भारत के लगभग सभी प्रमुख शहर नदी की किनारे स्थित हैं| परन्तु पिछले कुछ दशकों से नदियों की हालत चिंताजनक बन गई है | भारत की खोई हुई नदियां और उनके किस्से परेशान करने वाले हैं| नदी और रिवुलेट इकोसिस्टम जिसने कभी कृषि और मछली पालन जैसे छेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने के अलावा लोगों को भोजन और पानी दिया आज कई स्थानों में विलुप्त होने के कगार में है| 

नदियों की बिगड़ती स्थिति 

तेजी से बेतरतीब शहरीकरण और आद्योगिक विकास नदियों की बिगड़ती स्थिति के लिए कई हद तक ज़िम्मेदार हैं| पिछले कुछ दशकों में भारत के शहरों का जो विकास हुआ है वह आसपास के गाओं से भारी जनसँख्या आकर्षित करती है| नदियों के किनारे बसे यह शहर अपनी जरूरतों के हिसाब से नदी किनारे अतिक्रमण करते हैं| फिर बढ़ती जनसँख्या, आद्योगिक प्रदुषण और अतिक्रमण, नदियों के स्वास्थ्य को प्रभावित करके उनको 'गंदे नाले' में बदलने लगती है| इसके उदाहरण भी मौजूद हैं जैसे वाराणसी में अस्सी नदी, गुवाहाटी की भरालु और बाहिनी नदी| 

वर्ल्ड रिवर डे की शुरुआत (World River Day)

सन 2005 में हमारे जल संसाधनों की बेहतर देखभाल की आवश्यकता के  बारे में अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करने में मदद करने के लिए सयुंक्त राष्ट्र ने 'वॉटर फॉर लाइफ डिकेड' लॉन्च किया| इसके रिस्पांस में 'मार्क एंजेलो' द्वारा वर्ल्ड रिवर डे का प्रस्ताव रखा गया| इससे पहले ही ब्रिटिश कोलंबिया में दो दशकों से कैनेडियन लोग 'ब्रिटिश कोलंबिया रिवर डे' मनाते थे जिसको 'मार्क एंजेलो' ने ही स्थापित किया था| और अब यह नार्थ अमेरिका का एक प्रसिद्ध नदियों के लिए मनाया जाने वाला समारोह बन गया था| इस दिन की सफलता देख सयुंक्त राष्ट्र ने वर्ल्ड रिवर डे मनाने की घोषणा कर दी जिसे हर साल सितम्बर के चौथे रविवार को मनाया जाता है| 

वर्ल्ड रिवर डे मनाए जाने का महत्व (Importance of World River Day)  

दुनिया भर के लगभग हर देश में कम से कम एक नदी बहती है| संभवतः कई महत्वपूर्ण जलमार्ग भी हैं | यह सुनिश्चित करने के लिए की जलश्रोतो की महत्वता पहचानी जा रही है और इनकी सरहाना भी हो रही है जैसे कि होनी चाहिए, 'वर्ल्ड रिवर डे' हमें आसपास प्राकृतिक जल की महत्वता याद दिलाता रहेगा और इसके लिए जागरूकता प्रदान करेगा| 

वर्ल्ड रिवर डे पर विचार (Quotes on World River Day)

**"A  river cuts through rock not because of its power, but because of is persistence!!! World River Day"**

**"A river is more than an amenity, it is a treasure."**

**"River never go reverse. So try o live like a river, forget your past and focus on your future."**

**"The importance of the river cannot be overstated in the history of the country, or the development of the nation."**

**"Time to Care before streams are bare.!!! World River Day"**

**"Thousands have lived without love, not one without water."**

For important days click the following month:   
 October 

Post a Comment

0 Comments