National Holiday in India भारत के राष्ट्रीय अवकाश

national holiday in india

सांस्कृतिक रूप से विविध समाज होने के कारण, भारत में वर्ष में कई छुटियाँ और त्यौहार मनाए जाते हैं, लेकिन इनके बीच भारत में केवल तीन नेशनल हॉलीडे यानि राष्ट्रीय अवकाश हैं| 

क्या अर्थ होता है नेशनल हॉलिडे का? Significance of National Holiday  

राष्ट्रीय अवकाश का मतलब पुरे देश में इस दिन छुट्टी होती है| इस दिन हर भारतवासी चाहे वह किसी भी धर्म, जाति और छेत्र से आता हो, अपने देश के लिए इस दिन को पर्व के रूप में मनाता है| भारत में जो तीन दिन राष्ट्रीय अवकाश (National Holiday in India) घोषित किये गए हैं वह इस प्रकार हैं|      

1. गणतंत्र दिवस (Republic Day)- 26 जनवरी  

भारत की आजादी के करीब दो साल बाद 26 नवंबर 1949 को सविंधान सभा द्वारा भारत के सविंधान को स्वीकार किया गया (adopted the constitution of India) और 26 जनवरी 1950 को यह प्रभावी (effective)  हुआ| भारत का सविंधान प्रभावी होने के दिन को भारत में गणतंत्र दिवस के दिन उत्साह पूर्वक मनाया जाता है| इसी दिन भारत की राजधानी नई दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड का आयोजन किया जाता है|       

2. स्वतंत्रता दिवस (Independance Day)- 15 अगस्त 

साल का दूसरा राष्ट्रीय अवकाश यानि नेशनल हॉलिडे 15 अगस्त को होता है| इसी दिन सन 1947 में भारत को अंग्रेजी हुकूमत से सालों के संघर्ष के बाद आजादी मिली थी| इसलिए भारत के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक दिन है| इस दिन दिल्ली के लाल किला में भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा ध्वज आरोहण किया जाता है| इसके बाद वह देश को सम्बोधित करते हैं|       

3. गाँधी जयंती (Gandhi Jayanti)- 02 अक्टूबर  

भारत में तीसरा राष्ट्रीय अवकाश हर साल 02 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है| इस नेशनल हॉलिडे को मोहनदास करमचंद गाँधी के जन्मदिन में उनके सम्मान के रूप में मनाते हैं| महात्मा गाँधी को देश में राष्ट्र पिता की उपाधि मिली हुई है| वह शांति और अहिंसा के सन्देश के लिए विश्व भर में विख्यात हैं|       

हालंकि भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है, जहाँ हर दिन किसी न किसी रूप से महत्व रखता है, फिर भी जब कभी पुरे भारतवर्ष के त्यौहार की बात आती है, तो यह तीन राष्ट्रीय पर्व (national holiday) भारत की एकता का परिचय देते हैं|  


Post a Comment

0 Comments