विश्व युवा कौशल दिवस 2023 | World Youth Skill Day 2023 Theme in Hindi

world youth skill day 2023

कब शुरू हुआ विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skill Day 2023 Date)


18 दिसंबर 2014 में, सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने 15 जुलाई को "विश्व युवा कौशल दिवस" के रूप में घोषित करने का एक प्रस्ताव अपनाया| इसका लक्ष्य आज के युवाओं के लिए बेहतर सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को प्राप्त कर बेरोजगारी और रोजगार की चुनौतियों का सामना करना है| 

15 जुलाई 2015 को सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने किसी भी देश की तरक्की में युवाओं के योगदान और उनके महत्व की जागरूकता बढ़ाने के लिए पहली बार विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skill Day) मनाया|  
  

विश्व युवा कौशल दिवस 2023 का विषय (World Youth Skill Day 2023) 


विश्व युवा कौशल दिवस 2023 का विषय परिवर्तनकारी भविष्य के लिए शिक्षकों, प्रशिक्षकों और युवाओं को कुशल बनाना है| 

World Youth Skill Day 2023: "Skilling teachers, trainers and youth for a transformative future.

यह उस आवश्यक भूमिका पर प्रकाश डालता है जो शिक्षक, प्रशिक्षक और अन्य शिक्षक युवाओं को श्रम बाजार में संक्रमण करने और अपने समुदायों और समाजों में सक्रिय रूप से संलग्न करने के लिए कौशल प्रदान करने में निभाते हैं।

पिछले साल विश्व युवा कौशल दिवस 2022 का विषय : "Transforming  Youth Skill for the Future" था| उससे पहले विश्व युवा कौशल दिवस 2021 वर्ष चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में मनाया गया था और ज्यादातर देशों में वर्ल्ड युथ स्किल डे के वर्चुअल इवेंट का आयोजन किया गया था| वर्ष 2021 में विश्व युवा कौशल दिवस का विषय था:  "Reimagining Youth Skills Post Pandemic

वर्ष 2020 में इन आयोजनों की theme - "Skills for Resilient Youth" रही|    

2019 वर्ष का मुख्य विषय (Theme) "Learning to Learn for life and work" था| 



विश्व युवा कौशल दिवस का महत्व

    

विश्व में चाहे विकसित देश हों या फिर विकासशील देश, युवा बेरोजगारी दुनिया की अर्थव्यवस्था और समाज के लिए एक समस्या बनी हुई है| नवीनतम वैश्विक रोजगार रुझानों से पता चलता है कि ऐसे युवाओं की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है जो रोजगार, शिक्षा और परिक्षण में नहीं हैं| सयुंक्त महासभा (UN General Assembly) द्वारा मान्य इस विश्व युवा कौशल दिवस, सभी युवाओं, शिक्षा और परिक्षण संस्थानों और सरकारों के लिए एक अवसर है कि वे युवाओं का कौशल के साथ लैस करने के महत्व को स्वीकार करें|        

भारत में विश्व युवा कौशल दिवस 

भारत विश्व में सबसे ज्यादा युवाओं वाला देश है| ऐसे में युवाओं का कौशल विकास का महत्व ज्यादा बढ़ जाता है| क्यूंकि कौशल विकास (Skill Development) से ही देश को कुशल और सभ्य जनशक्ति और उद्यमी प्राप्त होंगें, जिससे इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद बेरोजगारी और रोजगार की समस्या का सामना करने में मदद मिलेगी| 


15 जुलाई 2015 को जब पहली बार विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जा रहा था, तब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा, स्किल इंडिया (Skill India) या नेशनल स्किल डेवलपमेंट ऑफ़ इंडिया नाम से एक अभियान की शुरुआत की गई| इसका प्रबंधन भारत के राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा किया जाता है| इसका लक्ष्य 2022 तक विभिन्न कौशल में भारत के 40 करोड़ लोगों को परीक्षित करना था|    

Post a Comment

0 Comments