यु.एस.बी.आर.एल के ब्रिज नंबर 39 की वर्तमान स्थिति : Bridge Number 39

Bridge 39 USBRL Project: भारत के केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एंड कश्मीर में चल रहे रेल निर्माण कार्यों में से एक महत्वाकांक्षी परियोजना उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना है| हालाँकि इस परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चूका है, पर शेष भाग में चल रहे कार्य भी अगले कुछ वर्षों में पुरे कर लिए जाने की सम्भावना है| इस कटरा-बनिहाल (111 किलोमीटर) वाले भाग में चल रहे कार्य में कई महत्वपूर्ण पुल और टनल बनाई जा रही हैं| ऐसा ही एक महत्वपूर्ण पुल है जिसे ब्रिज नंबर 39 नाम दिया गया है|

bridge 39 usbrl project latest update

कटरा से सटे जिला मुख्यालय रियासी में स्थित इस पुल पर ही रियासी रेलवे स्टेशन बनाया जाना है| इस पुल की लम्बाई की बात करें तो यह 490 मीटर है| जैसे कि बताया गया है कि रियासी स्टेशन का प्लेटफार्म भी इसी पुल पर आना है| इस पुल का कार्य लगभग पूरा हो चूका है और हाल ही में इसपर ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू किया गया| इस पुल का निर्माण कार्य उत्तर रेलवे ने कोंकण रेलवे को सौंपा है जिसने इस पुल को पूरा करने की जिम्मेदारी एफकॉन्स कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी हुई है| 

यू.एस.बी.आर.एल प्रोजेक्ट की बात करें तो इसमें अंजी पुल, चिनाब पुल जैसे निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसपर सारे देश की निगाहें टिकी हुई हैं| यह महत्वकांक्षी परियोजना अगले कुछ साल में पूरा होने की सम्भावना है जिसके बाद कश्मीर छेत्र शेष भारत से रेल मार्ग से सीधे तौर पर जुड़ जाएगा|    





Post a Comment

0 Comments