Chenab Railway Bridge Latest Update | चिनाब रेलवे ब्रिज | Worlds Highest railway bridge

Chenab Railway Bridge (चिनाब रेलवे ब्रिज): World's Highest Railway Bridge

chenab bridge latest photo

चिनाब रेलवे ब्रिज (Chenab Railway Bridge)- राष्ट्र का विकास और समृद्धि साथ-साथ आगे चलती है| वर्तमान में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के कश्मीर छेत्र तक पहुँचने के लिए, हम सड़क या हवाई मार्ग का प्रयोग करते हैं| लेकिन जल्द ही महत्वाकांक्षी परियोजना "उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक" के निर्माण कार्य की समाप्ति के पश्चात, हम रेलगाड़ी से दिल्ली से श्रीनगर तक का सफर कर सकेंगे| परियोजना में कई पुल और सुरंगों का निर्माण होना है| ऐसा ही एक पुल चेनाब नदी पर स्थित चेनाब रेलवे ब्रिज है(Chenab Railway Bridge)|
चिनाब ब्रिज हाइट (Chenab Bridge Height)- 359 मीटर चिनाब नदी के तल से   

चेनाब रेलवे ब्रिज(Chenab Bridge) कोई साधारण पुल नहीं है| यह दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे आर्च ब्रिज (World Highest Railway Bridge) है| रेलगाड़ी नदी के तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर चलेगी और आसपास के सुखद दृश्य अवश्य ही यात्रियों को आनंदित, उत्साहित और गर्वित करेंगे|  

चेनाब रेलवे ब्रिज (Chenab Bridge) की मात्र ऊंचाई ही रोमांचित नहीं करती पर इसकी अन्य मुख्य विशेषताएं भी इसकी इंजीनियरिंग को अद्वितीय बनाती हैं| चेनाब ब्रिज (Chenab Railway Bridge) की कुल लम्बाई 1315 मीटर है, जिसमे कुल 17 स्पैन हैं और मुख्य आर्च 467 मीटर का है| पुल आसानी से 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से चलने वाली हवा का सामना करने में सक्षम है, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से जैसे ही हवा 90 किलोमीटर प्रति घंटा को पार करेगी, पुल पर यातायात के लिए लाल निशान का संकेत उजागर हो जायेगा| इसके महत्व के चलते भारतीय रेलवे द्वारा चेनाब ब्रिज (Chenab railway bridge) के डिज़ाइन में पहली बार ब्लास्ट लोड फैक्टर को भी ध्यान में रखा गया है| 

chenab bridge

चेनाब ब्रिज (Chenab railway Bridge Update) की वर्तमान स्थिति की बात की जाए तो यहाँ पर स्लीपर बिछाने और ट्रैक लगाने का कार्य पूरा कर लिए गया है| 26 मार्च 2023 को रेलमंत्री श्री अश्वनी वैष्णव ने चेनाब ब्रिज के ऊपर ट्राली ट्रायल इंस्पेक्शन किया| यह देश के लिए गर्व की बात है की उनकी जमीन में इस तरह की इंजीनियरिंग के चमत्कार को साकार किया जा गया है| इस देश के नागरिक के रूप में हर किसी को इस सरंचना को संभव बनाने में शामिल एजेंसीज और उनकी कड़ी मेहनत का पता होना चाहिए| ज्ञात हो इससे पहले चेनाब ब्रिज के आर्च भाग को 05 अप्रैल 2021 को जोड़ा गया था और 13 अगस्त 2022 को आर्च के ऊपर डेक लॉन्चिंग का कार्य पूरा किया गया था| 


इस तरह के विश्व स्तरीय निर्माण के कार्य से छेत्र में क्रांति आई है| भारत का निर्माण उद्योग लाखो-करोडो श्रमिकों को रोजगार देता है, और जब बात जम्मू कश्मीर में रेल नेटवर्क की हो तो रोजगार के साथ यह कश्मीर घाटी में व्यापार और पर्यटन को बड़ावा देगा| कश्मीर जल्द ही भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए पावर बूस्टर बन कर उभरेगा| हम उम्मीद करते हैं कि यह सिर्फ शुरुआत है, और चेनाब ब्रिज (Chenab railway bridge) की तरह और बहुत कुछ आना बाकी है|

chenab bridge latest update

chenab bridge latest photo

चेनाब रेलवे ब्रिज करंट स्टेटस (Chenab Railway Bridge Current Status)- 05 अप्रैल 2021 को चेनाब ब्रिज के आर्च को जोड़ने के बाद 13 अगस्त 2022 को इसके डेक लॉन्चिंग का कार्य पुरा किया गया| ज्ञात हो आर्च के जुड़ने के ऐतिहासिक पल के गवाह "जनरल मैनेजर उत्तर रेलवे" के साथ वीडियो कंफ़ेरन्सिंग से जुड़े "रेल मंत्री पियूष गोयल" रहे थे| 26 मार्च 2023 को चेनाब ब्रिज पर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने ट्राली इंस्पेक्शन किया|  
chenab bridge latest photo

chenab bridge trolley inspection

chenab bridge latest status

आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए इस प्रकार की परियोजनाएं आगे आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली हैं|

चेनाब रेलवे पुल की फोटो (Chenab Railway Bridge Photo)

अंजी खड़ रेलवे ब्रिज (Anji Khad Railway Bridge)
chenab railway bridge photo

chenab railway bridge images

chenab railway pul ki photo


Post a Comment

0 Comments