अंजी खड़ ब्रिज- Anji Khad Bridge Update | Anji Khad Railway Bridge

अंजी खड़ ब्रिज-(Anji Khad Bridge):First cable-stayed railway bridge of India

anji bridge latest photo

Anji Khad Bridge, USBRL Project

अंजी खड़ ब्रिज (Anji Khad Bridge) उन महत्वपूर्ण रेलवे ब्रिज में से एक है जिसके जल्द पूरा होने की कामना हर कोई कर रहा है| एक बार निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह पुल एक कीर्तिमान अपने नाम कर लेगा और वो है भारत का पहला केबल रेलवे-पुल होने का| अंजी खड़ पुल का निर्माण जम्मू कश्मीर केंद्र-शाषित प्रदेश के रियासी जिले में चल रहा है| यह भारत की महत्वाकांक्षी परियोजना उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक का एक हिस्सा है| 

Anji Khad Bridge Update: अंजी खड़ ब्रिज (Anji Khad Bridge Progress)- अंजी खड़ ब्रिज का मुख्य पायलोन का निर्माण पूरा होने के बाद पहले चरण में स्टील सुपर-स्ट्रक्चर को धकेलने का काम पूरा किया गया| इसके बाद कुल 441 मीटर के कंक्रीट स्लैब में से 296 मीटर स्लैब पूरी कर ली गई| अप्रैल 2023 के माह में ही सभी 96 केबल जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया था| इसके बाद पुल के डेक स्लैब का कार्य किया गया| अगले कुछ महीनों में इसमें ट्रैक को बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा|  

यूँ तो भारत में पहले ही कई केबल पुल का निर्माण हो चुका है, जैसे अटल सेतु ब्रिज, सिग्नेचर ब्रिज, बांद्रा-वर्ली सी लिंक आदि, परन्तु यह अंजी खड़ ब्रिज भारतीय रेलवे के लिए पहली उपलब्धि होगी| जब रेलगाड़ी हिमालय की वादियों के बीच इस पुल से होकर गुजरेगी तो वो दृष्य अपने आप में मनमोहक और गर्व करने वाला होगा| इस पुल का नाम अंजी खड़ के नाम पर रखा गया है जो चेनाब नदी की एक सहायक नदी है| 


अंजी खड़ ब्रिज की विशेषताएं (Anji Khad Bridge Salient Features) 

अंजी खड़ ब्रिज की कुल लम्बाई 687 मीटर होगी जिसमे से 473 मीटर मुख्य केबल पुल होगा| इसका मुख्य पाइलोन 193 मीटर ऊँचा होगा जो दोनों तरफ के पुल को केबल से पकड़ कर रखेगा| अंजी नदी के तल से मुख्य पाईलोन की ऊंचाई 331 मीटर होगी| यह एक asymmetrical ब्रिज होगा जिसका अर्थ है की देखने में पाइलोन के दोनों तरफ की केबल की दुरी अलग-अलग दिखाई देगी| कुल मिलाकर 96 केबल पाइलोन से पुल तक जाएंगी|   

Anji Khad Bridge Latest Update (वर्तमान में कार्य प्रगति) 

वर्तमान समय में अंजी खड़ ब्रिज का काम जोरों से चल रहा है, और अगले कुछ महीनों में निर्माण कार्य पूरा होने की संभावनाएं हैं| (Anji Khad Bridge Latest Update) इस पुल की प्रगति की बात करें तो इसका मुख्य पाइलोन का काम पूरा होने के बाद, ब्रिज के पहले चरण में एक तरफ से स्टील सुपर-स्ट्रक्चर को धकेलने का कार्य 2022 की शुरुआत में ही पूरा कर लिया गया था| वर्तमान में सभी 96 केबलों को जोड़ा जा चूका है| इन्हीं से स्टील सुपर-स्ट्रक्चर को पकड़ा गया है| जल्द ही इसमें ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा| 
anji latest photo

हम अंजी पुल (Anji Khad Bridge) के जल्द पूरा होने की कामना करते हैं, क्यूंकि ऐसी उपलब्धियां निर्माण कार्य को गति देती हैं और निर्माण कंपनी के साथ देश का मनोबल ऊँचा रखती हैं| 

आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए इस प्रकार की परियोजनाएं आगे आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली हैं|


चिनाब रेलवे ब्रिज (Chenab Railway Bridge) 

Post a Comment

0 Comments