अंजी खड़ ब्रिज | Anji Khad Railway Bridge | First Railway Cable Stayed Bridge

Anji Khad Railway Bridge: जम्मू-कश्मीर में चल रही उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल परियोजना (USBRL) को भारत सरकार द्वारा सन 2002 में एक राष्ट्रीय प्रोजेक्ट घोषित किया गया था| 272 किलोमीटर की इस रेल परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत भाग पूरा कर लिया गया है और इस रूट पर रेल भी सुचारु ढंग से चलाई जा रही है| शेष 63 किलोमीटर के भाग में, जो जम्मू-कश्मीर के कटरा को संगलदान से जोड़ता है, तेज गति से कार्य चल रहा है| ज्ञात हो रियासी से संगलदान के बीच का कार्य भी पूरा कर लिया गया है, यानि केवल रियासी-कटरा ब्लॉक सेक्शन पर कार्य चल रहा है| इसी निर्माणाधीन भाग में भारत के पहले रेलवे केबल आधारित पुल अंजी खड़ ब्रिज का निर्माण हो रहा है|

जहाँ चिनाब नदी के ऊपर बन रहा चिनाब रेलवे ब्रिज विश्व का सबसे ऊँचा रेलवे पुल होने का कीर्तिमान अपने नाम कर रहा है तो वहीँ दूसरी ओर अंजी खड़ रेलवे ब्रिज भारत का पहला केबल स्टे रेलवे पुल है| आइये जानते हैं अंजी खड़ रेलवे पुल कहाँ पर स्थित है और क्या है इसकी विशेषताएं|    

Where is Anji Khad Bridge? (अंजी पुल कहाँ पर स्थित है)

अंजी पुल (Anji Khad Bridge) जम्मू-कश्मीर केंद्र-शाषित प्रदेश के रियासी जिले में बना है| यह कटरा और रियासी के मध्य में चिनाब नदी की सहायक नदी "अंजी खड़" के ऊपर बनाया गया है| इस पुल के बनने से ट्रैक द्वारा कटरा से अंजी खड़ पुल की दुरी 13 किलोमीटर और रियासी से 8 किलोमीटर होगी| वर्तमान में Anji Khad Bridge पर रियासी शहर से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है| जम्मू से इसकी दुरी लगभग 80 किलोमीटर है|   

anji bridge latest photo

अंजी पुल के डिज़ाइन का ऐतिहासिक महत्व (Historical Significance of Anji Khad Bridge)

अंजी नदी पर पहले इस स्थान पर चिनाब पुल की तरह एक स्टील आर्च पुल बनाने की योजना थी| लेकिन इस क्षेत्र की भूवैज्ञानिक स्थिरता पर चिंताओं के कारण आर्च पुल बनाने की योजना को छोड़ दिया गया और अक्टूबर 2016 में यहाँ पर केबल पुल बनाने का फैसला लिया गया| यह पुल कटरा की तरफ T2 टनल (नया नाम टी-34) और रियासी की तरफ T3 टनल (नया नाम टी-35) को जोड़ेगा| आपको बता दें कि इन दोनों टनलों का निर्माण पूरा हो चूका है|        

anji latest photo

अंजी खड़ पर मौजूद यह पुल एक asymmetrical ब्रिज है| इस प्रकार का डिज़ाइन बनाने के पीछे का कारण इस भौगोलिक क्षेत्र की स्थलाकृति है| यहाँ पर पुल के कटरा की तरफ वाले छोर में सिमित जगह होने के कारण बिना क्षेत्र के कटान और स्थिरीकरण किये, प्रमुख गतिविधियों को अंजाम देना एक मुख्य चुनौती बनता| साथ ही ऐसे समानांतर कार्यों के कारण अतिरिक्त समय और लागत में इजाफा होने की पूरी गुंजाईश थी| ऐसे में डिज़ाइनरों ने कई विकल्पों में से इस स्थान पर एक asymmetrical ब्रिज बनाने का निर्णय लिया| 

Asymmetrical पुल के मुख्य पाईलोन के दोनों ओर 48-48 केबल लगी हैं, पर रियासी वाले छोर की तरफ दो केबल की आपसी दुरी कम होने से यह पुल असममितिक (asymmetrical) बन जाता है| मुख्य पाईलोन, जो अपनी बुनियाद से 193 मीटर ऊँचा है, रियासी छोर में स्थित है और पुल की प्रमुख गतिविधियां जैसे पुल के सुपर-स्ट्रक्चर की लॉन्चिंग, स्टील सेगमेंट की असेंबली, कंक्रीट बैचिंग इसी छोर पर पूरी की गई|       


अंजी खड़ पुल की मुख्य विशेषताएं (Salient Features of Anji Khad Bridge)

(लंबाई)Length473.25 मीटर 
स्पान की संख्या03 
सबसे लम्बे स्पान की लम्बाई290 मीटर 
डिज़ाइन का प्रकार केबल-स्टे ब्रिज 
डिज़ाइन स्पीड100 किलोमीटर प्रति घंटा 
मुख्य पाईलोन की ऊंचाई 193 मीटर 
ट्रैक की ऊंचाई (नदी के तल से)196 मीटर 
पाईलोन की ऊंचाई (नदी के तल से)  331 मीटर  
पुल में केबल की संख्या 96 

अंजी पुल की कुल लम्बाई 687.5 मीटर है जिसमें 120 मीटर का वायाडक्ट, 94.25 मीटर का भरान और "473.25" मीटर का मुख्य केबल पुल सम्मिलित है| अंजी खड़ ब्रिज को टनल से जोड़ने के लिए एप्रोच ब्रिज का भी निर्माण किया गया है, जिसके बाद इसकी लम्बाई 725.5 मीटर हो गई| यह पुल एक composite bridge है जिसमें स्टील के साथ RCC का उपयोग किया गया| 

अंजी पुल का निर्माण कौन कर रहा है (Anji Khad Bridge built by which construction company)          

Owner उत्तर रेलवे  
क्लाइंट (Client)  कोंकण रेलवे  
डिज़ाइनर ITALFERR, इटली  
कांट्रेक्टर (Construction Company)हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC)


FAQ (अंजी खड़ ब्रिज पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)



2. Where is Anji Khad Bridge? (अंजी खड़ ब्रिज कहाँ है?)
अंजी खड़ ब्रिज भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित है| धार्मिक स्थान कटरा से रोड मार्ग से इस ब्रिज की दुरी 35 किलोमीटर है|      

3. What type of bridge is Anji Khad Bridge? (अंजी खड़ ब्रिज किस प्रकार का पुल है?)
अंजी खड़ पुल एक केबल स्टे ब्रिज है| यह भारतीय रेलवे का पहला केबल पुल है| यह एक असममितिक (asymmetrical) ब्रिज है|        

Post a Comment

0 Comments