विश्व रेडक्रॉस दिवस क्यों मनाया जाता है | World Red Cross Day 2023 Date and theme

World Red Cross Day in Hindi: विश्व रेड क्रॉस दिवस प्रति वर्ष 08 मई को मनाया जाता है (World Red Cross 2023 Date)| यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शांति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनैंट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| 


रेड क्रॉस क्या है? (What is Red Cross)

रेडक्रॉस एक अंतराष्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य मानवीय जिंदगी को बचाना है| इस संगठन की स्थापना सन 1863 में हेनरी ड्यूनैंट ने जेनेवा में करी| इसका मुख्यालय भी जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है| विश्व शांति के लिए रेड क्रॉस संस्था को तीन बार 1917, 1944 और 1963 में नोबेल शांति पुरस्कार मिल चूका है| 


रेड क्रॉस संस्था का उद्देश्य 

रेडक्रॉस संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है और युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की मदद और चिकित्सा करना है| यह संस्था शांति और युद्ध के समय दुनियाभर के अलग-अलग देशों की सरकार के बीच समन्वय का कार्य करती है| इसी के साथ महामारी बीमारी जैसी प्राकृतिक आपदा में पीड़ितों की सहायता करती है|       

       

क्यों 08 मई को रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है 

हेनरी ड्यूनैंट को ही अंतराष्ट्रीय रेडक्रॉस मूवमेंट की स्थापना और जेनेवा कन्वेंशन की शुरुआत करने का श्रेय जाता है| उनकी इसी अहम् भूमिका के लिए ही उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया| उनके जन्म दिवस 08 मई को हर साल रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है| पहला रेड क्रॉस डे 08 मई 1948 को मनाया गया| तब से इस दिन को अंतराष्ट्रीय रेडक्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट के सिद्धांतों की याद में मनाया जाता है| 


रेड क्रॉस डे का आधिकारिक शीर्षक समय के साथ बदलता गया और सन 1984 से इस दिन को वर्ल्ड रेडक्रॉस एंड रेड क्रिसेंट डे के नाम से मनाया जाता है|        


कौन थे हेनरी ड्यूनैंट (Henry Dunant)

हेनरी ड्यूनैंट एक स्विस व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता थे| इन्हें 1901 में शांति के लिए पहला नोबेल पुरस्कार दिया गया| 1859 में एक व्यापार यात्रा के दौरान, ड्यूनैंट ने इटली में हुई सोल्फेरिनो की लड़ाई के बाद का मंजर देखा| उन्होनें अपनी यादों और अनुभवों को "अ मेमोरी ऑफ़ सोल्फेरिनो" नामक किताब द्वारा पेश किया जो आगे चलकर 1863 में "इंटरनेशनल कमिटी ऑफ़ रेडक्रॉस"(ICRC) के बनने की प्रेणा बनी| इसके एक वर्ष बाद 1864 में हुआ जेनेवा कन्वेंशन घायल सैनिकों की देखभाल के लिए बनाये जाने वाला स्वतंत्र संगठन ड्यूनैंट के ही विचार पर आधारित था|        

प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद सन 1919 में पेरिस में रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज के अंतराष्ट्रीय महासंघ की स्थापना हुई| उस समय केवल 05 देश - ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जापान और यूनाइटेड स्टेट्स इसके संस्थापक सदस्य थे| लेकिन समय के साथ इसके सदस्यों की संख्या में इजाफा होता रहा और आज लगभग हर देश इसका सदस्य है|      


World Red Cross and Red Crescent Day theme 2023

वर्ष 2023 के लिए विश्व रेडक्रॉस डे का थीम "एवरीथिंग वी डु कम्स फ्रॉम द हार्ट" 
World Red Cross and Red Crescent Day Theme 2023: "Everything We Do comes from the Heart"
World Red Cross and Red Crescent Day Theme 2022: "BeHumanKind"
World Red Cross and Red Crescent Day Theme 2021:
"Unstoppable"
 

Frequently asked Questions:
1.Co-Founder of ICRC
Henry Durant
2.International Committee of Red Cross, Headquarter
Geneva, Switzerland
3.First Nobel Peace Prize Winner,1901 Henry Dunant, Frederic Passy
4.Red Cross received Nobel Peace Prize in 1917,1944,1963

अन्य महत्वपूर्ण दिनों के लिए महीने पर क्लिक करें: 

 October 

Post a Comment

0 Comments