इंटरनेशनल डे ऑफ़ इनोसेंट चिल्ड्रन विक्टिम ऑफ़ अग्रेशन 2023

इंटरनेशनल डे ऑफ़ इनोसेंट चिल्ड्रन विक्टिम ऑफ़ अग्रेशन 2023: दुनिया में कई देशों, समुदायों आदि के बीच संघर्ष की स्थिति में पूरी मानवजाति पर गंभीर असर पड़ता है| लेकिन समाज के सबसे कमजोर सदस्य - बच्चे, युद्ध के परिणामों से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं| यह एक दुखद वास्तविकता है| इसी पर ध्यान आकर्षित करने के लिए साल में एक दिन इंटरनेशनल डे ऑफ़ इनोसेंट चिल्ड्रन विक्टिमस ऑफ़ अग्रेशन के रूप में मनाया जाता है|      

International day of innocent children victim of aggression 2023


इंटरनेशनल डे ऑफ़ इनोसेंट चिल्ड्रन विक्टिम ऑफ़ अग्रेशन क्यों मनाया जाता है 

युद्ध में बच्चों की भर्ती और उपयोग, हत्या, यौन शोषण, अपहरण, स्कूल-अस्पताल पर हमले, और मानवीय पहुँच से दूर रखा जाना जैसे अलग-अलग उल्लंघन, युद्ध जैसी स्थिति में संघर्ष के दौरान किये जाते हैं| इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के उन बच्चों के दर्द को स्वीकार करना है जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण का शिकार हैं| यह दिन बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए पुरे विश्व के देशों को प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है|            

   

international day of innocent children victim of aggression 2022

इंटरनेशनल डे ऑफ़ इनोसेंट चिल्ड्रन विक्टिम ऑफ़ अग्रेशन कब मनाया जाता है

इंटरनेशनल डे ऑफ़ इनोसेंट चिल्ड्रन विक्टिम ऑफ़ अग्रेशन हर साल 04 जून को मनाया जाता है| इस साल 2023 में 04 जून का यह दिन रविवार को पड़ रहा है| 19 अगस्त 1982, को सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने अपने एक आपातकालीन सत्र के दौरान इजराइल की आक्रामकता के शिकार निर्दोष फिलिस्तानी और लेबनानी बच्चों की बड़ी संख्या से स्तब्ध होकर, हर साल 04 जून को आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतराष्ट्रीय दिवस मनाने का निर्णय लिया| 


दूसरे महत्वपूर्ण दिनों के लिए महीने पर क्लिक करें: 
 October 

Post a Comment

0 Comments