विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब है | World Food Safety Day 2023 Theme

World Food Safety Day 2023: मानव जाति के लिए तीन मुलभुत आवश्यकताएं रोटी, कपड़ा और मकान मानी जाती हैं| कपड़ा और मकान तो फिर भी मनुष्यों ने सभ्यताओं के साथ सीखा है पर भोजन के बिना मनुष्य क्या कोई भी प्राणी इस धरती पर जीवित नहीं रह सकता| आज के समय खाने की कमी से या फिर दूषित खाने से हजारों, लाखों लोगों की जान हर वर्ष चली जाती है| इसीलिए लोगों में भोजन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वर्ष में एक दिन विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety day) के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं कि वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे कब मनाया जाता है (World Food Safety Day is celebrated on) और क्या है इस वर्ष का विषय (World Food Safety Day 2023 Theme) 

World food safety day 2023

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब है (World Food Safety Day)

वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे यानी विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल 07 जून को मनाया जाता है| इसे सयुंक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2018 में खाद्य और कृषि संगठन के सहयोग से अपनाया गया था| इसके बाद पहली बार साल 2019 में इसे मनाया गया| इस साल 2023 में यह विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस  पांचवीं बार मनाया जा रहा है| 

वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे 2023 का विषय (World Food Safety Day 2023 Theme)

World Food Safety Day 2023: "Food Standards Save Lives
हर साल वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे एक विषय पर आधारित होता है| विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2023 का विषय "खाद्य मानक जीवन बचाते हैं" है| इस दिन का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है ताकि खाद्य जनित बीमारियों से उत्पन्न स्वास्थ्य चिंताओं और जोखिमों को कम किया जा सके| पिछले साल 2022 में वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे का विषय (थीम)- "Safer Food, Better Health" था| 
world food safety day 2022 theme

वहीँ वर्ष 2021 में वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे का विषय (थीम) "Save food today for a healthy tomorrow" था|

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) का उद्देश्य

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य और सतत विकास में योगदान, खाद्य जनित जोखिमों को रोकने और प्रतिबन्ध करने में मदद करने के लिए ध्यान आकर्षित करना और कार्रवाई को प्रेरित करना है| साथ ही असंतुलित और असुरक्षित खाद्य मानकों वाले भोजन के सेवन से लोगों को होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना भी इसके उद्देश्य में से एक है| सयुंक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन और खाद्य और कृषि संगठन को दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों का नेतृत्व करने और पौष्टिक भोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी है| 

इसी जागरूकता को बढ़ाने के लिए वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे मनाया जाता है| वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे के माध्यम से विश्व स्तर पर दूषित भोजन से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है|  

क्यों जरुरी है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day Importance) 

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में हर वर्ष दस में से एक व्यक्ति की बीमारी का कारण दूषित भोजन होता है| हर साल लाखों लोगों की मौत की असली वजह भूख या दूषित खाना होता है| कई बच्चे आज भी कुपोषण के शिकार हो रहे हैं| इसलिए वर्ष में एक दिन विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने से व्यक्ति, समाज, संगठनों, सरकारों को इस विषय में गंभीर विचार करने का अवसर मिलता है| जिससे खाद्य सुरक्षा क्षेत्र में होने वाले प्रयासों को प्रेरणा मिलती है|        

Post a Comment

0 Comments