विश्व ओलिंपिक दिवस | इंटरनेशनल ओलिंपिक डे 2023 | वर्ल्ड ओलिंपिक डे

आज के समय में ओलिंपिक खेल किसी परिचय का मौहताज नहीं है| यह ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन खेल प्रतियोगिताओं का एक प्रमुख खेल आयोजन है| इसमें होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विश्व भर के हजारों खिलाड़ी भाग लेते| आइये जानते हैं क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल ओलिंपिक डे (World Olympic Day) और क्या है इसकी महत्वता:
olympic day 2024

08वीं शताब्दी ईसा पूर्व से चौथी शताब्दी ईसवी तक ग्रीस के ओलम्पिया में प्राचीन ओलिंपिक खेलों का आयोजन हुआ करता था| इसी से प्रेरित होकर बैरन पियरे डी कौबर्टिन ने 1894 में अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) की स्थापना की, जिसके बाद 1896 में पहले आधुनिक ओलिंपिक खेलों का आयोजन एथेंस में हुआ|

इंटरनेशनल ओलिंपिक डे (World Olympic Day) कब है          

इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी विश्व भर में होने वाले ओलिंपिक खेलों की गवर्निंग बॉडी है| सन 1948 में उम्र, लिंग या एथेलेटिक क्षमता की परवाह किये बिना दुनिया भर में खेल में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक डे की शुरुआत करी गई थी| और यह दिन आधुनिक ओलिंपिक खेलों के जन्म के उपलक्ष्य में हर वर्ष 23 जून को मनाया जाता है| 

वर्ष 1947 में स्टॉकहोम में IOC के 41वें सत्र के दौरान चेकोस्लोवाकिया में अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के सदस्य डॉक्टर ग्रस ने ओलिंपिक दिवस के बारे में अपनी एक रिपोर्ट प्रस्तुत करी| इसका उद्देश्य ओलिंपिक विचार को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था| इसके अगले वर्ष 1948 में 42वें IOC सत्र के अवसर पर इस विचार को अपनाया गया| आयोजन समिति के पास 17 जून से 24 जून के दिनों का विकल्प रखा गया और उन्होने अंततः यह निर्णय लिया कि अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस प्रतिवर्ष 23 जून को मनाया जाएगा| इस प्रकार पहला विश्व ओलिंपिक दिवस 23 जून 1948 को मनाया गया| 

अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस का महत्व

अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस का महत्व अधिक से अधिक लोगों को ओलिंपिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना और इन खेलों के दौरान होने वाले अलग-अलग खेल आयोजनों के बारे में जागरूकता फैलाना है| 

भारत कई वर्षों से ओलिंपिक खेलों का सक्रिय भागीदार रहा है| भारत ने पहली बार 1900 में ओलिंपिक खेलों में भाग लिया था| हाल के वर्षों में भारत ने इस खेल प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ी है| सन 2020 में कोरोना महामारी के कारण टोक्यो में आयोजित होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेलों को स्थगित कर दिया गया था और इनका आयोजन वर्ष 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 के बीच हुए| अगले ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक 24 जुलाई 2024 से 11 अगस्त 2024 के बीच पेरिस में आयोजित होंगे| 

अन्य महत्वपूर्ण दिनों के लिए महीने पर क्लिक करें: 
 October 

Post a Comment

0 Comments