International Tiger Day 2023 in Hindi | वर्ल्ड टाइगर डे 2023 Date

International Tiger Day: बाघ (Tiger) भारत का राष्ट्रीय पशु है| विश्व के लगभग आधे से ज्यादा जंगली बाघ भारत में ही वास करते हैं| लेकिन इस शानदार और लुप्तप्राय जानवर की संख्या अब कुछ हज़ारों में ही रह गई है| बाघों की जनसँख्या में बढ़ोतरी करने और इसे लुप्त होने से बचाने के लिए वर्ष का एक दिन वर्ल्ड टाइगर डे के रूप में मनाया जाता है| आइए जानते हैं कब है इंटरनेशनल टाइगर डे(International Tiger Day 2023): 

international tiger day 2023 kab hai in hindi

World Tiger Day कब मनाया जाता है (International Tiger Day 2023)

वर्ल्ड टाइगर डे प्रति वर्ष 29 जुलाई को मनाया जाता है| विश्व टाइगर दिवस की स्थापना 2010 में रूस में सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट के दौरान करी गई थी| उस समय टाइगर रेंज के 13 देशों ने मिलकर साल 2022 तक जंगली बाघों की संख्या को दोगुनी करने का वैश्विक लक्ष्य रखा था| तब से हर साल बाघ सरंक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए और देशों द्वारा हस्ताक्षरित समझौते की याद के रूप में 29 जुलाई को ग्लोबल टाइगर डे मनाया जाता है|    

इंटरनेशनल टाइगर डे क्यों मनाया जाता है (International Tiger Day Significance)   

वर्ल्ड टाइगर डे मनाए जाने का प्राथमिक लक्ष्य बाघों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए वैश्विक प्रणांली को बढ़ावा देना और बाघ सरंक्षण के मुद्दों के लिए जन जागरूकता फैलाना है| बाघ एक राजसी प्रजाति है और भारत समेत अन्य देशों की संस्कृतियों में भी पूजनीय है| लेकिन इसके बावजूद अवैध शिकार और अवैध व्यापार के साथ-साथ इनके आवासों में मानवों की घुसपैठ के कारण यह एक लुप्तप्राय प्रजाति बन गए हैं|    

भारत में बाघ सरंक्षण (International Tiger Day 2023 in India) 

हाल में आई रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाघों की जनसँख्या 3167 है| भारत में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वें वर्ष पर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में बाघों की कुल संख्या साझा की| विश्व स्तर की बात की जाए तो यह दुनिया में किसी भी देश के बाघों की आबादी में सबसे अधिक है| इसका श्रेय 1973 में भारत में लॉन्च "प्रोजेक्ट टाइगर" को जाता है| प्रोजेक्ट टाइगर के तहत नियोजित प्रयासों के कारण ही वर्तमान स्थिति में भारत में दुनिया के दूसरे देशों की तुलना सबसे अधिक बाघ हैं|   

International Tiger Day 2023 Quotes 

**टाइगर सुंदरता, ताकत और बहादुरी के साथ राष्ट्रीयता का भी प्रतीक है, बाघ बचाएँ और राष्ट्र गौरव बचाएँ| इंटरनेशनल टाइगर डे 2023 **

**बाघों को विलुप्त होने से बचाएँ, इनका अस्तित्व हमारे हाथ में है| इंटरनेशनल टाइगर डे 2023**

Post a Comment

0 Comments