विश्व भ्रूण विज्ञानी दिवस कब मनाते हैं | World Embryologist Day 2023

World Embryologist Day 2023: विज्ञान की सही समझ के साथ दुनिया में कई चमत्कार हुए हैं| लेकिन मेडिकल क्षेत्र में बांझपन का ईलाज करना इस युग में बहुत बड़ी प्रगति मानी जा सकती है| गर्भ धारण करने की इच्छा रखने वालों के लिए आईवीएफ उपचार एक वरदान साबित हुआ है| सालों के अध्ययन और शोधों के बाद भ्रूण वैज्ञानिकों द्वारा लाया गया आईवीएफ उपचार कई परिवारों के लिए आत्मविश्वास और वरदान का स्रोत रहा है| इसी उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए साल का एक दिन वर्ल्ड एम्ब्र्योलॉजिस्ट डे के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं कब मनाते हैं वर्ल्ड एम्ब्र्योलॉजिस्ट डे (World Embryologist Day 2023 Date):

world embryologist day in hindi bhrun vaigyani diwas


वर्ल्ड एम्ब्र्योलॉजिस्ट डे 2023 (विश्व भ्रूण विज्ञानी दिवस )

शुक्राणु, अंडे और भ्रूण का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों को भ्रूण विज्ञानी (एम्ब्र्योलॉजिस्ट) कहा जाता है| आज बांझपन के कई समाधानों में से इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी आईवीएफ एक प्रमुख चॉइस है| 25 जुलाई 1978 में जन्मी लुइस जॉय ब्राउन, आईवीएफ प्रयोग द्वारा गर्भधान के बाद पैदा होने वाली पहली महिला थी| इस पहले प्रयोग के परिणाम के रूप में लुइस ब्राउन के जन्मदिन यानी 25 जुलाई को मानव जाति के इतिहास में एक असाधारण तारीख के रूप में चिन्हित किया गया है| प्रति वर्ष इस दिन को विश्व एम्ब्र्योलॉजिस्ट डे (World Embryologist Day) के रूप में मनाया जाता है|  

यह दिन उन सभी भ्रूण विज्ञानी (एम्ब्र्योलॉजिस्ट) को धन्यवाद करने का दिन है जो ना केवल जीवन रक्षक हैं बल्कि जीवन-दाता हैं जो गर्भधारण करने की आशा खो चुके जोड़ों के लिए स्वस्थ बच्चों के रूप में चमत्कार करते हैं|

Post a Comment

0 Comments