माँ ब्रह्मचारिणी | Maa Brahmacharini Images, Mantra | 2nd Day of Navratri

Maa Brahmacharini: माँ ब्रह्मचारिणी, दुर्गा माता का दूसरा स्वरुप हैं| इनकी उपासना नवरात्र के दूसरे दिन (2nd Day of Navratri) की जाती है| माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा से मनुष्य को सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है तथा जीवन में समस्याओं और परेशानियों से मुक्ति मिलती है| आइए जानते हैं इस वर्ष कब है दूसरी नवरात्री (Second Day of Navratri) और क्या है माँ ब्रह्मचारिणी मंत्र, पूजा विधि:   

maa brahmacharini mantra

जय माँ ब्रह्मचारिणी 

माँ ब्रह्मचारिणी के नाम में ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली अर्थात तप का आचरण करने वाली माँ ब्रह्मचारिणी| माँ ब्रह्मचारिणी के दाएं हाथ में जप के लिए माला है और बाएं हाथ में कमंडल है| इन्हें साक्षात् ब्रह्म का रूप माना जाता है| माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से कृपा और भक्ति की प्राप्ति होती है| 

देवी ब्रह्मचारिणी, माँ पार्वती के जीवन का वह समय था जब वह भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या कर रही थी| तपस्या के प्रथम चरण में उन्होनें केवल फलों का सेवन किया, फिर बेल पत्र और अंत में निराहार रहकर कई वर्षों तक तप करके भगवान शिव को प्रसन्न किया| देवी ब्रह्मचारिणी की उपासना से तप, त्याग, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है| 

माँ ब्रह्मचारिणी व्रत की पूजा विधि 

नवरात्री के दूसरे दिन (2nd Day of Navratri) हरे रंग के वस्त्र पहनने से विशेष लाभ प्राप्त होता है| नवरात्री के दूसरे दिन की पूजा करने से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें| फिर लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर माँ ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा स्थापित करें| फिर दूध, दही, घी, शक्कर और मधु से स्नान कराएं| इसके बाद माँ को कमल का पुष्प अर्पित करें| इसके बाद रोली, अक्षत लगाएं और माँ को चीनी का भोग अर्पित करें| इससे माँ दीर्घायु होने का वरदान देती हैं| इसके बाद माँ ब्रह्मचारिणी के मन्त्रों का जाप कम से कम 108 बार करें| उसके बाद धूप-दीप से माँ की आरती करें और माँ से प्रार्थना करें| इस दिन ब्राह्मणों को चीनी का दान करना शुभ होता है| 

माँ ब्रह्मचारिणी मंत्र

ॐ शं ब्रह्मचारिणी देव्यैः नमः | 
**
दधाना कर पद्माभ्यां मअक्षमाला कमण्डलू | 
देवी प्रसीदतू मई, ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा  ||  

माँ ब्रह्मचारिणी स्तुति

या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता |
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः || 


जय माँ ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini Images) 

maa brahmacharini images
Maa Brahmacharini Images 

2nd day of navratri devi

जो मनुष्य माँ दुर्गा शक्ति के दूसरे स्वरुप माँ ब्रह्मचारिणी की भक्ति भाव एवं श्रद्धापूर्वक पूजा करता है, उन्हें सुख और आरोग्य की प्राप्ति होती है, मन प्रसन्न रहता है और किसी प्रकार का भय नहीं सताता|   

Post a Comment

0 Comments