World Tourism Day 2022 | विश्व पर्यटन दिवस | वर्ल्ड टूरिज्म डे 2022 Theme

World Tourism Day 2022: रोज की तनावपूर्ण, दौड़-भाग भरी जिंदगी से निकलकर अपने परिवार व बच्चों के साथ सुकून के दो पल गुजारने के लिए, लोग छुट्टियों होने पर घूमने को निकल पड़ते हैं| आजकल तो पर्यटन के प्रति लोगों का रुझान इतना बढ़ गया है कि लोग अकेले यात्रा करने से भी परहेज नहीं करते| टूरिज्म के महत्व को समझते हुए और इसे और अधिक बढ़ावा देने के लिए विश्व में एक दिन विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है| आइए जानते हैं विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है (World Tourism Day is celebrated on) और क्या है इस वर्ष की विषय (World Tourism Day 2022 theme):    
world tourism day 2022

विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है (World Tourism Day is celebrated on)

पर्यटन के प्रति लोगों के बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए सयुंक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संस्था (United Nation World Tourism Organisation) ने 27 सितम्बर 1980 को हर वर्ष विश्व पर्यटन दिवस मनाने का निर्णय लिया| 27 सितम्बर की तिथि को उस दिन के रूप में चुना गया था जब 1970 में UNWTO की विधियों को अपनाया गया| इन कानूनों को अपनाना वैश्विक पर्यटन के लिए एक मील का पत्थर माना जाता है| 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस मनाए जाने का विचार प्रस्तावित करने का श्रेय एक नाइजीरियन नागरिक, स्वर्गीय इग्नेशियस अमादुवा अतिग्बी को जाता है| इन्हें आखिरकार 2009 में उनके योगदान के लिए पहचान मिली| 

विश्व पर्यटन दिवस का रंग (World Tourism Day Color): नीला(Blue) 

विश्व पर्यटन दिवस का महत्व (World Tourism Day Significance) 

इस दिन का उद्देश्य लोगों को पर्यटन के महत्व को समझाना, पर्यटन के प्रति लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को पर्यटन उद्योग से जोड़ना है| इसके साथ विदेश पर्यटकों को अपने देश आने के लिए प्रोत्साहित करने या आकर्षित करने के लिए भी यह दिवस मनाया जाता है| इससे न केवल देश की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी बल्कि लोगों में आपसी बंधन को भी मजबूत करेगी| 

वर्ल्ड टूरिज्म डे विश्व भर के लोगों को यह बात भी समझाने के लिए मनाया जाता है कि किस प्रकार पर्यटन वैश्विक रूप से सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनितिक और आर्थिक मूल्यों को बढ़ाने तथा आपसी समझ व परस्पर सहयोग को बढ़ाने में सहायता कर सकता है| 

वर्ल्ड टूरिज्म डे 2022 का विषय  (World Tourism Day 2022 theme)

वर्ल्ड टूरिज्म डे को हर साल किसी न किसी सामाजिक सरोकार के विषयों को थीम बनाकर मनाया जाता है| वर्ष 1980 में सबसे पहले विश्व पर्यटन दिवस को "सांस्कृतिक विरासत, शांति और आपसी समझ के सरंक्षण के लिए पर्यटन का योगदान" थीम के साथ मनाया गया था| पिछले कुछ वर्षों में विश्व पर्यटन दिवस का विषय इस प्रकार था| 

World Tourism Day Theme 2017: "Sustainable Tourism"

World Tourism Day Theme 2018: "Tourism and Digital Transformation"

World Tourism Day Theme 2019: "Tourism and Jobs: a better future for all"

World Tourism Day Theme 2020:"Tourism and Rural Development"  

World Tourism Day Theme 2021: "Tourism for Inclusive Growth"

कोरोना महामारी के आने से वैश्विक पर्यटन में एक व्यापक सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पड़ा| इससे न केवल विकासशील देश बल्कि विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित हुई| कमजोर वर्ग पर इस महामारी का सबसे अधिक असर हुआ| पर्यटन के फिर से शुरू होने से देशों की अर्थव्यस्था के साथ पर्यटन के साथ जुड़े लोगों को भी मदद मिली है| यह जरुरी है कि यह लाभ व्यापक और निष्पक्ष हो| इसी को आधार बनाकर वर्ष 2021 के विश्व पर्यटन दिवस का विषय (World Tourism Day 2021 theme) "समावेशी विकास के लिए पर्यटन" "Tourism for Inclusive Growth" रखा गया था| 

अब इस वर्ष का विषय (World Tourism Day 2022 Theme) "Rethinking Tourism" रखी गई है| 
यह विषय "पर्यटन पर पुनर्विचार" का उद्देश्य शिक्षा और नौकरियों के माध्यम से विकास के लिए 'पर्यटन पर पुनर्विचार' की बहस को प्रोत्साहित करना है, और स्थायी रूप से पर्यटन को बढ़ावा देना है| 

Post a Comment

0 Comments