विश्व हृदय दिवस | World Heart Day | हैप्पी वर्ल्ड हार्ट डे 2023

World Heart Day 2023: हृदय रोग विश्व भर में मृत्यु का सबसे आम कारण है| हृदय रोग, कई वर्षों से दुनिया में सबसे अधिक मौतों का कारण बना हुआ है, जिसके परिणाम स्वरुप सालाना 1.87 करोड़ मौतें होती हैं| इसके कई कारण हैं- हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, धूम्रपान, वायु प्रदुषण, मोटापा| कोरोना महामारी हृदय रोग से पीड़ित 5 करोड़ से अधिक लोगों के लिए हृदयविदारक रहा है| इसके कारण हृदय रोग से ग्रसित लोगों को और अधिक सावधानी बरतनी पड़ रही है| हृदय रोगों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ हृदय की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रति वर्ष वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है| आइए जानते हैं विश्व हृदय दिवस कब मनाया जाता है (World Heart Day is celebrated on) और क्या है विश्व हृदय दिवस 2023 का विषय (World Heart Day 2023 Theme):

world heart day 2023

विश्व हृदय दिवस कब मनाया जाता है? (World Heart Day is Celebrated on) 

विश्व हृदय दिवस 29 सितम्बर को आयोजित होने वाला एक वार्षिक उत्सव है, जिसका उद्देश्य हृदय रोगों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है| वर्ष 1999 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के साथ मिलकर वर्ल्ड हार्ट डे की स्थापना की घोषणा की| इस वार्षिक आयोजन का विचार 1997 से 1999 के बीच वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अध्यक्ष रहे एंटोनी बेयस डी लूना ने दिया था| विश्व हार्ट डे मूल रूप से 2011 से पहले तक सितम्बर के आखिरी रविवार को मनाया जाता था| सर्प्रथम यह वर्ष 2000 में 24 सितम्बर को मनाया गया था|

World Heart Day 2023 Theme (वर्ल्ड हार्ट डे 2023 का विषय)

विश्व हृदय दिवस 2021 की थीम थी : "Use Heart to Connect"| 

विश्व हृदय दिवस 2022 की थीम थी  : "Use Heart For Every Heart"

विश्व हृदय दिवस हर किसी के लिए यह विचार करने का अवसर है कि मानवत, प्रकृति और स्वयं के लिए दिल का सबसे अच्छा उपयोग कैसे किया जाए|  वर्ष 2022 की थीम "यूज़ हार्ट फॉर एव्री हार्ट" इसी ओर ध्यान केंद्रित कर रहा था| जहाँ "Use Heart" यानि दिल का उपयोग करने का मतलब है "अलग तरह से सोचना"| सही निर्णय लेना| हिम्मत के साथ कार्य करना| दूसरों की मदद करना| दिल एकमात्र अंग है जिसे आप सुन और महसूस कर सकते हैं| यह हम सभी लोगों को एकजुट रखने की क्षमता रखता है| "For Every Heart" यानि "हर दिल के लिए" इस विषय को लोगों तक पहुँचाने पर ध्यान केंद्रित करता है, जिससे विश्व हृदय दिवस संदेश हर दिल के लिए जिसका तात्पर्य है कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य प्राप्त करने में मदद करने के लिए अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचे| 

इस साल विश्व हृदय दिवस 2023 का विषय है: "Use Heart, Know Heart" 
विश्व हृदय दिवस के लिए इस वर्ष का विषय "दिल का उपयोग करें, दिल को जानें" है| यह हमें स्वस्थ दिल के महत्व के बारे में बात करने में मदद करता है| हम इस दिन का उपयोग एक स्वस्थ दिल के महत्व को पहचानने और यह जानने के लिए कर सकते हैं कि हम एक स्वस्थ दिल कैसे बनाए रख सकते हैं|

हृदय रोग क्या होता है  (World Heart Day 2023)

हृदय रोग (कार्डियोवैस्कुलर डिजीज), बीमारियों का एक वर्ग है, जो हृदय या रक्त वाहिकाओं (नसों और धमनियों) को प्रभावित करता है| दुनिया में होने वाली मौतों के कई कारणों में से सी.वी.डी (हार्ट रोग) के कारण सबसे अधिक मौतें होती हैं| इन मौतों में से 85 प्रतिशत कोरोनरी हृदय रोग (जैसे दिल का दौरा) और सेरेब्रोवस्कुलर रोगों (जैसे स्ट्रोक) के कारण होती हैं| 

विश्व हृदय दिवस पर जानें अपने दिल के बारे में (Things to Know this World Heart Day 2023)

  • हार्ट एक मुट्ठी के आकार का होता है और यह शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी है| 
  • किसी बच्चे के गर्भ में प्रवेश करने के तीन सप्ताह बाद दिल धड़कने लगता है| 
  • यदि कोई व्यक्ति 70 वर्षों तक जीवित रहता है तो उसका दिल लगभग ढाई अरब बार धड़क चूका होगा| 
  • हर दिल की धड़कन के साथ, हृदय शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को लेकर रक्त पंप करता है| 
  • हृदय प्रतिदिन लगभग 1 लाख बार धड़कता है और 7500 लीटर रक्त पंप करता है| 

लेकिन मजबूत और प्रभावशाली दिल, धूम्रपान, तम्बाकू का उपयोग, अस्वास्थ्यकर आहार खाने या तनाव में रहने जैसी आदतों और जोखिम वाले कारकों से कमजोर हो सकता है| इसके साथ ही डायबिटीज, किडनी की बीमारी, उच्च रक्तचाप और हाई कोलेस्ट्रॉल सहित अन्य शारीरिक कारकों से भी दिल कमजोर पड़ने लगता है| पारिवारिक इतिहास, जातीय पृष्टभूमि, लिंग और उम्र भी किसी व्यक्ति के हृदय रोग के जोखिम को प्रभावित करता है|   

स्वस्थ हृदय के लिए क्या करें (Lower your risk of heart disease)

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 80 प्रतिशत दिल के दौरों और स्ट्रोक को रोका जा सकता है| जैसे पहले ही बताया गया है कि अधिकांश हार्ट की बीमारियों के कारण होने वाली मौतें उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, मोटापे जैसे कारणों से होती हैं जिन्हें स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और परहेज के माध्यम से रोका या नियंत्रित किया जा सकता है| 
  • स्वस्थ और संतुलित आहार लें| 
  • नियमित रूप से व्यायाम करें| 
  • एक स्वस्थ शरीर के अनुसार वजन बनाए रखें| 
  • तम्बाकू का इस्तेमाल न करें| 
  • शराब का सेवन न करें| 
  • नियमित रूप से कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप और शुगर की जांच करें| 
  • अपनी दवा को निर्धारित अनुसार लें|  
     

World Heart Day 2023 Images   

world heart day images
#HAPPY World HEART DAY 2023 
world heart day pictures
#विश्व हृदय दिवस 2023
happy world heart day 2023


Post a Comment

0 Comments