World Students Day Date | विश्व विद्यार्थी दिवस | Happy World Students Day

World Student Day 2023: हर समय और हर उम्र में कुछ नया सीखने की चाह एक व्यक्ति को भीड़ से अलग खड़ा कर देती है| एक छात्र का जीवन ही खुद और देश के भविष्य का निर्माण करता है| छात्र की पृष्टभूमि और अध्ययन के क्षेत्र को परे रख हमें हमेशा उन लोगों का जश्न मनाना चाहिए, जो अपने ज्ञान को हमेशा आगे बढ़ाना चाहते हैं| इसी भाव से प्रेरित होकर वर्ष में एक दिन वर्ल्ड स्टूडेंट डे के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं विश्व विद्यार्थी दिवस (वर्ल्ड स्टूडेंट डे 2023) कब मनाया जाता है और क्या है इस दिन का महत्व: 

world students day date

विश्व छात्र दिवस कब मनाया जाता है (World Student Day is observed on)   

विश्व छात्र दिवस या विश्व विद्यार्थी दिवस हर साल 15 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन कहे जाने वाले भारत रत्न स्वर्गीय डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है|    

World Students Day 2023 (विश्व विद्यार्थी दिवस 2023) 

सयुंक्त राष्ट्र संगठन ने वर्ष 2010 से डॉक्टर कलाम के शिक्षा और छात्रों के लिए उनके प्रयासों को स्वीकारते हुए उनकी जन्म तिथि यानि 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस (वर्ल्ड स्टूडेंट डे) के रूप में चिन्हित किया है|  

World Students Day 2023 Theme (विश्व विद्यार्थी दिवस)

हर साल एक विषय पर विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है| इस वर्ष इसकी थीम है : "FAIL: stands for First Attempt in Learning." यह 2023 में विश्व छात्र दिवस के लिए सबसे मूल और उपयुक्त विषय है| शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए इस विषय को पेश किया है| 

स्वर्गीय डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम

स्वर्गीय डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में 15 अक्टूबर 1931 को हुआ| उन्होनें रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में एक वैज्ञानिक और प्रशासक के रूप में काम किया| डॉ कलाम ने भारत के 11वें राष्ट्रपति बनने से पहले भारत के अंतरिक्ष और सैन्य मिसाइल प्रोग्राम को विकसित करने में अमूल्य योगदान दिया| 
apj abdul kalam birthday is celebrated as

डॉ कलाम को अक्सर भारतीय सैन्य मिसाइल में योगदान के लिए मिसाइल मैन नाम से और अपने राष्ट्रपति के कार्यकाल में पीपल्स प्रेजिडेंट के रूप में जाना जाता है| डॉ कलाम छात्रों को व्यावहारिक व्याख्यान और लेक्चर्स देने के लिए जाने जाते थे और वे उन्हें अकादमी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते थे| अपने जीवन के दौरान, डॉ कलाम को व्यापक रूप से एक वैज्ञानिक, शिक्षाविद, सार्वजनिक वक्ता और लोगों के राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता था|            

अंतदृष्टिपूर्ण शिक्षाविद और कई लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत, कलाम का 27 जुलाई 2015 को आईआईएम शिल्लोंग में व्याख्यान देते समय हृदय गति रुकने से निधन हो गया| उनके शब्द और उद्धरण आज भी प्रासंगिक हैं और कई लोगों को प्रेरणा प्रदान करते हैं|  

World Students Day 2023 Quotes 

**"Dream, Dream, Dream, Dreams transform into thoughts. And thought result in action"- Dr. A.P.J Abdul Kalam. Happy World Students Day 2023** 

**"Teachers are the builder of the society and society can be built only when the students are made proficient in their subjects."- Dr. A.P.J Abdul Kalam. Happy World Students Day 2023** 

Post a Comment

0 Comments