विश्व पशु कल्याण दिवस कब मनाया जाता है| World Animal Welfare Day 2022

World Animal Welfare Day 2022: पशु प्रकृति का समान रूप से महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और पर्यावरण सरंक्षण और मानव कल्याण में इनकी अहम् भूमिका रही है| जानवर प्रकृति के पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखते हैं| इनके योगदान की किसी भी तरह उपेक्षा नहीं की जा सकती इसलिए हमें सभी जानवरों के लिए एक बेहतर जगह बनाने की कोशिश करनी चाहिए| ऐसा ही एक प्रयास विश्व भर में विश्व पशु कल्याण दिवस मनाकर किया जाता है| आइये जानते हैं वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे 2022 कब मनाया जाता है (World Animal Welfare Day 2022 Date) और क्या है इसे मनाने का महत्व:

world animal welfare day 2021

विश्व पशु कल्याण दिवस कब मनाया जाता है? (World Animal Welfare Day Celebrated on)     

विश्व पशु दिवस का इतिहास और उत्पत्ति 1925 से पहले की है जब कुत्तों की देखभाल और परिक्षण में माहिर सिनोलॉजिस्ट हेनरिक ज़िमरमन ने 24 मार्च 1925 को बर्लिन, जर्मनी के स्पोर्ट पैलेस में पहला विश्व पशु दिवस आयोजित किया था| उन्होनें जानवरों के कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| पहले कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और इस पहल के लिए अपना समर्थन दिया| यह इवेंट मूल रूप से 4 अक्टूबर के लिए निर्धारित किया गया था, जो पारिस्थितिकी के संरक्षक संत, असीसी के सेंट फ्रांसिस के "फीस्ट डे" के दिन के साथ संरेखित करने के लिए थी| हालांकि उस दिन आयोजन स्थल उपलब्ध नहीं होने के कारण इस कार्यक्रम को वर्ष 1929 में पहली बार 4 अक्टूबर को स्थानांतरित किया गया| 

ज़िमरमैन ने, हर साल विश्व पशु दिवस के प्रचार पर अथक परिश्रम किया| आखिरकार, मई 1931 में फ्लोरेंस इटली में अंतर्राष्ट्रीय पशु संरक्षण कांग्रेस में, 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस के रूप में मनाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया| 

विश्व पशु कल्याण दिवस का उद्देश्य 

विश्व पशु कल्याण दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में जानवरों की स्थिति को ऊपर उठाने के लिए कल्याण मानकों में सुधार करना है| विश्व पशु दिवस समारोह एक पशु कल्याण आंदोलन है जो पृथ्वी को सभी जानवरों के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए वैश्विक शक्ति के रूप में कार्य करता है| 

विश्व पशु दिवस एक अदुभुत अनुस्मारक है कि कैसे जानवर हमारे जीवन को बेहतर बनाते हैं| यह दिन इन अवाक् जीवों पर व्यक्तियों, व्यवसायों और अन्य मानवीय व्यवहारों के प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भी केंद्रित है| पशु अधिकारों और कल्याण के लिए एक अंतराष्ट्रीय कार्रवाई दिवस, इस दिन को पशु प्रेमी दिवस के रूप में भी जाना जाता है, क्यूंकि यह जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाले व्यक्तियों और संगठनों के समर्थन और भागीदारी के माध्यम से जानवरों के लिए प्रेम, स्नेह, देखभाल और सरंक्षण को प्रोत्साहित करता है| 

विश्व पशु दिवस धीरे-धीरे एक वैश्विक आयोजन के रूप में विकसित हो रहा है जो जानवरों के लिए बचाव आश्रयों को खोलकर, पशु कल्याण अभियान शुरू करके और पशु सरंक्षण आंदोलन को एकजुट करता है और प्रोत्साहित करता है|  

विश्व पशु कल्याण दिवस 2022 (World Animal Welfare Day 2022 Theme)

पिछले वर्ष विश्व पशु कल्याण दिवस 2021 का विषय था:
World Animal Welfare Day 2021 Theme: "Forests and Livelihoods : Sustaining People and Planet"   

वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे कोट्स (World Animal Day Quotes)

"Sending Peace and Love to Animals Everywhere and To The People Who Protect Them. Respect All Life!! You Deserve to Be Celebrated. Happy Animal Welfare Day 2022"

world animal day 2022


"All Living Creatures Deserves To Be  Protected, Stop Cruelty Against Animals!! Happy Animal Day 2022"

Post a Comment

0 Comments