विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है | World Post Day 2023 Date

World Post Day 2023: विश्व में डाक प्रणाली कई सदियों से काम कर रही है| कई सदियों पहले से लोग एक दूसरे को पत्र के माध्यम से सन्देश भेज रहे हैं| पुराने समय में दूतों द्वारा पैदल या घोड़े पर सन्देश पहुँचाया जाता था| तब से लेकर आज के आधुनिक काल तक डाक भेजने के तरीके में बहुत परिवर्तन आ गया है| आज के समय में डाक सेवा के जरिये विश्व बहुत पास आ गया है| इस सतत विकास और सामाजिक विकास के एक तरीके को मनाते हुए और सभी डाक सेवकों के योगदान को प्रोत्साहित करते हुए वर्ष में एक दिन वर्ल्ड पोस्ट डे के रूप में मनाते हैं| आइये जानते हैं वर्ल्ड पोस्ट डे कब मनाया जाता है और क्या है वर्ल्ड पोस्ट डे 2023 थीम:

happy world post day 2021

वर्ल्ड पोस्ट डे कब मनाया जाता है (World Post Day is celebrated on)  

विश्व डाक दिवस प्रत्येक वर्ष 09 अक्टूबर को मनाया जाता है| इसी दिन वर्ष 1874 में स्विट्ज़रलैंड की राजधानी बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थापना हुई थी| वर्ष 1969 में टोक्यो, जापान में आयोजित यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस द्वारा इसी दिन को वर्ल्ड पोस्ट डे घोषित किया गया था| इस प्रस्ताव को भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य श्री आनंद मोहन नरूला द्वारा प्रस्तुत किया गया था| तब से दुनिया भर के देश डाक के महत्व को उजागर करने के लिए वर्ल्ड पोस्ट डे मनाते हैं| 

विश्व डाक दिवस के दिन कई देशों की पोस्टल सर्विस अपने नए उत्पादों और सेवाओं को पेश करते हैं या उनके प्रचार करने के लिए इवेंट का उपयोग करते हैं| 

विश्व डाक दिवस का उद्देश्य (World Post Day Significance)

दुनिया भर के देशों ने वर्ष 2015 में सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक साथ काम करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया, जिसके 17 लक्ष्यों में से अत्यधिक गरीबी और भूख को समाप्त करना, असमानता और अन्याय से लड़ना, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ काम करना शामिल हैं| इस वैश्विक प्रयासों में पोस्ट ने अपनी अहम् भूमिका निभाई है जो पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है| 

विश्व डाक दिवस का उद्देश्य लोगों और व्यवसायों के दैनिक जीवन में डाक क्षेत्र की भूमिका और देशों के सामाजिक और आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करना है| यह उत्सव सदस्य देशों को राष्ट्रीय स्तर पर जनता और मीडिया के बीच अपनी पोस्ट की भूमिका और गतिविधियों के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से कार्यक्रम गतिविधियों को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करता है| 

विश्व डाक दिवस 2023 (World Post Day 2023 Theme)    

हर साल एक विशेष थीम पर केंद्रित वर्ल्ड पोस्ट डे मनाया जाता है| पिछले साल की थीम इस प्रकार थी:
वर्ल्ड पोस्ट डे 2022 थीम: "Post For Planet"
पार्सल और पत्र वितरित करते समय, या वित्तीय सेवाएं, सामाजिक और स्वास्थ्य सेवाएं, या मानवीय सहायता प्रदान करते समय, 'पोस्ट' अधिक स्थायी रूप से वितरित करने के लिए काम कर रहे हैं| वर्ष 2022 में विश्व डाक दिवस 2022 पर एक पोस्टर के माध्यम से "पोस्ट फॉर प्लेनेट" थीम को सार्थक बनाने की कोशिश की गई थी| 
world post day 2022 theme
इस साल वर्ल्ड पोस्ट डे 2023 का विषय है: "Together for trust: Collaborating for a safe and connected future." डाकघर एकजुट, समावेशी, जुड़े हुए समुदायों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं| वर्तमान में, पचास लाख से अधिक डाक कर्मचारियों को संदेश, उपहार और सामान से लेकर पैसे और दवाओं तक विभिन्न प्रकार की आवश्यक और व्यक्तिगत वस्तुओं को गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है| इस वर्ष का विषय सरकारों और उनकी डाक सेवाओं से एक डिजिटल एकल डाक क्षेत्र के विकास का समर्थन करने का आग्रह करता है जो सदियों से विकसित व्यापक भौतिक नेटवर्क का पूरक है| 

वर्ल्ड पोस्ट डे 2021 की थीम: "Innovate to Power" थी| कोरोना महामारी के समय में जब पूरी दुनिया प्रभावित हुई है, तब भी पोस्ट ने अपनी सेवाएं जारी रखी| पोस्ट की इसी इन्नोवेटिवनेस्स और समुदाय के प्रति लचीले सेवा भाव के कारण प्रति वर्ष वर्ल्ड पोस्ट डे मनाया जाता है| 

विश्व डाक सेवा (World Postal Service)

1600 के दशक से कई देशों में डाक व्यवस्था शुरू हुई| यह कई हद तक संगठित थे और लोग इनका उपयोग कर सकते थे| धीरे-धीरे देश अंतराष्ट्रीय स्तर पर मेल का आदान-प्रदान करने के लिए सहमत हुए| 1800 के अंत तक आते-आते एक वैश्विक डाक सेवा थी लेकिन यह धीमी और जटिल हुआ करती थी| बाद में 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के अस्तित्व में आने के बाद एक कुशल डाक सेवा का रास्ता खुल गया| 1948 में यू.पी.यू सयुंक्त राष्ट्र की एक एजेंसी बन गया| और इसके बाद वैश्विक स्तर पर डाक सेवा ने नई ऊंचाई हासिल करी|      

हर साल 150 से अधिक देश विभिन्न तरीकों से वर्ल्ड पोस्ट डे मनाते हैं| विश्व डाक दिवस पर हम अपने समाज और अर्थव्यवस्थाओं में डाक कर्मियों के अमूल्य योगदान को पहचानते हैं| डाक सेवा के विशाल नेटवर्क की मदद से हज़ारों डाकघर के लाखों कर्मचारी प्रतिदिन करोड़ों डाक पहुंचाकर विश्व समुदाय को एक सूत्र में बांधते हैं|    

विश्व डाक दिवस 2023 (Happy World Post Day 2023) 

**"Postal Services play a great role in the daily life of every human being by making a high level of access to digital communication. Honour them. Wish you a Happy World Post Day 2023"**

world post day 09 october

**"It becomes very difficult for the world to keep in touch, Postal service makes it easy. Best wishes on this special occasion of World Post Day 2023"**

Post a Comment

0 Comments