भारतीय नौसेना दिवस | Indian Navy Day 2022 Quotes and Status

भारतीय नौसेना दिवस 2022: भारतीय नौसेना, विश्व की सबसे बड़ी नौसेनाओं में से एक है| इस वर्ष भारत 50वां भारतीय नौसेना दिवस मना रहा है| आइए जानते भारतीय नौसेना दिवस कब मनाया जाता है, क्या है इसका इतिहास और महत्व:    

indian navy day 2021

भारतीय नौसेना दिवस कब और क्यों मनाया जाता है (Indian Navy Day) 

भारतीय नौसेना दिवस प्रतिवर्ष 04 दिसंबर को मनाया जाता है| इस साल 2022 में 04 दिसंबर 2022 को 50वां नौसेना दिवस मनाया जा रहा है| भारतीय नौसेना के जांबाजों ने सन 1971 में पाकिस्तान को धूल चटाई थी| 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध जीतने वाली भारतीय नौसेना की ताकत और बहादुरी की याद में मनाया जाता है| 03 दिसंबर 1971 को भारत के एयर स्पेस और सीमा क्षेत्र पर पाकिस्तानी सेना द्वारा हमला किया गया था| इस हमले से ही 1971 का युद्ध शुरू हुआ| इसके बाद पाकिस्तान को मुँह-तोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन त्रिशूल शुरू किया गया और 04 दिसंबर 1971 को भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन त्रिशूल शुरू किया| इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के कराची नौसेना अड्डे को तहस-नहस कर दिया गया था| इस ऑपरेशन की सफलता को ध्यान में रखते हुए भारत में हर साल 04 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है| 

bhartiya nausena divas

भारतीय नौसेना (Indian Navy)

भारतीय नौसेना, भारतीय सेना का समुंद्री अंग है, जो अपने गौरवशाली इतिहास के साथ ना केवल भारतीय समुंद्री सीमाओं बल्कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति की रक्षक बनी हुई है| देश की तीन सेनाओं में से एक नौसेना आज दुनिया की सबसे बड़ी नौसेनाओं में शामिल है| इसकी स्थापना वर्ष 1612 में हुई थी| ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी की समुंद्री सेना के रूप में एक सेना का गठन किया जिसे बाद में रॉयल इंडिया नेवी का नाम दिया| भारत की स्वतंत्रता के बाद नौसेना को 1950 में फिर से गठित किया गया और इसका नाम बदलकर फिर से भारतीय नौसेना कर दिया गया| 

भारतीय नौसेना का ध्वज (Indian Navy's New Ensign (Flag))

indian navy new ensign
भारत के स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत की औपचारिक शुरुआत 02 सितम्बर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई| इस मौके पर एक नया नौसैनिक ध्वज फहराया गया|  इससे पहले नौसेना के ध्वज के प्रतीक चिन्ह में सेंट जॉर्ज का एक प्रमुख क्रॉस था| 
indian navy old flag
सेंट जॉर्ज क्रॉस 1928 से नौसेना के निशान की एक विशेषता रहा| हालाँकि 2001 और 2004 के बीच एक संक्षिप्त समयकाल में उस समय की भाजपा सरकार ने इसे नीले रंग की भारतीय नौसेना शिखा के साथ बदल दिया था| 
indian navy flag in 2004

भारतीय नौसेना दिवस का महत्त्व 

भारतीय नौसेना दिवस प्रति वर्ष 04 दिसंबर को मनाया जाता है ताकि भारत के लोग, देश के लोगों की सुरक्षा करने वाली भारतीय नौसेना को सम्मान दे सकें| इस दिन का उपयोग बहुत से लोगों द्वारा नौसेना के लोगों की भूमिका, उपलब्धियों और कठिनाइयों के बारे में जानने का का दिन होता है|   

भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं (Indian Navy Day 2022 Quotes and Status) 


Post a Comment

0 Comments