राष्ट्रीय एपिलेप्सी डे 2022 | मिर्गी दिवस 2022 | Epilepsy Meaning in hindi

National Epilepsy Day 2022: विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में करीब 5 करोड़ लोग एपिलेप्सी से ग्रसित हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत विकासशील देशों में रह रहे हैं| हालाँकि एपिलेप्सी का इलाज संभव है फिर भी विकासशील देशों में तीन-चौथाई प्रभावित लोगों को आवश्यक उपचार नहीं मिलता है| भारत में भी लगभग 1 करोड़ लोग एपिलेप्सी से सम्बंधित दौरों से पीड़ित हैं| एपिलेप्सी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भारत में एक दिन नेशनल एपिलेप्सी डे के रूप में मनाया जाता है| आइए जानते हैं नेशनल एपिलेप्सी डे (National Epilepsy Day 2022) कब मनाया जाता है और क्या है इसका हिंदी में मतलब (Epilepsy Meaning in Hindi):

national epilepsy day in hindi

एपिलेप्सी को हिंदी में क्या कहते हैं?

एपिलेप्सी (Epilepsy) को हिंदी में मिर्गी कहते हैं| मिर्गी से प्रभावित लोगों को जो दौरे पड़ते हैं उन्हें "मिर्गी के दौरे" कहा जाता है|  

नेशनल एपिलेप्सी डे (National Epilepsy Day 2022) कब मनाया जाता है?

भारत में मिर्गी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 17 नवंबर को मिर्गी दिवस के रूप में मनाया जाता है| इस साल 2022 में राष्ट्रीय एपिलेस्पी डे 17 नवंबर 2022, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा| मिर्गी मस्तिष्क का एक विकार है जिसमें आवर्तक दौरे पड़ते हैं| यह दौरे मस्तिष्क यानि दिमाग की कोशिकाओं में अचानक अत्यधिक विद्युत् निर्वहन के परिणामस्वरूप होते हैं| मिर्गी किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है|     

epilepsy meaning in hindi

भारत में नेशनल एपिलेप्सी डे 

नेशनल एपिलेप्सी डे भारत में मिर्गी के प्रसार को कम करने के लिए एपिलेप्सी फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है| एपिलेप्सी फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया की स्थापना साल 2009 में डॉ निर्मल सूर्या द्वारा की गई थी| एपिलेप्सी फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया एक संगठन है जो दौरों से पीड़ित लोगों को एक पूर्ण जीवन जीने और समाज में मिर्गी के बारे में दृष्टिकोण बदलने में मदद करता है|  

नेशनल एपिलेप्सी डे का उद्देश्य 

नेशनल एपिलेप्सी डे (राष्ट्रीय मिर्गी दिवस) मिर्गी पर जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है| मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जो दौरे का कारण बन सकती है| इसकी गंभीरता एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकती है| मिर्गी का दौरा पड़ना रोगी और देखभाल करने वाले दोनों के लिए डरावना और भ्रमित करने वाला हो सकता है| इसलिए इस तरह की स्थिति के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता और समझ का प्रसार करना महत्वपूर्ण हो जाता है जिससे देखभाल करने वाले किसी भी समय और कहीं भी एक मिर्गी के दौरे का सामना कर सकें| इसके साथ ही वे मिर्गी से पीड़ित व्यक्ति को सहानुभूति और प्रोत्साहन दे सकें| 

national epilepsy day is celebrated in india on

विश्व एपिलेप्सी दिवस (International Epilepsy Day) कब मनाया जाता है?

विश्व एपिलेप्सी दिवस हर साल फरवरी महीने के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है| वर्ष 2021 में यह दिन 08 फरवरी 2021 को मनाया गया| साल 2022 में अंतराष्ट्रीय मिर्गी दिवस (International Epilepsy Day 2022) 14 फरवरी 2022 को मनाया गया था| इंटरनेशनल एपिलेप्सी डे, इंटरनेशनल ब्यूरो फॉर एपिलेप्सी और इंटरनेशनल लीग अगेंस्ट एपिलेप्सी की सयुंक्त पहल है जिसका उद्देश्य भी मिर्गी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है|   

Post a Comment

0 Comments