डबल डेकर एक्सप्रेस | Double Decker Train in India | UDAY Express Train

Double Decker Train in  India: भारत में कई रूट ऐसे हैं जहाँ डबल डेकर ट्रेन संचालित होती हैं| भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली डबल डेकर ट्रेन द्वि-स्तरीय यात्री बैठने वाली डिब्बों से बनी एक्सप्रेस ट्रेन होती हैं| इन डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेनों को तेज चलने वाली ट्रेन माना जाता है और ट्रेनों को रुट्स पर उच्च प्राथमिकता दी जाती है| इस प्रकार की रेलगाड़ियों को छोटे मार्गों पर और पारम्परिक चेयर कार कैरिज की तुलना में अधिक यात्रियों को ले जाने के लिए लाया गया था| आइये जानते हैं कौन से हैं डबल डेकर ट्रेन रूट और भारत में शुरू नई उदय एक्सप्रेस डबल डेकर ट्रेन के बारे में:

double decker train in india


डबल डेकर ट्रेन: कपूरथला कोच फैक्ट्री में निर्मित नवीनतम स्टेनलेस स्टील के एलएचबी कोच ए.सी. डबल डेकर ट्रेन के लिए उपयोग किये जा रहे हैं| वर्तमान में संचालित भारत की डबल डेकर ट्रेन इस प्रकार हैं: 

1.  लोकमान्य तिलक टर्मिनल-मडगाव ए.सी डबल डेकर एक्सप्रेस: यह मध्य रेलवे द्वारा संचालित की जाने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस है, जो महाराष्ट्र की मुंबई को गोवा के मडगाव से जोड़ती है| यह डबल डेकर एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार ट्रेन नंबर 11085/11086 से और सप्ताह में एक बार ट्रेन नंबर 11099/11100 की संख्या से चलती है| इस पूरी तरह से ए.सी डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेन ने अपनी सेवा 07 दिसंबर 2015 से देना शुरू किया| 


mumbai ahmedabad double decker train

2. मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद डबल डेकर एक्सप्रेस: मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12931/12932 से सप्ताह में 06 दिन चलती है| 

3. चेन्नई-बैंगलोर डबल डेकर एक्सप्रेस: चेन्नई-बैंगलोर डबल डेकर अपनी ट्रेन संख्या 22625/22626 से चलती है|    

4. लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल डबल डेकर एक्सप्रेस: लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या 12583/12584 है| यह ए.सी डबल डेकर एक्सप्रेस 26 अप्रैल 2015 से लखनऊ और दिल्ली के आनंद विहार के बीच चल रही है|  

5. जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ए.सी डबल डेकर एक्सप्रेस: इस ट्रेन की संख्या 12985/12986 है|    

6. विशाखापट्नम-तिरुपति डबल डेकर एक्सप्रेस: विशाखापत्तनम-तिरुपति डबल डेकर एक्सप्रेस अपनी ट्रेन संख्या 22707/22708 के साथ हप्ते में तीन दिन विशाखापट्नम और तिरुपति के बीच चलती है|  


flying rani double decker express

7. फ्लाइंग रानी : फ्लाइंग रानी अपनी ट्रेन संख्या 12921/12922 के साथ मुंबई सेंट्रल और सूरत के बीच चलती है| यह नॉन-ए.सी डबल डेकर एक्सप्रेस डिब्बों के साथ ए.सी चेयर कार भी ढोती थी| फ्लाइंग एक्सप्रेस रेलगाड़ी यूँ तो 1906 में ही शुरू हो गई थी, लेकिन कई कारणों से इसे बीच-बीच में सेवा से दूर होना पड़ा| वर्ष 1950 से यह लगातार अपनी सेवा यात्रियों को दे रही है| वर्ष 1979 में इस ट्रेन में डबल डेकर रेक जोड़े गए थे| हालांकि, ट्रेन में अब डबल डेकर कोच नहीं हैं|      

8. मुंबई सेंट्रल-वलसाड फ़ास्ट पैसेंजर: यह नॉन-ए.सी डबल डेकर रेलगाड़ी अपनी ट्रेन संख्या 59203/59204 के साथ मुंबई से गुजरात के वलसाड तक रोजाना चलती है| वर्तमान में फ्लाइंग रानी के साथ यह पैसेंजर रेलगाड़ी ही नॉन-ए.सी डबल डेकर कोच को ले जा रही है|     


उदय एक्सप्रेस डबल डेकर ट्रेन (UDAY Express Double Decker Train) 

वर्तमान में भारतीय रेलवे द्वारा डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेनों के नए युग की शुरुआत की गई है जो पूरी तरह से ए.सी चेयर कार हैं| इन्हें उदय एक्सप्रेस (UDAY Express) यानि उत्कृष्ट डबल डेकर एयर कंडीशनर यात्री एक्सप्रेस नाम दिया गया है| इस ट्रेन में शताब्दी रेलगाड़ी की 78 सीटों की तुलना 120 यात्रियों की सीटिंग क्षमता है| वर्तमान में दो उदय एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है| 


about uday express in hindi

उदय एक्सप्रेस की पहली सेवा 10 जून 2018 को कोयंबटूर जंक्शन और बैंगलोर के बीच शुरू की गई| वहीँ 26 सितम्बर 2019 से विशाखापट्नम और विजयवाड़ा के बीच दूसरी उदय एक्सप्रेस चलाई गई| आगे आने समय में कई और व्यस्त रूटों पर भी उदय एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जायेगी| 

 ट्रेन नाम  ट्रेन नंबर  जोन  
बैंगलोर सिटी-कोयंबटूर उदय एक्सप्रेस 22665/22666 साउथर्न रेलवे 
विशाखापट्नम-विजयवाड़ा उदय एक्सप्रेस     22701/22702 साउथ-कोस्ट रेलवे 

Post a Comment

0 Comments