International Day of Education 2023 | अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है

International Day of Education 2023: शिक्षा हर व्यक्ति का एक बुनियादी अधिकार है, लेकिन आज भी दुनिया के कई हिस्सों में बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है| यह माना जाता है कि शिक्षा एक मानवीय अधिकार होने के साथ एक सार्वजानिक जिम्मेदारी भी है| शिक्षा का महत्व दुनिया भर में पहुँचाने के लिए वर्ष में एक दिन अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व:

international day of education in hindi

अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

प्रति वर्ष 24 जनवरी को अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है| 03 दिसंबर 2018 को सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने शांति और विकास के लिए शिक्षा की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए 24 जनवरी के दिन हर साल अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया| नाइजीरिया और 58 दूसरे सदस्य राष्ट्रों द्वारा इंटरनेशनल डे ऑफ़ एजुकेशन को अपनाया गया| इसके बाद से हर बच्चे की मुफ्त और बुनियादी शिक्षा तक पहुँच हो इस उद्देश्य के साथ यह दिन हर साल मनाया जाने लगा| 

इस वर्ष हम पाँचवा इंटरनेशनल डे ऑफ़ एजुकेशन (International Day of Education 2023) मना रहे हैं| इस दिन को देश में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है| इस दिन कई ग्लोबल इवेंट्स आयोजित किये जाते हैं, जिनके मुख्य तौर पर तीन विषय होते हैं लर्निंग, इनोवेशन और फाइनेंसिंग| इस तरह के वैश्विक आयोजन पेरिस और न्यू यॉर्क में यूनिसेफ मुख्यालय में आयोजित किये जाते हैं| यह दिन हर छात्र को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के विषय पर केंद्रित रहता है| यह दुनिया भर में शांति और विकास के लिए शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डालता है|  

shiksha diwas


अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 का विषय (International Day of Education 2023 Theme)

प्रति वर्ष शिक्षा दिवस किसी विशेष विषय यानि थीम के साथ मनाया जाता है| कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए 2021 में अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस का विषय "रिकवर एंड रिवाइटलाइज़ एजुकेशन फॉर द कोविड-19 जनरेशन" था| पिछले साल यानि वर्ष 2022 का थीम थी "Changing Course, Transforming Education"| इस साल अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 की थीम है: 

"To invest in people, prioritize education"

सितंबर 2022 में "यूनाइटेड नेशन ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन समिट" द्वारा उत्पन्न वैश्विक गति को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष का अंतराष्ट्रीय शिक्षा दिवस का दिन शिक्षा के लिए प्रतिबद्धताओं और वैश्विक पहलों को कार्रवाई में बदलने का मार्ग प्रशस्त करेगा| वैश्विक मंदी, बढ़ती असमानताओं और जलवायु संकट की पृष्ठभूमि में सभी सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति में तेजी लाने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए| यूनेस्को इस साल का "अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस" अफगानिस्तान में उन लड़कियों और महिलाओं को समर्पित कर रहा है जो शिक्षा के अधिकार से वंचित हैं| यह दिन शिक्षा तक उनकी पहुंच को प्रतिबंधित करने वाले प्रतिबंध को तुरंत हटाने का आह्वान कर रहा है| 

   

Post a Comment

0 Comments