Vande Bharatam Nritya Utsav 2022 | गणतंत्र दिवस 2022 परेड पर हिस्सा लिया वन्दे भारतम नृत्य उत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं ने

Vande Bhartam, Nritya Utsav: 73वां गणतंत्र दिवस समारोह आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान पड़ रहा है| इसी कारण से इस साल का गणतंत्र दिवस 2022, कई मायनों में खास है, चाहे वह इस बार गणतंत्र दिवस उत्सव 24 के बजाय 23 जनवरी से शुरू होना हो या बीटिंग रिट्रीट समारोह में नया ड्रोन और लेज़र शो| एक ऐसी ही नृत्य प्रदर्शनी इस गणतंत्र दिवस समारोह में सबका ध्यान खींचने वाली है| वह है वन्दे भारतम प्रतियोगिता के तहत देशभर से आए टॉप डांसर्स द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर नृत्य प्रदर्शन| आइये जानते हैं वन्दे भारतम प्रतियोगिता से कुछ जुड़ी बातें:  

vande bharatam

वन्दे भारतम प्रतियोगिता का उद्देश्य (Vande Bharatam Dancer)

वन्दे भारतम डिफेन्स मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की एक अनूठी पहल है, जिसका आयोजन भारत की आज़ादी के 75 साल के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में किया गया| यह पहला अवसर है, जब जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से एक भारतीय नृत्य प्रतियोगिता के जरिए राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस 2022 प्रदर्शन के लिए टीमों का चयन किया गया है| संस्कृति मंत्रालय द्वारा चार-स्तरीय वन्दे भारतम नृत्य उत्सव प्रतियोगिता के माध्यम से 480 कलाकारों का चयन किया गया है|  देशभर से आए सभी समूह एक साथ मिलकर, और व्यक्तिगत नृत्य रूपों की पहचान बनाकर, गणतंत्र दिवस 2022 परेड पर एक भारत श्रेष्ठ भारत की सच्ची भावना में एक प्रदर्शन देंगे|   


वन्दे भारतम प्रतियोगिता कब शुरू हुई (Vande Bharatam Competition)

वन्दे भारतम प्रतियोगिता 17 नवंबर को जिला स्तर पर शुरू करी गई थी और इसमें 323 समूहों में 3870 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था| जिला स्तर पर स्क्रीनिंग पास करने वालों ने 30 नवंबर 2021 से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया| राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 5 दिनों की अवधि में 4 दिसंबर 2021 तक बीस से अधिक आभासी कार्यक्रम आयोजित किए गए| 

जोनल लेवल की प्रतियोगिता के लिए 200 से अधिक टीमों के लिए 2400 से अधिक प्रतिभागियों को शॉर्ट-लिस्ट किया गया था| जोनल लेवल के फाइनल 09 से 12 दिसंबर तक कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली में हुए, जहाँ 104 समूहों ने जूरी और ऑडियंस के सामने अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया|

इन 104 समूहों में से 73 समूहों में सभी चारों जोन के 949 डांसर शामिल थे, जो 19 दिसंबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम ऑडिटोरियम में आयोजित ग्रैंड फिनाले में पहुंचे| शीर्ष 480 डांसर को ग्रैंड फिनाले से विजेता घोषित किया गया और अब वे 26 जनवरी 2022 को राजपथ, नई दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुति देंगे| 


राजपथ पर गणतंत्र दिवस 2022 परेड में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए वन्दे भारतम, नृत्य उत्सव प्रतियोगिता के विजेता पूरी तरह से तैयार हैं| राजपथ और इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में भव्य प्रदर्शन के लिए पूर्वाभ्यास पुरे उत्साह के साथ हो रहा है| 

वन्दे भारतम कोरियोग्राफर (Vande Bharatam Dance Choreographers)

विजेताओं को चार प्रसिद्ध कोरियोग्राफर द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है| इनमें कथक नृत्यांगना सुश्री रानी खानम के साथ सुश्री मैयत्री पहाड़ी, सुश्री तेजस्विनी साठे और श्री संतोष नायर शामिल हैं जो विभिन्न राज्यों से आई 36 टीमों को प्रशिक्षण दे रही हैं| 

भाग लेने वाले समूहों ने क्लासिकल, ट्राइबल, फोल्क और फ्यूज़न जैसी अलग-अलग नृत्य श्रेणियों में विशेष रूप से कोरियोग्राफ किया गया डांस किया है| 

Post a Comment

0 Comments