कल्कि जयंती 2023 | 10th Avatar of Vishnu | Kalki Avatar in Hindi

Kalki Jayanti 2023: भगवान विष्णु हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक हैं और भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा के साथ, वे हिंदू धर्म की त्रिमूर्ति अवधारणा, त्रिदेवों का हिस्सा हैं| जबकि भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा क्रमशः ब्रह्मांड के विनाशक और निर्माता हैं, वहीँ भगवान विष्णु ब्रह्मांड के संरक्षक माने जाते हैं| भगवान विष्णु के दशावतार में से दसवां अवतार (10th Avatar of Vishnu) कल्कि भगवान का है| हिंदू मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु बुराई को खत्म करने और सत्य युग को वापस लाने के लिए कलियुग के अंत में पृथ्वी पर जन्म लेंगे| हिन्दू धर्म में एक दिन कल्कि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है| आइये जानते हैं इस साल कब है कल्कि जयंती (Kalki Jayanti 2023 Date):

kalki jayanti 2022

भगवान विष्णु का कल्कि अवतार (Kalki Avatar in Hindi) 

श्रीमद्भागवत के अनुसार, कल्कि को भगवान विष्णु के अवतार (10th Avatar of Vishnu) के रूप में पहचाना जाता है| ऐसा माना जाता है कि कल्कि अवतार, सत्य युग को वापस लाने के लिए वर्तमान कलियुग चरण को समाप्त करने के लिए दिखाई देगा| 

ॐ नमोः नारायणाय। 

ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥


कल्कि जयंती 2023 (10th Avatar of Vishnu)

हिंदू धर्म में और मुख्य रूप से वैष्णव परंपरा में वैष्णवों द्वारा हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को कल्कि जयंती के रूप में मनाया जाता है| हर साल कल्कि जयंती पर भगवान विष्णु मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है| इस वर्ष कल्कि जयंती (Kalki Jayanti 2023 Date) 22 अगस्त 2023 को मनाई जायेगी| षष्ठी तिथि की शुरुआत 22 अगस्त 2023 को रात 02 बजे होगी (क्षेत्र अनुसार*) और इस तिथि की समाप्ति 23 अगस्त को सुबह 03 बजकर 05 मिनट पर होगी| वहीँ कल्कि जयंती मुहूर्त 22 अगस्त 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट से शाम 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा| 

इस दिन, भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और अपने द्वारा किए गए सभी बुरे कार्यों या पापों के लिए माफी मांगते हैं। साथ ही, वे अपने परिवार के शांतिपूर्ण जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं| 

Post a Comment

0 Comments