विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है | World Cancer Day 2023 Theme

World Cancer Day 2023: कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिससे पूरी दुनिया में सबसे अधिक लोग अपनी जान गंवाते हैं| इस बीमारी को पहचानने, इसकी रोकथाम करने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वर्ष में एक दिन विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day 2023) कब मनाया जाता है और क्या है इस वर्ष की थीम (World Cancer Day 2023 Theme): 



कैंसर बीमारी क्या है (What is Cancer) 

कैंसर बीमारियों के एक समूह के लिए एक कॉमन नाम है, जिसमें किसी कारण से शरीर के भीतर कुछ कोशिकाएं अनियंत्रित फैशन में विकसित होती हैं| अनुपचारित कैंसर आसपास के नार्मल टिश्यू या शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है, और गंभीर बीमारी, विकलांगता और मृत्यु का कारण बन सकता है| लेकिन यदि समय रहते कैंसर का पता चल जाए तो कैंसर से पूरी तरह से मुक्ति पाई जा सकती है| भारत में भी सोनाली बेंद्रे, संजय दत्त, ताहिरा कश्यप जैसे कलाकारों ने कैंसर जैसी बीमारी को हराया है| 


विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है (World Cancer Day 2023) 

दुनिया भर में 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है| विश्व कैंसर दिवस की स्थापना 4 फरवरी, 2000 को पेरिस, फ्रांस में विश्व कैंसर सम्मेलन के दौरान हुई थी|  उसी दिन, यूनेस्को के तत्कालीन महानिदेशक कोइचिरो मात्सुउरा और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक्स चिराक ने कैंसर के खिलाफ पेरिस के चार्टर पर हस्ताक्षर किए| तब से हर साल, 04 फरवरी को एक अलग विषय के साथ चिह्नित कर विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है| भारत में 07 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (National Cancer Awareness Day) के रूप में मनाया जाता है| 


विश्व कैंसर दिवस का उद्देश्य (World Cancer Day Importance)

विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) का उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करना है| इस दिन का नेतृत्व 2008 में लिखे गए वर्ल्ड कैंसर डिक्लेरेशन के लक्ष्यों को पाने के लिए अन्तराष्ट्र्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (UICC) द्वारा किया जाता है| विश्व कैंसर दिवस का प्राथमिक लक्ष्य कैंसर से होने वाली बीमारी और मृत्यु को कम करना है| ज्ञात हो कि कैंसर के प्रति सही जानकारी और प्रारंभिक पहचान, देखभाल और भावनात्मक समर्थन के माध्यम से इस बीमारी से ठीक हुआ जा सकता है| विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day 2023) अभियान जागरूकता बढ़ाने और बीमारी से सम्बंधित पूर्वाग्रहों के बारे में जानकारी देने का प्रयास करता है|


कैंसर दिवस 2023 थीम (World Cancer Day 2023 Theme)

वर्ष 2019-2021 के लिए विश्व कैंसर दिवस का विषय (World Cancer Day Theme) - "I Am and I Will" था| 

वर्ष 2022-2024 के लिए विश्व कैंसर दिवस का विषय (World Cancer Day 2022 Theme)- "Close The Care Gap" है| 

विश्व कैंसर दिवस 2023 की थीम "क्लोज द केयर गैप" दुनिया भर में कैंसर की देखभाल में असमानताओं को समझने और पहचानने के बारे में है| कैंसर की देखभाल में असमानता मृत्यु का कारण बन सकती है| 

Post a Comment

0 Comments