बिहार दिवस कब मनाया जाता है | Bihar Diwas 2023 in Hindi

बिहार दिवस (Bihar Day 2023): भारत के 28 राज्यों में से एक, पूर्वी भारत में स्थित राज्य "बिहार" का एक लम्बा इतिहास, शोर्यगाथा और संस्कृति रही है, जिस पर हर बिहारी के साथ प्रत्येक भारतीय को भी गर्व है| बिहार राज्य की विशेषताओं पर गर्व करते हुए, बिहार सरकार और बिहार निवासी साल में एक दिन बिहार दिवस के रूप में मनाते हैं| आइये जानते हैं बिहार दिवस कब मनाया जाता है (Bihar Day is celebrated on) और क्या होगी इस वर्ष बिहार दिवस 2023 थीम (Bihar Day 2023 Theme):

bihar diwas 2022

बिहार दिवस कब मनाया जाता है (Bihar Day 2023)

बिहार राज्य हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाता है| इसी दिन वर्ष 1912 में बिहार प्रान्त का अंग्रेजों द्वारा बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके गठन किया गया था| 

दरअसल 1764 में हेक्टर मुनरो के नेतृत्व वाली ईस्ट इंडिया कंपनी की सेनाओं और बंगाल के नवाब, अवध के नवाब और मुगल राजा शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना के बीच बक्सर की लड़ाई लड़ी गई थी, जिसमें ईस्ट इंडिया कंपनी के लिए एक बड़ी जीत हुई| इस हार के परिणामस्वरूप बंगाल के मुगलों और नवाबों ने उनके कई क्षेत्रों पर नियंत्रण और 'दीवानी अधिकार' खो दिए| इन क्षेत्रों में वर्तमान समय के पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और बांग्लादेश शामिल थे| 

1911 में, दिल्ली में जब किंग जॉर्ज ५(V) आए, तब ब्रिटिश भारत की राजधानी को दिल्ली में स्थानांतरित कर दिया गया| 21 मार्च, 1912 को, बंगाल के नए राज्यपाल थॉमस गिब्सन कारमाइकल ने पदभार संभाला और अगले दिन, 22 मार्च से, बंगाल प्रेसीडेंसी से एक अलग प्रान्त 'बिहार' के गठन की घोषणा करी| इस प्रकार 22 मार्च, 1912 को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर बिहार प्रान्त बनाया गया था और इसलिए हर साल राज्य सरकार 22 मार्च को बिहार दिवस मनाती है| ज्ञात हो आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को बिहार को स्टेटहुड (राज्य का दर्जा) प्राप्त हुआ था| 

bihar day 2022

बिहार दिवस 2023 | (Bihar Divas in Hindi)

बिहार की गौरवशाली यात्रा महज 111 साल पुरानी नहीं है| इसका अतीत हजारों वर्षों से बेहद समृद्ध रहा है| बिहार ने देश-दुनिया को शताब्दियों से रास्ता दिखाया है| कई मोर्चे पर अब भी दिखा रहा है और आगे भी दिखाएगा| पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने बिहार की आत्मा में झांककर देखते हुए कहा था कि बिहार की शिक्षा की स्थिति में अगर सुधार आ जाए तो भारत का नेतृत्व फिर से बिहार ही करेगा| कलाम के शब्दों को देशभर में फैली इस प्रदेश की मेधा से जोड़कर देखा जा सकता है| आज बिहार सब जगह है| कश्मीर से कन्या कुमारी तक निर्माण की सभी कहानियों का हीरो बिहार ही है| 

वर्ष 2022 में बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने शुभकामनाएं दी थी| प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट पर लिखा-"मैं चाहता हूं कि अपनी समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ यह राज्य विकास के नए रिकॉर्ड स्थापित करता रहे"| वहीँ राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्वीट में कहा-''बिहार दिवस पर राज्यवासियों को बधाई! बिहार में एक गौरवशाली अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है| यहां के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है|"

बिहार दिवस 2023 थीम | Happy Bihar Diwas 2023 Theme

पिछले वर्ष बिहार दिवस 2022 "जल जीवन हरियाली और नल जल योजना" थीम (Bihar Diwas 2022 Theme in Hindi) पर आयोजित किया गया| इस थीम पर तीन दिवसीय कार्यक्रम राजधानी पटना के गाँधी मैदान पर आयोजित हुए| इस समारोह का आयोजक शिक्षा विभाग था| समारोह में कैलाश खेर, रेखा भारद्वाज, सुखविंदर सिंह जैसे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी| इस अवसर पर राज्य के सभी सरकारी भवनों और कार्यालयों को नीले रंग में रोशन किया गया| प्रदेश भर के कारीगरों ने गांधी मैदान में अपने हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के स्टॉल लगाए, जिन्हें रोशनी और भित्ति चित्रों से सजाया गया| राज्य शिक्षा विभाग और नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) ने भी बुक स्टॉल लगाए थे|

बिहार दिवस उत्सव 2023 को 22 मार्च से 24 मार्च तक मनाया जाएगा| इसके लिए अलग-अलग विभागों की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है| इस बार समारोह का आयोजन सात रेसोलुशन के तहत "युवा शक्ति-बिहार की प्रगति" थीम पर किया जायेगा, जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, कला संस्कृति विभाग, समाज कल्याण और पर्यटन विभाग की ओर से स्टॉल्स और कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा| 


बिहार दिवस कैसे मनाते हैं (Bihar Day 2023) 

बिहार दिवस कई हस्तियों के प्रदर्शन और सरकार द्वारा पहल की घोषणा सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके मनाया जाता है| हर साल बिहार सरकार एक अधिसूचना जारी करती है जिसमें 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाने के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है| यह अवकाश राज्य और केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र के तहत सभी कार्यालयों और कंपनियों पर लागू होता है और साथ ही स्कूल छात्रों द्वारा भाग लिए गए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके इस दिन को मनाते हैं| बिहार दिवस की शुरुआत और जश्न नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर किया गया था| 

bihar ka litti chokha

बिहार राज्य के बारे में कुछ जानकारी (Bihar Facts and Figures)

  • बिहार नाम संस्कृत और पाली शब्द "विहारा" (देवनागरी: विहार) से लिया गया है, जिसका अर्थ है "निवास"| 
  • इसकी राजधानी पटना है, जो बिहार का सबसे बड़ा शहर भी है|
  • बिहार राज्य में 38 जिले हैं और यहाँ दो सदन चलते हैं| 
  • क्षेत्रफल के आधार पर यह भारत का 12 सबसे बड़ा राज्य है: 94,163 वर्ग किलोमीटर|
  • जनसँख्या के आधार पर यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है|
  • यहाँ का राज्य पक्षी गौरैया और राज्य वृक्ष पीपल है| 
  • भारत के पहले राष्ट्रपति स्वर्गीय श्री राजेंद्र प्रसाद बिहार से ही थे| इसके अलावा स्व. सुशांत सिंह राजपूत, शत्रुघन सिन्हा जैसी हस्तियां बिहार राज्य से हैं| 
  • खाने में बिहार के बालू शाही, काला गुलाब जामुन, लिट्टी चोखा जैसे व्यंजन प्रसिद्ध हैं| 
bihar emblem photo

  • बिहार का प्रतीक चिन्ह भारतीय राज्य बिहार की सरकार का आधिकारिक लोगो है, जिसमें दो स्वस्तिकों से घिरा हुआ बोधि वृक्ष को प्रार्थना मोतियों के साथ दर्शाया गया है| इसी के साथ पेड़ का आधार एक ईंट पर उर्दू में अंकित "बिहार" शब्द है| 
  • बिहार की अंतर्राष्ट्रीय सीमा उत्तर में नेपाल से मिलती है| इसी के साथ देश के भीतर इसकी सीमा पश्चिम में भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश, दक्षिण में झारखंड और पूर्व में पश्चिम बंगाल से लगती है|  

Post a Comment

0 Comments