राम नवमी कब है और क्यों मनाया जाता है | Sri Ram Navami 2023 Date

Sri Ram Navami 2023 Date: राम नवमी हिन्दू धर्म का एक पावन पर्व है| इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम जी की पूजा-अर्चना की जाती है| भगवान राम श्री हरि विष्णु जी के सातवे अवतार थे| प्रभु राम ने धरती पर बुराई और अधर्म का नाश कर धर्म और सत्य की स्थापना की| राम नवमी के दिन भगवान राम की उपासना के लिए विशेष तैयारियां की जाती हैं| प्रभु राम के भक्तों के द्वारा राम नवमी के दिन व्रत रखा जाता है| आइए जानते हैं इस साल राम नवमी कब है (Sri Ram Navami 2023 Date), और राम नवमी व्रत का धार्मिक महत्व:

ram navami 2022 kab hai


राम नवमी कब है (Sri Ram Navami 2023 Date)

भगवान श्रीराम का जन्म त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या के राजा दशरथ की पत्नी कौशल्या के कोख से हुआ था| इसलिए चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है| इस साल यह तिथि 30 मार्च 2023 गुरुवार को पड़ रही है| नवमी तिथि की शुरुआत 29 मार्च 2023 की रात 09 बजकर 07 मिनट पर होगी| और नवमी तिथि की समाप्ति अगले दिन 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगी| 

sri rama navami 2022 date


श्री राम नवमी | Sri Ram Navami

राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम की उपासना की जाती है| इस दिन श्रीराम की मूर्तियों को गंगा जल से स्नान कराया जाता है| साथ ही उनकी मूर्ति को पालने में झुलाया जाता है| इस दिन भक्त रामायण का पाठ करते हैं और उनके स्मरण में रामरक्षा स्तोत्र का भी पाठ करते हैं| हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ श्री रामचरितमानस का निरंतर पाठ, एक दिन पहले शुरू होता है और रामनवमी के दिन दोपहर में समाप्त होता है, जिसे भगवान राम का जन्म समय माना जाता है| इस दिन राम मंदिर में भगवान श्रीराम के भजन-कीर्तन गाये जाते हैं| भक्त झांकियां भी निकालते हैं और श्री राम नवमी पर आराधना व्रत-उपवास करते हैं| 

राम नवमी भारत के सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक है, जो चैत्र माह के नौवें दिन आता है| यह वसंत नवरात्रि का अंतिम दिन भी है| भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या नरेश राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र के रूप में हुआ था| उनका जीवन परिचय वाल्मीकी द्वारा रचित रामायण ग्रंथ में मिलता है| भगवान श्रीराम भगवान विष्णु के अवतार हैं| अपने जीवन के माध्यम से भगवान श्रीराम ने उच्च आदर्शों को स्थापित किया है जो आज भी सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं| जहां नवरात्रि उत्तर में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है, वहीं दक्षिण में भी भक्त राम नवमी को उत्साह के साथ मनाते हैं|


क्या राम नवमी को सार्वजनिक अवकाश है? (Is Ram Navami a Public Holiday)

राम नवमी के दिन एक सार्वजनिक अवकाश रहता है| इस दिन की छुट्टी होती है और स्कूल और अधिकांश व्यवसाय बंद होते हैं| राम नवमी एक राजपत्रित अवकाश नहीं बल्कि एक प्रतिबंधित अवकाश है| 

आने वाले वर्षों में राम नवमी कब की है

पिछले वर्षों में रामनवमी इस प्रकार थी:

राम नवमी 2020 – गुरुवार, 02 अप्रैल

राम नवमी 2021 – बुधवार, 21 अप्रैल

राम नवमी 2023 – गुरुवार, 30 मार्च

वहीँ आने वाले कुछ वर्षों में रामनवमी इस दिन मनाई जायेगी: 

राम नवमी 2024 – बुधवार, 17 अप्रैल

राम नवमी 2025 – रविवार, 6 अप्रैल

Post a Comment

0 Comments