विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2023 | World Autism Awareness Day 2023 Theme in Hindi

World Autism Awareness Day 2023: अपने भावों को एक दूसरे से साझा करना, अपनी पसंद-नापसंद शेयर करना संवाद करने का एक तरीका होता है| यदि कोई ऐसा करने में असमर्थ होता है तो उसे असामाजिक समझा जाने लगता है| लेकिन हर किसी के साथ ऐसा हो यह जरुरी नहीं, हो सकता है उसे ऑटिज्म बीमारी हो जिसकी वजह से उसे संवाद करने में परेशानी होती हो| ऐसे में हमें दूसरों के प्रति अपनी राय बनाने से पहले सही जानकारी होना जरुरी है| आइये जानते हैं ऑटिज्म क्या होता है, विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाते हैं (World Autism Awareness Day is celebrated on) और क्या है वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे 2023 थीम (World Autism Awareness Day 2023 Theme):
autism day 2023

ऑटिज़्म क्या होता है (What is Autism)

ऑटिज्म एक तरह की न्यूरो डेवलपमेंटल डिसऑर्डर होता है| इस तरह के डिसऑर्डर के लिए एक व्यापक टर्म है ए.एस.डी यानि ऑटिज़्म स्प्रेक्ट्रम डिसऑर्डर| असल में आनुवंशिक या पर्यावरणीय कारक मिलकर जब दिमाग के विकास पर असर डालने लगते हैं, तो इसे न्यूरो डेवलपमेंटल डिसऑर्डर कहते हैं| अक्सर इस तरह की बीमारी का बचपन में ही पता चल जाता है, लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों में इसका पता नहीं चल पाता| इन न्यूरो डेवलपमेंटल डिसऑर्डर में कई तरह की बीमारियाँ या डिसऑर्डर आते हैं, जिनमें से एक है ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर| 

ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर में इंसान को एक दूसरे के साथ संवाद करने में दिक्कत आती है| इस बीमारी से जूझ रहे लोगों के व्यवहार में दोहराव देखने को मिलता है| एक ही शब्द को बार-बार बोलना, दूसरे बच्चों से मेलजोल करने से बचना, गलत काम को मना करने पर उग्र व्यवहार करना, खुद को चोट पहुंचाना, तोडफ़ोड़ करना या तेज आवाज में बड़बड़ाना, एक आत्मकेंद्रित विकासात्मक विकलांगता है जो जीवन के पहले तीन वर्षों के दौरान प्रकट होती है और आजीवन बनी रहती है, हालांकि लक्षण समय के साथ सुधार कर सकते हैं| 

वर्ल्ड आटिज्म डे कब मनाया जाता है (World Autism Awareness Day 2023)

ऑटिज़्म के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 2 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता है| यह दिन संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों को दुनिया भर में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर वाले लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए उपाय करने के लिए प्रोत्साहित करता है| इस दिन को संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव (A/RES/62/139) द्वारा नामित किया गया था| विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस, 1 नवंबर 2007 को परिषद में सर्वसहमति से पारित हुआ था, और 18 दिसंबर 2007 को इसे अपनाया गया| इस दिन को कतर से संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि और अमीर हमद बिन खलीफा अल-थानी के लिए कंसोर्ट, मोजाह बिंत नासिर अल-मिसनेद द्वारा प्रस्तावित किया गया था|  

पहला वर्ल्ड ऑटिज़्म अवेयरनेस डे (WAAD) वर्ष 02 अप्रैल 2008 को मनाया गया था| WAAD, ऑटिज़्म के साथ जी रहे लोगों के जीवन की गुणवत्ता में मदद करने और सुधार करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है ताकि वे समाज के एक अभिन्न अंग के रूप में पूर्ण और सार्थक जीवन जी सकें| 
world autism day in hindi

विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस का उद्देश्य (World Autism Awareness Day Objective)

दुनिया के सभी क्षेत्रों में ऑटिज़्म की दर बहुत अधिक है और इस डिसऑर्डर के प्रति जागरूकता और समझ की कमी के कारण व्यक्तियों, उनके परिवारों और समुदायों पर जबरदस्त प्रभाव पड़ता है| न्यूरोलॉजिकल मतभेदों से जुड़े कलंक और भेदभाव निदान और उपचार के लिए पर्याप्त बाधाएं बनी हुई हैं| यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे विकासशील देशों में सार्वजनिक नीति-निर्माताओं के साथ-साथ विकसित देशों दोनों द्वारा संबोधित किया जाना चाहिए|  

वर्ल्ड ऑटिज़्म अवेयरनेस डे का उद्देश्य ऑटिज़्म से ग्रस्त सभी व्यक्तियों द्वारा सभी मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के पूर्ण और समान आनंद को बढ़ावा देना, संरक्षित करना और सुनिश्चित करना है, और उनकी अंतर्निहित गरिमा के लिए सम्मान को बढ़ावा देना है| आटिज्म पीडि़त का तिरस्कार नहीं, बल्कि उसे प्यार करना चाहिए और ऐसे बच्चों की देखभाल यह मानकर करनी चाहिए कि आटिज्म से पीडि़त बच्चा भी सामान्य जीवन जी सकता है| 

ऑटिज्म का सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि यह आनुवंशिक या पर्यावरणीय कारकों से जुड़ा हो सकता है|  ऑटिज़्म स्प्रेक्ट्रम डिसऑर्डर के लिए कोई इलाज नहीं है, लेकिन भाषा चिकित्सा, व्यावसायिक चिकित्सा, शैक्षिक सहायता और कई अन्य हस्तक्षेप, ऑटिज़्म पीड़ित बच्चों और उनके माता-पिता की मदद कर सकते हैं| 

विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस 2023 थीम (World Autism Awareness Day 2023 Theme)

वर्ष 2021 में वर्ल्ड ऑटिज़्म अवेयरनेस डे की थीम: "कार्यस्थल में समावेश" थी| इसका तात्पर्य कोविड -19 महामारी से उबरते हुए समय में, एक साथ काम करते हुए, एक अधिक समावेशी और सुलभ दुनिया का निर्माण करने का लक्ष्य रखना था, जो विकलांग व्यक्तियों सहित सभी लोगों के योगदान को मान्यता देता हो| 
World Autism Awareness Day 2021: "Inclusion in the Workplace: Challenges and Opportunities in Post-Pandemic World"
world autism awareness day 2022 theme
पिछले साल विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस का विषय "समावेशी शिक्षा" रखा गया था|  
World Autism Awareness Day 2022: "Inclusive Education" 

Post a Comment

0 Comments