विश्व जल दिवस 2023 कब है | World Water Day 2023 Theme and Date

World Water Day 2023: पानी हमारे रोजमर्रा के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और पृथ्वी पर हमारा अस्तित्व इसी से है| पृथ्वी पर मौजूद कुल पानी का लगभग ढाई प्रतिशत ही मीठा पानी है और बढ़ती जनसँख्या और पानी के व्यर्थ उपयोग के कारण मीठे पानी की कमी अब नजर आने लगी है| जल संकट एक ऐसी स्थिति है जहां किसी क्षेत्र के भीतर उपलब्ध पीने योग्य, अप्रदूषित पानी उस क्षेत्र की मांग से कम हो जाता है| पृथ्वी पर पानी के संसाधनों को बनाए रखने और लोगों को जल संकट के प्रति जागरूक करने के लिए एक दिन विश्व जल दिवस (World Day for Water) के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं विश्व जल दिवस कब है (World Water Day is Celebrated on) और क्या है इस साल की थीम (World Water Day 2023 Theme):  
world water day 2023 theme

विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है (World Water Day is Celebrated on)

विश्व जल दिवस को पहली बार औपचारिक रूप से रियो डी जनेरियो में 'पर्यावरण और विकास' पर 1992 के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के एजेंडा 21 में प्रस्तावित किया गया था| दिसंबर 1992 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को अपनाया और प्रत्येक वर्ष के 22 मार्च को जल के लिए एक विश्व दिवस (World Water Day) घोषित किया गया, जिसके बाद वर्ष 1993 में पहला विश्व जल दिवस मनाया गया| 
vishva jal divas 2023
"जल ही जीवन है"

विश्व जल दिवस का उद्देश्य (World Water Day Objective)

विश्व जल दिवस एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है जिसका उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को पानी से संबंधित मुद्दों के बारे में अधिक जानने के लिए प्रेरित करना और एक सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्रवाई करना है| संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाने वाला वर्ल्ड वाटर डे, स्वच्छ पानी का जश्न मनाता है और वर्तमान में सुरक्षित पानी तक पहुंच के बिना रहने वाले 2 बिलियन लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है| 
विश्व जल दिवस का मुख्य फोकस सतत विकास लक्ष्य "2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता" की दिशा में कार्रवाई को प्रेरित करना है| 
world water day 2023 date

विश्व जल दिवस 2023 थीम (World Water Day 2023 Theme) 

हर साल एक विशेष विषय को ध्यान में रखते हुए विश्व जल दिवस मनाया जाता है| विश्व जल दिवस 2021 का विषय "Valuing Water" था| लोगों को हैशटैग #Water2me का उपयोग करके सोशल मीडिया पर "हमें पानी के बारे में अपनी कहानियों, विचारों और भावनाओं को बताने" के लिए एक वैश्विक वार्तालाप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था| 
 "जब कुआं सूख जाएगा, तो हमें पानी के मूल्य का पता चलेगा|" 
पिछले वर्ष 2022 में विश्व जल दिवस 2022 की थीम थी:
"Groundwater, Making the Invisible Visible" 
इसका हिंदी अनुवाद है "भूजल, अदृश्य दृश्यमान बनाना", जिसका तात्पर्य ग्राउंडवाटर लेवल को बढ़ाने से है| भूजल पृथ्वी पर मीठे पानी का सबसे बड़ा स्रोत है जो हमारे जीवन को समृद्ध करता है| हालांकि, सतह के नीचे संग्रहीत होने के कारण, इसे अक्सर अनदेखा किया जाता है इसलिए विश्व जल दिवस 2022 को विशेष रूप से इस संसाधन पर केंद्रित रखा गया था| 

World Water Day 2023 Theme: "Accelerating Change"
इस साल संयुक्त राष्ट्र के विश्व जल दिवस मनाने का ध्यान (विश्व जल दिवस 2023) जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाने पर है| इसके लिए वैश्विक अभियान, "बी द चेंज" चलाया जायेगा, जो लोगों को स्वयं के जीवन में जल के प्रति कार्रवाई के लिए प्रोत्साहित करता है ताकि पानी का सही उपयोग, उपभोग और प्रबंधन किया जा सके|  

विश्व जल दिवस 2023 (World Water Day 2023 in Hindi)

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व जल दिवस 2022 पर लोगों से पानी की एक-एक बूंद को बचाने का संकल्प लेने का आग्रह किया था| विश्व जल दिवस के मौके पर उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संगठनों की भी सराहना की है जो पानी बचाने की दिशा में काम कर रहे हैं| ट्विटर पर ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा- "पिछले कुछ वर्षों में, यह देखकर खुशी होती है कि पानी की बातचीत एक जन आंदोलन बन गई है, जिसमें देश के सभी हिस्सों में अभिनव प्रयास हो रहे हैं| मैं उन सभी व्यक्तियों और संगठनों की सराहना करना चाहूंगा जो पानी बचाने की दिशा में काम कर रहे हैं|"

एक अन्य ट्वीट पर उन्होनें लिखा- 
"अद्भिः सर्वाणि भूतानि जीवन्ति प्रभवन्ति च|"
world water day 2023

"विश्व जल दिवस पर, आइए पानी की एक-एक बूंद को बचाने के लिए अपनी प्रतिज्ञा की पुष्टि करें| हमारा देश जल संरक्षण और हमारे नागरिकों के लिए स्वच्छ पेयजल तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन जैसे कई उपाय कर रहा है|" 

"माताओं और बहनों के जीवन को आसान बनाने में जल जीवन मिशन अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है| जन–जन की भागीदारी से घर-घर नल से जल पहुंचाने का संकल्प पूरा होगा| "

"एक साथ, आइए जल संरक्षण को आगे बढ़ाएं और एक सस्टेनेबल ग्रह बनाने में अपना योगदान दें| बचाई गई हर बूंद हमारे लोगों की मदद करती है और हमारी प्रगति को बढ़ाती है|" 

Post a Comment

0 Comments