अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस कब मनाया जाता है | International Dance Day 2023

International Dance Day 2023: नृत्य अपनी भावनाओं को प्रकट करने का एक शानदार तरीका है| भारत में नृत्य की परंपरा सदियों पुरानी है| ऐसा माना जाता है कि त्रेता युग में नृत्य की उत्पत्ति हुई थी| वर्तमान में भी भारत में कई तरीके के नृत्य प्रसिद्ध हैं जैसे भरतनाट्यम, ओडिसी, कुच्चीपुड़ी कथककली, आदि| भारत समेत विश्व में नृत्य की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक दिन अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस कब मनाया जाता है (World dance day) और क्या इस दिन का इतिहास:   

international dance day


अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस कब मनाया जाता है (International Dance Day is celebrated on)

अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस हर साल 29 अप्रैल को मनाया जाता है| इसकी शुरुआत इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट की डांस कमिटी ने वर्ष 1982 में करी थी| इस वर्ष 41 वां अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाएगा| 29 अप्रैल को आधुनिक बैले डांस के निर्माता जीन-जॉर्जेस नोवारे (1727-1810) का जन्मदिन होता है| अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का उद्देश्य नृत्य का जश्न मनाना, इस कला रूप की सार्वभौमिकता में आनंद लेना, सभी राजनीतिक, सांस्कृतिक और जातीय बाधाओं को पार करना, और लोगों को नृत्य की भाषा से एक साथ लाना है| 

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस, अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (आईटीआई) की नृत्य समिति द्वारा बनाया गया था, जो यूनेस्को की प्रदर्शन कलाओं के लिए मुख्य भागीदार है| यह दिन उन लोगों के लिए एक उत्सव का दिन है जो कला के रूप "नृत्य" के मूल्य और महत्व को समझते हैं, और सरकारों, राजनेताओं और संस्थानों के लिए एक वेक-अप-कॉल के रूप में कार्य करते हैं जिन्होंने अभी तक लोगों और व्यक्ति के लिए डांस के मूल्य को मान्यता नहीं दी है और अभी तक आर्थिक विकास के लिए नृत्य की क्षमता का एहसास नहीं किया है| 

international dance day in hindi

अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस कैसे मनाते हैं

1982 में अपने निर्माण के बाद से, अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समिति और अंतर्राष्ट्रीय थिएटर संस्थान हर साल अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के लिए एक संदेश लिखने के लिए एक उत्कृष्ट नृत्य व्यक्तित्व का चयन करते हैं| अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर हर साल एक उत्कृष्ट कोरियोग्राफर या डांसर से एक संदेश दुनिया भर में प्रसारित किया जाता है| संदेश के लेखक का चयन आईटीआई की अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समिति और आईटीआई की कार्यकारी परिषद द्वारा किया जाता है| संदेश का कई भाषाओं में अनुवाद किया जाता है और विश्व स्तर पर उसे प्रसारित किया जाता है| इस साल की सन्देश लेखक दक्षिण कोरियाई, स्टटगार्ट बैले में एक प्रमुख नर्तक, कांग-सुई-जिन हैं|  


अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस का लक्ष्य

प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का लक्ष्य दुनिया भर में अपने सभी रूपों में नृत्य को बढ़ावा देना है| यह दिन लोगों को डांस के सभी रूपों के मूल्य के बारे में जागरूक करता है| इसका एक लक्ष्य नृत्य समुदाय को व्यापक पैमाने पर अपने काम को बढ़ावा देने में सक्षम बनाना है, ताकि सरकारें और नेता महानुभाव, नृत्य के सभी रूपों के मूल्य और महत्व के बारे में जान सकें और और इसका समर्थन करें| 

दुनिया भर के सभी डांसर्स को नृत्य के सभी रूपों का आनंद लेना चाहिए और दूसरों के साथ नृत्य की खुशी साझा करनी चाहिए| 

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुभकामनाएं (International Dance Day Wishes) 

"Dance is the hidden language of the soul" Best Wishes for International Dance Day 2023

नृत्य वह भक्ति जिसमें लीन होने के बाद, आप नृत्य के सिवाय कुछ नहीं जानते!!! अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2023 की शुभकामनाएं

"Dance is a poem of which each movement is a word" Happy International Dance Day 2023

"Life's a dance, you learn as you go, sometimes you lead, sometimes you follow" Happy International Dance Day 2023

Post a Comment

0 Comments