जॉगल्ड फिश प्लेट क्या होती है | What is Joggled Fish Plate in railway track

Joggled Fish Plate: रेलवे के ट्रैक पर 'फिश प्लेट' दो रेल को आपस में जोड़ने के उपयोग में लाई जाती है| फिश प्लेट का एक प्रकार होता है जॉगल्ड फिश प्लेट (Joggled Fish Plate)| आइये जानते हैं रेल फास्टेनिंग्स में इस्तेमाल होने वाली जॉगल्ड फिश प्लेट कैसी होती है (Joggle Fish Plate Drawing Number):

Joggled fish plate

जॉगल्ड फिश प्लेट 

जॉगल्ड फिश प्लेट को  क्लैम्प के साथ या दो दूर छोर बोल्ट के साथ वेल्डेड जोड़ों पर या रेल फ्रैक्चर स्थानों पर बाँधने के लिए उपयोग किया जाता है| जॉगल्ड फिश प्लेट के निर्माण में आर.डी.एस.ओ स्पेसिफिकेशन आई.आर.एस.टी.1 (IRS-T-1) का अनुपालन करना चाहिए| इनका ड्राइंग नंबर इस प्रकार है:

  • 52 kg रेल की जॉगल्ड फिश प्लेट का ड्राइंग नंबर- RT-5848 

इसमें लगने वाले बोल्ट का ड्राइंग नंबर -RT-11511 (साइज-25x160 mm) 

screw clamp in fish plate

स्क्रू क्लैंप का ड्राइंग नंबर RT-5856 

लगने वाले एम.एस क्लैंप का ड्राइंग नंबर RT-5552 & RT-5552/1 

बोल्ट RT-11522 साइज-25x270 mm                

  • 60 kg रेल की जॉगल्ड फिश प्लेट का ड्राइंग नंबर- RT-5849

इसमें लगने वाले बोल्ट का ड्राइंग नंबर -RT-11513 साइज-25x180 mm 

स्क्रू क्लैंप का ड्राइंग नंबर RT-5856 

ms clamp fish plate

लगने वाले एम.एस क्लैंप का ड्राइंग नंबर RT-5552 & RT-5552/1 

बोल्ट RT-11523 साइज-25x280 mm          

  • 60Kg/52Kg को कॉम्बिनेशन जॉगल्ड फिश प्लेट का ड्राइंग नंबर RT-6594 से RT-6597 

इसमें 04 नंबर प्लेट का सेट होता है 

a) RT-6594(L)

b) RT-6595(R)

c) RT-6596(L)

d) RT-6597(R)

emergency joggle fish plate in railway

इमरजेंसी जॉगल्ड फिश प्लेट

इमरजेंसी जॉगल्ड फिश प्लेट प्रत्येक किलोमीटर और प्रत्येक 500 मीटर पर दो क्लैंप के साथ बाँधी जाती है| जब वेल्ड फेलियर या रेल फ्रैक्चर होता है तो चाबीदार या पेट्रोलमैन इसी जॉगल्ड फिश प्लेट को खोल कर टूटे वेल्डिंग या रेल फ्रैक्चर पर बांधकर गाड़ी को नियमानुसार सुरक्षित पास करते हैं| ट्रैक सुरक्षित होने के बाद इसको पुनः  स्थान पर बांधते हैं| इमरजेंसी जॉगल्ड फिश प्लेट वाले दो स्लीपरों को चुने से सफ़ेद करते हैं ताकि रात में पहचानने में पेट्रोलमैन को परेशानी न हो| 

निम्न स्थानों, जहाँ पर जॉगल्ड फिश प्लेट (Joggled Fish Plate) को वेल्डिंग जोड़ सुरक्षित करने के लिए बांधते हैं:

joggle fish plate in railway


1) ऐसे एल्युमिनो थर्मिट वेल्डिंग जोड़ जो लाइन में (insitu) किये जाते हैं, ऐसे नए जोड़ों को दो क्लैंप के साथ जॉगल्ड फिश प्लेट से बांधते हैं और उनके नीचे लकड़ी का गुटका 300x450 mm  का एक ग्रूव बना कर डालते हैं| और यह तब तक करते हैं जब तक नए वेल्डिंग जोड़ की यू.एस.एफ.डी (USFD) टेस्टिंग न हो जाए| जोड़ टेस्टिंग में अच्छा जोड़ होने पर लकड़ी का गुटका और जॉगल्ड प्लेट खोल कर हटा देते हैं|  


2) 05 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले बैंकों के अच्छे ए.टी. वेल्ड जोड़ों पर जॉगल्ड फिश प्लेट क्लैंप के साथ या दो दूर छोर वाले बोल्टों से बाँध कर वेल्डों को सरंक्षित किया जाता है| 

3) जिन ए.टी. वेल्ड जोड़ों ने रेल के लिए निर्धारित जी.एम.टी का 50 प्रतिशत ट्रैफिक पास या वहन कर लिया है, उन जोड़ों पर जॉगल्ड फिश प्लेट क्लैंप के साथ या दो दूर छोर वाले बोल्टों से बाँध कर ए.टी. वेल्डों को सरंक्षित किया जाता है|  

joggle fish plate


4) सौ मीटर या उससे अधिक के वाटर वे वाले पुलों पर अच्छे ए.टी. वेल्ड्स को जॉगल्ड फिश क्लैंप (Joggled Fish Plate) के साथ या दूर छोरों पर बोल्ट के साथ पुल एवं सौ मीटर तक दोनों एप्रोचों पर सरंक्षित किये जाते हैं| 

5) 03 डिग्री या उससे  अधिक डिग्री की गोलाई पर अच्छे ए.टी. वेल्ड को जॉगल्ड फिश प्लेट क्लैंप के साथ या दो दूर छोरों पर बोल्ट के साथ सरंक्षित किया जाता है|  

Post a Comment

0 Comments