List of Prime Minister of India in Hindi: सविंधान के अनुच्छेद 74 के अनुसार राष्ट्रपति को उसके कार्यों के सम्पादन व सलाह देने हेतु एक मंत्रिपरिषद होती है, जिसका प्रधान प्रधानमंत्री होता है| आजादी के बाद से भारत में कई प्रधानमंत्री बने| आइये जानते हैं भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची (List of Prime Minister of India in Hindi) और कुछ तथ्य:
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची (List of Prime Minister of India in Hindi)
क्रं | नाम | कार्यकाल |
1. | जवाहरलाल नेहरू | 15.08.1947 - 27.05.1964 |
2. | लालबहादुर शास्त्री | 09.06.1964 - 11.01.1966 |
3. | इंदिरा गाँधी | 24.01.1966 - 24.03.1977 |
4. | मोरारजी देसाई | 24.03.1977 - 28.07.1979 |
5. | चौधरी चरण सिंह | 28.07.1979 - 14.01.1980 |
6. | इंदिरा गाँधी | 14.01.1980 - 31.10.1984 |
7. | राजीव गाँधी | 31.10.1984 - 02.12.1989 |
8. | विश्वनाथ प्रताप सिंह | 02.12.1989 - 10.11.1990 |
9. | चन्द्रशेखर | 10.11.1990 - 21.06.1991 |
10. | पी.वी.नरसिम्हाराव | 21.06.1991 - 16.05.1996 |
11. | अटल बिहारी बाजपेयी | 16.05.1996 - 01.06.1996 |
12. | एच.डी.देवगौड़ा | 01.06.1996 - 21.04.1997 |
13. | आई.के.गुजराल | 21.04.1997 - 19.03.1998 |
14. | अटल बिहारी बाजपेयी | 19.03.1998 - 13.10.1999 |
15. | अटल बिहारी बाजपेयी | 13.10.1999 - 22.05.2004 |
16. | मनमोहन सिंह | 22.05.2004 - 26.05.2014 |
17. | नरेंद्र मोदी | 26.05.2014 - वर्तमान तक |
भारत के प्रधानमंत्री से सम्बंधित प्रश्नोत्तर
- भारत के प्रधानमंत्री में सबसे लम्बा कार्यकाल : जवाहरलाल नेहरू (16 वर्ष 286 दिन)
- भारत के प्रधानमंत्री में सबसे छोटा कार्यकाल : अटल बिहारी बाजपेयी (13 दिन)
- सबसे अधिक उम्र के भारत के प्रधानमंत्री : मोरारजी देसाई
- सबसे कम उम्र के भारत के प्रधानमंत्री : राजीव गाँधी
- प्रथम गैर कांग्रेसी भारत के प्रधानमंत्री : मोरारजी देसाई
- प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम प्रधानमंत्री : मोरारजी देसाई
- लोकसभा का सामना न करने वाले भारत के प्रधानमंत्री : चौधरी चरण सिंह
- अविश्वास प्रस्ताव के द्वारा हटाए जाने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री : विश्वनाथ प्रताप सिंह
- भारत के प्रधानमंत्री जो पद ग्रहण करने के समय किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे : पी.वी.नरसिम्हाराव
- भारत के प्रधानमंत्री जिनकी पदावधि के दौरान मृत्यु हुई : जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री और इंदिरा गाँधी
- भारत के कार्यवाहक प्रधानमंत्री : गुलजारी लाल नंदा (27.05.1964 - 09-06-1964 और 11.01.1966 - 24.01.1966)
भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति
सविंधान के अनुच्छेद 75 के अनुसार प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह पर करेगा| पद ग्रहण करने से पहले प्रधानमंत्री सहित प्रत्येक मंत्री को राष्ट्रपति के सामने पद और गोपनीयता की शपथ लेनी होती है|
प्रधानमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री को मिलाकर मंत्रिमंडल का निर्माण होता है| प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद का प्रमुख होता है, अतः जब प्रधानमंत्री त्यागपत्र देता है अथवा उसकी मृत्यु होने पर मंत्रिपरिषद स्वयं ही विघटित हो जाती है| अनुच्छेद 78 के अनुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रपति एवं मंत्रिपरिषद के बीच संवाद की मुख्य कड़ी है|
भारत का प्रधानमंत्री ही निति आयोग, राष्ट्रीय विकास परिषद्, राष्ट्रीय एकता परिषद्, अंतर्राज्यीय परिषद् तथा राष्ट्रीय जल संसाधन परिषद् का अध्यक्ष होता है| वह राष्ट्रपति को विभिन्न अधिकारियों जैसे भारत का महान्यायवादी, भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष एवं उसके सदस्यों, चुनाव आयुक्तों, वित्त आयोग का अध्यक्ष एवं उसके सदस्यों एवं अन्य नियुक्ति के सम्बन्ध में परामर्श देता है|
0 Comments