मातृ दिवस कब मनाया जाता है | Happy Mothers Day 2022 Quotes and Greeting in Hindi

Happy Mothers Day 2022: माँ वह व्यक्तित्व है जो सभी का स्थान ले सकती है, परन्तु उसका स्थान कोई नहीं ले सकता| वह हमारे जीवन का एक ऐसा कारक है जो हमें हमारी पहचान और प्रकृति से जोड़ कर रखता है| माँ संसार को व्यापक परिप्रेक्ष्य में प्यार करना और स्वीकार करना सीखाती है| उसका प्रेम सागर की तरह गहरा और आकाश की तरह ऊँचा होता है जो हमारी आँखों के माध्यम से हमारे मस्तिष्क की गतिविधियों को पड़ सकता है| इतने निस्वार्थ भाव से प्रेम करने वाली माँ के प्रति प्यार जताना वैसे तो किसी दिन विशेष का मौहताज नहीं है, पर साल का एक दिन विश्व भर में करीब सौ वर्षों से मातृ दिवस के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं मातृ दिवस कब मनाया जाता है (Mother's Day is celebrated on) और मातृ दिवस पर शुभकामना सन्देश(Mothers Day Quotes in Hindi):   


मातृ दिवस कब मनाया जाता है (Mother's Day is celebrated on)

विश्व के विभिन्न देशों में मातृ दिवस अलग-अलग समय पर मनाया जाता है| भारत समेत कई देशों में हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे यानी मातृ दिवस मनाते हैं| करीब 110 साल से यह परंपरा चल रही है| इस दिन की शुरुआत एना जार्विस ने की थी| उन्होंने यह दिन अपनी मां को समर्पित किया और इसकी तारीख इस तरह चुनी कि वह उनकी मां की पुण्यतिथि 9 मई के आसपास ही पड़े| इस वर्ष मदर्स डे 2022, 08 मई 2022 को पड़ रहा है| 

दरअसल, मदर्स डे की शुरुआत एना जार्विस की मां एन रीव्स जार्विस करना चाहती थीं| उनका मकसद मांओं के लिए एक ऐसे दिन की शुरुआत करना था, जिस दिन अतुलनीय सेवा के लिए मांओं को सम्मानित किया जाए| हालांकि, 1905 में एन रीव्स जार्विस की मौत हो गई और उनका सपना पूरा करने की जिम्मेदारी उनकी बेटी एना जार्विस ने उठा ली| हालांकि, एना ने इस दिन की थीम में थोड़ा बदलाव किया| उन्होंने कहा कि इस दिन लोग अपनी मां के त्याग को याद करें और उसकी सराहना करें| लोगों को उनका यह विचार इतना पसंद आया कि इसे हाथोंहाथ ले लिया गया और एन रीव्स के निधन के तीन साल बाद यानी 1908 में पहली बार मदर्स डे मनाया गया|

मातृ दिवस पर कुछ सन्देश (Mother's Day Quotes and Greetings)  

हमें अपनी माँ के प्यार , देखभाल और स्नेह के लिए उन्हें धन्यवाद और सम्मान देने के लिए एक विशेष दिन की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए| अपनी माँ के लिए अपने प्यार को सदैव प्रकट करते रहना चाहिए| तो माँ को अपने दिल की गहराई से धन्यवाद दें, उसके लिए इशारों में असीमित मदद और स्नेह प्रकट करें|

मातृ दिवस 2022 पर शुभकामना सन्देश 

"लाखों करोड़ो शब्द, शब्दकोष से खोज कर 
कभी भगवान् से भी, कुछ निवेदन कर लेता हूँ| 
प्रशंसा भरे वाक्य, कागज़ में सजो कर मैं 
तेरी परिभाषा लिखने का साहस कर लेता हूँ| 

फिर थक कर कक्ष के कोने पर सिसक लेता हूँ 
अपने छोटे जीवनकाल में तेरी सम्पूर्ण गाथा अपने समक्ष पाता  हूँ| 
तेरे आसमान का माँ , में तो मात्र  परिंदा हूँ 
जीती तो है तू इस मझदार में, मैं तो बस ज़िंदा हूँ| 


Happy Mothers Day 2022 Quotes

Thank you seems very small to say when I think about all the sacrifices you have made for me, I love you dearest mommy. !! Happy Mother's Day!!

We should love our mom for all reasons and for no reasons. !!Happy Mother's Day 2022!!

  • "If love is as sweet as a flower, then my mother is that sweet flower of love. Happy Mother's Day!!!"

  • " A mother is she who can take the place of all others but whose place no one else can take"
  • "Who ran to help me when I fell, and would some pretty story tell, or kiss the place to make it well?  My Mother!!! Happy Mother's Day 2022"
  • "We are born of love. Love is our Mother"
  • "Moms are likes button-they hold everything together"
  • "Life doesn't come with a manual. It comes with a mother"
  • "A mother is not a person to lean on but a person to make leaning unnecessary."
  • "God could not be everywhere, and therefore he made mothers."
mother's day quotes in hindi

Happy Mothers Day 2022 Quotes in Hindi
  1. "माँ तो बाग़ का फूल है,प्यार करना उसका उसूल है, दुनिया की मोहब्बत फिजूल है, माँ की हर दुआ कबूल है, माँ को नाराज़ करना इंसान तेरी भूल है , माँ के क़दमों की मिट्टी जन्नत की धूल  है | "
  2. "उसके रहते जीवन में कोई गम नहीं होता , दुनिया साथ दे ना दे माँ का प्यार कभी कम नहीं होता |" मातृ दिवस की शुभकामनाएं !!!
  3. "मैं रात भर 'जन्नत' की सैर करता रहा यारों, सुबह आँख खुली तो देखा सर माँ के क़दमों में था |"
  4. "किसी का दिल तोड़ना आज तक नहीं आया मुझे, प्यार करना  माँ से सीखा है मैंने |"
  5. "आँख खोलू तो चेहरा मेरी माँ का हो , आँख बंद हो तो सपना मेरी माँ का हो, मैं मर भी जाऊ तो कोई गम नहीं लेकिन , पर कफ़न मिले तो दुपट्टा मेरी माँ का हो "मातृ दिवस 2022 की शुभकामनाएं !!!
  6. "नींद अपनी भुला के सुलाया हमको, आंसू अपने गिरा के हंसाया हमको, दर्द कभी न देना उन हस्तियों को , खुदा ने माँ बाप बनाया जिनको |"
  7. "मांग लूँ यह मन्नत की फिर यही जहान मिले , फिर वही गोद फिर वही माँ मिले |"
  8. "मुझे इतनी फुरसत कहाँ की अपनी तकदीर का लिखा देखूँ , बस माँ  की मुस्कराहट देखकर समझ जाता हूँ की मेरी तकदीर बुलंद है |" मातृ दिवस 2022 की शुभकामनाएं !!!

दूसरे महत्वपूर्ण दिनों के लिए क्लिक करें:
January February March
April May June
July August September
 October  November December

Post a Comment

0 Comments