रेलवे में फिश प्लेट क्या होती है | Fish Plate in Railway

Fish Plate in Railway: रेलवे में पटरी एक निश्चित लम्बाई की होती है| ऐसे में जब भी निर्माण के दौरान रेल पटरियां बिछाई जाती हैं तो फिश प्लेट का इस्तेमाल किया जाता है| आइये जानते हैं क्या है यह फिश प्लेट, (What is Fish Plate in Railway) इसके प्रकार और इस्तेमाल (Types of Fish Plates):

fish plate in railway

रेलवे में फिश प्लेट क्या होती है (What is Fish Plate in Railway)

फिश प्लेट, स्टील का विशेष रूप से रोल्ड किया एक सेक्शन होता है, जिसका उपयोग फिश बोल्ट के साथ रेल के दो सिरों को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है| बनावट के आधार पर, मछली की तरह दिखने के कारण इसे पारम्परिक रूप से फिश प्लेट कहा जाता है| 

फिश प्लेट के कार्य (Function of Fish Plates)

  • रेल छोरों को जोड़कर एक रेल लाइन बनाने, रेल के सिरों पर टॉप लेवल और गेज फेस को बनाए रखने और रेल जॉइंट के पास कम दुरी वाले स्लीपर्स की मदद के साथ रेल के इम्पैक्ट को सहने और किसी भी विक्षेपण को रोकने के लिए 
  • ट्रेन पहियों के भार को एक रेल से दूसरे रेल में स्थानांतरित करने के लिए
  • रेल जॉइंट को स्टिफनेस (वर्टीकल और हॉरिजॉन्टल कठोरता) प्रदान करने के लिए
  • तापमान परिवर्तनों के कारण रेल के विस्तार और संकुचन को अनुमति देने के लिए

फिश प्लेटों के विभिन्न प्रकार और उनके उपयोग (Types of Fish Plate in Railway)

fish plate in railway

Ordinary Fish Plate : आर्डिनरी फिश प्लेट रेल को निरंतर सपोर्ट प्रदान करता है और उसके लाइन और लेवल को बनाए रखता है| इनका उपयोग सिंगल रेल, शार्ट वेल्डेड रेल, लॉन्ग वेल्डेड रेल की बफर रेल, टर्नआउट्स आदि में रेल को जोड़ने के लिए किया जाता है| 

1 meter long fish plate

One Meter Long Fish Plate: एक मीटर लम्बी फिश प्लेट उच्च घनत्व वाले मार्गों में आर्डिनरी फिश प्लेटों का एक बेहतर विकल्प है और आमतौर पर एलडब्ल्यूआर बिछाने, एलडब्ल्यूआर की डीस्ट्रेसिंग, रेल फ्रैक्चर की मरम्मत, पुल और इसके अप्प्रोचेस, सीएमएस क्रॉसिंग आदि में इसका उपयोग किया जाता है| निर्देशों के अनुसार, मोनो ब्लॉक कंक्रीट (एमबीसी) स्लीपरों पर रेल जोड़ने के लिए, एक मीटर लंबी फिश प्लेटों का उपयोग किया जाना है| 

combined fish plate in railway

Combination Fish Plate:दो अलग-अलग रेल खंडों (60 किलोग्राम -52 किलोग्राम या 52 किलोग्राम -90 आर रेल खंड) के जोड़ों पर चार कॉम्बिनेशन फिश प्लेटों के एक सेट का उपयोग किया जाता है| यह चार फिश प्लेट एक-दूसरे से अलग होती हैं और इनमें आईआर, ओआर, आईएल और ओएल (क्रमशः दाएं अंदर, दाएं बाहर, बाएं अंदर, बाएं बाहर)  के अलावा उनके भाग संख्या और रेल के जिस सेक्शन को उसे पकड़ना है, चिह्नित किया गया होता है| रेल की पूरी लंबाई का उपयोग बिना किसी अंतराल के कॉम्बिनेशन मछली प्लेटों के साथ किया जाना चाहिए| 

combination fish plate

Joggled Fish Plate: जॉगल फिश प्लेट का उपयोग रेल फ्रैक्चर के स्थान पर या वेल्डेड रेल जॉइंट पर क्लैंप और बोल्ट के साथ किया जाता है|  

फिश प्लेट की ड्राइंग (Fish Plate Drawing)

भारतीय रेल में फिश प्लेट के लिए आरडीएसओ द्वारा ड्राइंग निर्धारित की गई हैं, जिनके आधार पर ही इनकी गुणवत्ता, ग्रेड और डायमेंशन तय होता है| फिश प्लेट के लिए ड्राइंग इस प्रकार हैं:
fish plate rdso drawing

Post a Comment

0 Comments