क्या है मिट्टी बचाओ आंदोलन | Save Soil Movement

Save Soil Movement: भारतीय आध्यात्मिक गुरु और पर्यावरणविद सद्गुरु ने मिट्टी को बचाने के लिए मार्च 2022 में सेव सॉइल मूवमेंट ("मिट्टी बचाओ आंदोलन") की शुरुआत की थी| इसके रूप में उन्होंने 27 देशों से होकर 100 दिन की मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की थी| 05 जून 2022 यानि विश्व पर्यावरण दिवस इस सौ दिनों की यात्रा का 75वां दिन है| तो क्या है मिट्टी बचाओ आंदोलन (Save Soil Movement) और क्या है इसका उद्देश्य, आइये जानते हैं: 

save soil movement in hindi

क्या है "मिट्टी बचाओ आंदोलन" (What is Save Soil Movement)

'मिट्टी बचाओ आंदोलन' मिट्टी के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे सुधारने के लिए जागरूक दायित्व कायम करने के लिए एक वैश्विक आंदोलन है| सद्गुरु ने मार्च 2022 में इस आंदोलन की शुरुआत की थी, जिन्होंने 27 देशों से होकर 100 दिन की मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की थी| लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर से 64 वर्ष के सद्गुरु के 30000 किलोमीटर के बाइक की यात्रा को फ्लैग ऑफ किया गया था| 5 जून 2022, 100 दिन की यात्रा का 75वां दिन है| इस दिन विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया जाता है| विश्व पर्यावरण दिवस 2022 के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, 5 जून 2022 को सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' (Save Soil Movement) पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे| कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी भारत में मृदा स्वास्थ्य में सुधार के प्रति साझा चिंताओं और प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करेगी| 

save soil sadhguru


मिट्टी क्यों बचाएं? (Why to save soil?) 

सयुंक्त राष्ट्र के अनुसार एक एकड़ मिट्टी हर सेकंड बंजर हो रही है| यानि खेती के सिर्फ 60 साल बचे हैं| अब हम मिट्टी के विलुप्त होने जैसी गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं| भारत में 62 प्रतिशत मिट्टी में 0.5 प्रतिशत से भी कम जैविक सामग्री है| अधिकांश देशों में, शीर्ष मिट्टी का 50 प्रतिशत से अधिक पहले ही चला गया है| दुनिया का हर जिम्मेदार वैज्ञानिक स्पष्ट रूप से कह रहा है कि 2045 तक, दुनिया की आबादी 9.2 बिलियन हो जाएगी और हम 40 प्रतिशत कम भोजन का उत्पादन करेंगे| इससे भोजन की कमी हो जाएगी, गृह युद्ध जैसी समस्याएं सामने आयेंगी और सभ्यता का पतन होने लगेगा| लेकिन इसे बदला जा सकता है| "Save Soil Movement" इसीलिए मिट्टी को बचाने के लिए एक आंदोलन है| 

सेव सॉइल वैश्विक आंदोलन (Save Soil Movement) दुनिया भर के लोगों को मृदा स्वास्थ्य के लिए खड़े होने के लिए एक साथ लाकर मिट्टी के संकट को संबोधित करने के लिए है, और कृषि योग्य मिट्टी में जैविक सामग्री को बढ़ाने की दिशा में राष्ट्रीय नीतियों और कार्यों को स्थापित करने के लिए सभी देशों का समर्थन करता है| 

Post a Comment

0 Comments