क्या है भारत गौरव ट्रेन का उद्देश्य | Bharat Gaurav Train

Bharat Gaurav Train: वर्ष 2021 में नवंबर में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने थीम पर आधारित टूरिस्ट ट्रेन "भारत गौरव ट्रेन" की घोषणा करी थी| जिसके बाद कोयंबटूर उत्तर से साईंनगर शिरडी तक थीम-आधारित भारत गौरव ट्रेन की पहली सेवा ने 14 जून 2022 को अपनी यात्रा शुरू की| इसके बाद इस तरह की कई ट्रेनों का संचालन किया गया है| अब तक 26 भारत गौरव ट्रेनें शुरू की जा चुकी हैं| तो क्या है यह 'भारत गौरव ट्रेन' और क्या है इनका उद्देश्य, आइये जानते हैं: 

bharat gaurav train

भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train) 

भारत गौरव ट्रेनें, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए "देखो अपना देश" के तहत केंद्र सरकार की एक पहल है| "भारत गौरव ट्रेन" भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थलों को भारत और दुनिया के लोगों को दिखाने के लिए शुरू करी गई है| इस विशेष ट्रेन की घोषणा वर्ष 2021, नवंबर में भारत के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा की गई थी| भारत गौरव ट्रेन की खास बात यह है कि इसके टूरिस्ट सर्किट की पहचान और विकास और इस पर थीम आधारित रेलगाड़ियां चलाने के लिए पर्यटन क्षेत्र के पेशेवरों की ताकत का लाभ लिया गया है| 

भारत गौरव ट्रेन योजना से पहले से ही आईआरसीटीसी, रेलवे में कई पर्यटक सर्किट ट्रेनें चला रहा है| लेकिन इस नीति की शुरुआत के साथ, 01 अप्रैल 2022 से सभी पर्यटक सर्किट ट्रेनों का संचालन इस नीति के तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है| यह भारत गौरव योजना पेशेवर अनुभव के साथ अधिक टूर ऑपरेटरों को शामिल करने में मदद और देश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए है|

भारत गौरव ट्रेन के लिए सेवा प्रदाता को क्या होगी अनुमति 

  • भारत गौरव ट्रेन के लिए सेवा प्रदाता इस रेलगाड़ी के विषय को तय करने के लिए स्वतंत्र हैं जैसे सिख संस्कृति के महत्वपूर्ण स्थानों को कवर करने के लिए गुरु कृपा ट्रेन, भगवान श्री राम से जुड़े स्थानों के लिए रामायण ट्रेन आदि| 
  • भारत गौरव ट्रेन के सेवा प्रदाता रेल यात्रा, होटल आवास, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, ऐतिहासिक/विरासत स्थलों की यात्रा, टूर गाइड आदि सहित पर्यटकों को सभी समावेशी पैकेज प्रदान करेंगे| 
  • प्रदान की जा रही सेवाओं के स्तर के आधार पर पैकेज लागत तय करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी होगी| 
  • भारत गौरव ट्रेन में ग्राहकों के अनुकूल लक्जरी, बजट आदि डिब्बों का चयन करने की छूट होगी| 
  • विषय के आधार पर कोचों के इंटीरियर को डिजाइन/प्रस्तुत करने के लिए स्वतंत्र होंगे|  
  • ट्रेन के अंदर और बाहर ब्रांडिंग और विज्ञापन की अनुमति होगी| 
  • ट्रेन संरचना 14 से 20 डिब्बों की होगी जिसमें 2 एसएलआर (गार्ड वैन) शामिल होंगे|

भारत गौरव ट्रेन के लिए प्रक्रिया

भारत गौरव ट्रेन के लिए निजी सेवा प्रदाता के लिए आसान और पारदर्शी ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया है| पंजीकरण शुल्क केवल 1 (एक) लाख रुपये है| उपलब्धता के अध्यधीन सभी पात्र आवेदकों को कोचों का आबंटन किया जाएगा जिसकी प्राथमिकता रेक सुरक्षा जमा समय और तारीख पर आधारित होगी| प्रति रेक 1 (एक) करोड़ रुपये की रेक प्रतिभूति जमा होगी| 

इस ट्रेन के लिए व्यक्तिगत, भागीदारी फर्म, कंपनी, सोसायटी, ट्रस्ट, जेवी / कंसोर्टियम सभी तरह के निजी सेवा प्रदाता पात्र होंगे| सेवा प्रदाता के लिए अपने व्यवसाय मॉडल को काम करने के लिए नीति में अधिसूचित शुल्क और ढुलाई शुल्क का उपयोग करने का अधिकार होगा| उपयोग करने का अधिकार  2 से 10 सालों की अवधि का होगा| 

भारत की पहली निजी भारत गौरव ट्रेन  

first bharat gaurav train

भारत की पहली निजी भारत गौरव ट्रेन की सेवा तमिलनाडु के कोयंबटूर उत्तर से महाराष्ट्र के साईंनगर शिरडी तक 14 जून 2022 को शुरू की गई| इसके साथ ही, दक्षिण रेलवे 'भारत गौरव' योजना के तहत पहला पंजीकृत सेवा प्रदाता प्राप्त करने और कोयंबटूर उत्तर से साईंनगर शिरडी तक पहली सेवा का संचालन शुरू करने वाला भारतीय रेलवे का पहला क्षेत्र बना| दक्षिण रेलवे को इससे 3.34 करोड़ रुपये का वार्षिक निश्चित राजस्व प्राप्त होने की बात कही गई थी| इस भारत गौरव ट्रेन का पंजीकृत सेवा प्रदाता साउथ स्टार रेल है जिसने कोयंबटूर से शिरडी और वापसी के लिए ट्रेन का संचालन करा| इस पहली निजी भारत गौरव ट्रेन में कोयंबटूर से शिरडी के लिए 1100 यात्री पहली राउंडट्रिप सेवा में सवार हुए थे|  

कोयंबटूर उत्तर से साईंनगर शिरडी जाने वाली देश की पहली निजी भारत गौरव ट्रेन की कई अन्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बोर्ड पर एक डॉक्टर होगा
  • किसी भी प्रकार की मुश्किल का सामना करने के लिए रेलवे पुलिस बल के साथ निजी सिक्योरिटी ट्रेन में लगी हुई हैं| 
  • बोर्ड पर इलेक्ट्रिशियन और एसी मैकेनिक और फायर एंड सेफ्टी ऑफिसर होंगे| 
  • ट्रेन को ब्रांडेड हाउसकीपिंग सेवा प्रदाताओं द्वारा बनाए रखा जाता है जो लगातार अंतराल पर उपयोगिता क्षेत्रों को साफ करेंगे और कैटरर्स पारंपरिक शाकाहारी मेनू रखने में अनुभवी और समृद्ध हैं| 
  • यात्रा के दौरान यात्रियों का मनोरंजन करने के लिए डिब्बों में उच्च बास साउंडिंग स्पीकर और एक ऑन-रेल रेडियो जॉकी लगाया गया है| यात्रा को सुखद बनाए रखने के लिए भक्ति गीत, आध्यात्मिक कहानियां और लाइव साक्षात्कार होंगे
  • भारत गौरव ट्रेन पूरी तरह से विषाक्त मुक्त और धूम्रपान मुक्त होगी 


bharat gaurav train in hindi 

उत्तर पूर्व भारत के लिए भारत गौरव ट्रेन 

भारतीय रेलवे ने "नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी: बियॉन्ड गुवाहाटी" संचालित करने का फैसला किया है, जो भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन द्वारा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को कवर करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया टूर है| ट्रेन टूर 21 मार्च, 2023 को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगा और 15 दिनों की यात्रा में असम में गुवाहाटी, शिवसागर, जोरहाट और काजीरंगा, त्रिपुरा में उनाकोटी, अगरतला और उदयपुर, नागालैंड में दीमापुर और कोहिमा और मेघालय में शिलांग और चेरापूंजी को कवर करेगा| 

"श्री रामायण यात्रा" भारत गौरव ट्रेन 

भारतीय रेलवे ने तीर्थयात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव डीलक्स ए.सी. पर्यटक ट्रेन द्वारा "श्री रामायण यात्रा" संचालित करने का निर्णय लिया है| यह टूर 7 अप्रैल 2023 को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगा और भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थानों को कवर करेगा| प्रस्तावित ट्रेन टूर का संचालन आधुनिक सुविधाओं से युक्त भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में होने जा रहा है| बहुप्रतीक्षित ट्रेन यात्रा "श्री रामायण यात्रा" अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, भद्राचलम, नागपुर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को कवर करते हुए 17 रातों/18 दिनों के यात्रा कार्यक्रम पर रवाना होगी और वापस दिल्ली आएगी| 


आने वाले समय में कई और भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाये जाने की योजना है| 

Post a Comment

0 Comments