राष्ट्रमंडल खेल 2022 कहाँ हुए | About Commonwealth Games 2022

Commonwealth Games 2022: हर चार वर्ष के अंतराल में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जाता है| इन खेलों में विश्व भर के 70 से अधिक देशों से आए हज़ारों खिलाड़ी भाग लेते हैं| इस वर्ष 2022 में भी राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हुआ| आइये जानते हैं इस साल राष्ट्रमंडल खेल कहाँ संपन्न हुए (Commonwealth Games 2022) और क्या है इन खेलों का इतिहास:

commonwealth games 2022 in hindi

राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games)

राष्ट्रमंडल जिसे कॉमनवेल्थ के रूप में जाना जाता है, 56 देशों का एक राजनीतिक संघ है, जिनमें से अधिकांश देश वे हैं जो किसी समय ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन थे| इन देशों के समूह को कॉमनवेल्थ ऑफ़ नेशन कहा जाता है| यह सभी देश हर चार साल के अंतराल में एक खेल का आयोजन करते हैं जिसे राष्ट्रमंडल खेल (कॉमन वेल्थ गेम्स) कहा जाता है| 1891 में, जॉन एस्टले कूपर ने पहली बार ब्रिटिश साम्राज्य के देशों को एक साथ लाने के लिए एक खेल प्रतियोगिता के बारे में लिखा था| वर्ष 1911 में राजा जॉर्ज ५ के राज्याभिषेक के समय एक 'अंतर-साम्राज्य चैंपियनशिप' आयोजित की गई थी| 

लेकिन आधिकारिक राष्ट्रमंडल खेल पहली बार 1930 में खेले गए थे| वर्ष 1942 और 1946 में द्वितीय विश्व युद्ध के कारण इनका आयोजन नहीं हुआ| समय-समय पर इन खेलों के नाम में भी बदलाव होता रहा| वर्ष 1950 तक इन खेलों को ब्रिटिश एम्पायर गेम्स (British Empire Games) के नाम से जाना जाता था| 1954 से 1966 तक इन खेलों को ब्रिटिश एम्पायर एंड कॉमनवेल्थ गेम्स कहा गया और 1970 से 1974 में इसे ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स कहा गया| इसके बाद से इन खेलों को कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम से जाना जा रहा है, जिसे हिंदी में राष्ट्रमंडल खेल कहते हैं|  

राष्ट्रमंडल खेल 2022 कहाँ हुए (Commonwealth Games 2022)

इस वर्ष 2022 में राष्ट्रमंडल खेल का 22वीं बार आयोजन हुआ| यह बर्मिंघम, इंग्लैंड में 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक आयोजित किए गए| पिछले राष्ट्रमंडल खेल 2018 गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में समपन्न हुए थे| वर्ष 2026 में कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2026) का आयोजन विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में होंगें|    

rashtramandal khel 2022

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए 37 सदस्यीय भारतीय एथलीट टीमों का नेतृत्व ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा करने वाले थे, लेकिन चोट के कारण आखिरी समय में वे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा नहीं ले सके| हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह और बैडमिंटन एथलीट पीवी सिंधु  उद्घाटन समारोह में देश के ध्वजवाहक रहे| कुल मिलाकर 16 खेलों के लिए 210 भारतीय खिलाडियों ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भाग लिया जिसमें 106 पुरुष और 104 महिलाएं शामिल थी| समापन समारोह में निखत ज़रीन और शरत अचंता भारत के लिए ध्वजवाहक रहे| 

इस साल 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए अधिक पदक स्पर्धाओं को शामिल किया गया| 


राष्ट्रमंडल खेल 2022 टॉप टीम 

मैडल टैली के अनुसार राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया रही जिसने 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य पदकों के साथ 178 पदक जीते| दूसरे नंबर में 57 स्वर्ण, 66 रजत और 53 कांस्य पदकों के साथ इंग्लैंड ने 176 पदक अपने नाम किये| तीसरे नंबर पर 92 पदकों के साथ (26 स्वर्ण, 32 रजत और 34 कांस्य पदक) कनाडा रही|    

भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में चौथा स्थान हासिल किया| भारत ने कुल 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक अपने नाम किये| कुल मिलाकर भारत ने 61 मैडल जीते| भारत के बाद 49 मैडल के साथ न्यूज़ीलैंड ने शीर्ष पांच में अपना स्थान बनाया| 


राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आदर्श वाक्य (Commonwealth Games 2022 Motto)

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आदर्श वाक्य है: 'हर किसी के लिए खेल'

Commonwealth Games 2022 Motto: "Games for Everyone"


राष्ट्रमंडल खेलों में भारत (India at Commonwealth Games)

भारत ने 1930, 1950, 1962, 1986 राष्ट्रमंडल खेलों को छोड़कर 2022 से पहले हुए सभी में भाग लिया है| वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG 2022) में भारत 18 वीं बार भाग लेने जा रहा है|  कुल 503 पदकों (181 स्वर्ण, 173 रजत, 149 कांस्य) के साथ भारत सर्वकालिक राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में चौथे स्थान पर है| भारत का पहला राष्ट्रमंडल पदक 1934 में राशिद अनवर ने जीता था| उन्होनें कुश्ती के वर्ग में कांस्य पदक जीता था| 

भारत ने अपनी राजधानी नई दिल्ली में 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया था, जहाँ वह पदक तालिका पर दूसरे स्थान पर रहा| भारत ने गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरे स्थान पर रहने के लिए 26 स्वर्ण पदक सहित 66 पदक जीते - जो 2010 में दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भारत द्वारा 101 पदक जीतने के बाद से इन खेलों में उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी था| 


राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी (Indian Athletes for Commonwealth Games 2022) 

बैडमिंटन 

पुरुष: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत (पुरुष एकल में कांस्य), चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, बी सुमित रेड्डी

rashtramandal khel kya hai

महिला: पीवी सिंधु, अश्विनी पोनप्पा, आकर्षी कश्यप, त्रीसा जॉली (महिला डबल में कांस्य), गायत्री गोपीचंद (महिला डबल में कांस्य)

एथलेटिक्स

पुरुष: अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज), नितेन्द्र रावत (मैराथन), एम श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया (लंबी कूद), अब्दुल्ला अबुबाकर, प्रवीण चित्रावेल, और एल्डोस पॉल (ट्रिपल जंप), तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट), नीरज चोपड़ा, डीपी मनु, और रोहित यादव (भाला फेंक), संदीप कुमार (कांस्य- रेस वाकिंग) और अमित खत्री (रेस वॉकिंग), अमोज जैकब, नूह निर्मल टॉम, अरोकिया राजीव, मुहम्मद अजमल, नागनाथन पांडी और राजेश रमेश (4x400 मीटर रिले)

महिला: एस धनलक्ष्मी (100 मीटर और 4x100 मीटर रिले), ज्योति यारजी (100m बाधा दौड़), ऐश्वर्या बी (लंबी कूद और ट्रिपल जंप) और एंसी सोजन (लंबी कूद), मनप्रीत कौर (शॉट पुट), नवजीत कौर ढिल्लों और सीमा अंतिल पुनिया (डिस्कस थ्रो), अन्नू रानी (कांस्य-भाला फ़ेंक) और शिल्पा रानी (भाला फेंक), मंजू बाला सिंह और सरिता रोमित सिंह (हैमर थ्रो), भावना जाट और प्रियंका गोस्वामी (रेस वॉकिंग), हिमा दास, दुती चंद, श्राबानी नंदा, एमवी जिलना और एनएस सिमी (4x100 मीटर रिले)

बॉक्सिंग 

पुरुष: शिव थापा (63.5 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो- कांस्य), अमित पंघाल (51 किग्रा), रोहित टोकस (67 किलो- कांस्य पदक), सुमित कुंडू (75 किलो), आशीष चौधरी (80 किलो), संजीत कुमार (92 किग्रा), सागर (+92 किग्रा)

महिला: नीतू (48 किग्रा)निखत जरीन (50 किग्रा), जैस्मीन (60 किग्रा- कांस्य), लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा)

क्रिकेट 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए क्वालीफाई किया और रजत पदक अपने नाम किया| 

हॉकी 

भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम भी राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया| भारतीय पुरुषों की टीम ने रजत पदक जीता वहीँ महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया|  

स्क्वाश 

जोशना चिन्नप्पा, दीपिका पल्लीकल कार्तिक और सौरव घोषाल छह सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व कर रही हैं| 

पुरुष एकल: सौरव घोषाल, रमित टंडन, अभय सिंह

महिला एकल: जोशना चिनप्पा, सुन्याना कुरुविला, अनहत सिंह (14 साल की उम्र में राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिस्पर्धा करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय एथलीट बनी)

महिला युगल: दीपिका पल्लीकल / जोशना चिनप्पा, सुनयना कुरुविला / अनहत सिंह

मिश्रित युगल: सौरव घोषाल / दीपिका पल्लीकल (कांस्य पदक) , रमित टंडन / जोशना चिनप्पा

पुरुष युगल: रमित टंडन / हरिंदर पाल सिंह संधू, वेलावन सेंथिलकुमार / अभय सिंह

टेबल टेनिस 

पुरुष: अचंता शरत कमल (03 स्वर्ण और 01 रजत जीतने वाले खिलाडी), साथियान ज्ञानसेकरन (पुरुष एकल में कांस्य पदक और पुरुष टीम में स्वर्ण), हरमीत देसाई, सनिल शेट्टी 

महिला: मनिका बत्रा, रीथ रिश्य, श्रीजा अकुला (मिक्स्ड डबल में स्वर्ण पदक), दीया चितले

मैराथन

नितेंद्र सिंह रावत, अनीश थापा मगर, अनिल कुमार सिंह, आशीष कुमार, ए बी बेलियप्पा, कालिदास लक्ष्मण हीरेवे

तैराकी 

साजन प्रकाश (200 मीटर, 100 मीटर, 50 मीटर, तितली)

श्रीहरि नटराज (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर बैकस्ट्रोक)

कुशागरा रावत (1500 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर फ्रीस्टाइल)

अद्वैत पेज (1500 मीटर फ्रीस्टाइल)

वेट लिफ्टिंग 

पुरुष: संकेत महादेव (55 किग्रा) (राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पहला मैडल जीतने वाले (रजत पदक)) , चणम्बम ऋषिकांत सिंह (55 किग्रा), जेरेमी लालरिनुंगा (67 किग्रा), अचिंता शेउली (73 किग्रा), अजय सिंह (81 किग्रा), विकास ठाकुर (96 किग्रा), रागला वेंकट राहुल (+96 किग्रा)

महिला: मीराबाई चानू (49 किग्रा) (राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पहला गोल्ड मैडल जीतने वाली), बिंद्यारानी देवी (55 किग्रा), पोपी हजारिका (59 किग्रा), उषा कुमारा (87 किग्रा), पूर्णिमा पांडे (+87 किग्रा)

कुश्ती

महिला: पूजा गहलोत (50 किग्रा -कांस्य), विनेश फोगाट (53 किग्रा), अंशु मलिक (57 किग्रा), साक्षी मलिक (62 किग्रा),  दिव्या काकरान (68 किग्रा-कांस्य), पूजा सिहाग (76 किग्रा-कांस्य)

पुरुष: रवि कुमार दहिया (57 किग्रा), बजरंग पुनिया (65 किग्रा), नवीन (74 किग्रा), दीपक पुनिया (86 किग्रा), दीपक (97 किग्रा - कांस्य), मोहित ग्रेवाल (125 किग्रा-कांस्य)

साइकिलिंग 

रोनाल्डो लैटोंजम सिंह, डेविड बेकहम

जूडो

पुरुष: विजय कुमार यादव - 60 किग्रा (कांस्य पदक), जसलीन सिंह सैनी - 66 किग्रा, दीपक देसवाल - 100 किलो

महिला: शुशिला लिकमबम - 48 kg (रजत पदक), सुचिका तरियाल - 57 किग्रा, तुलिका मान - +78 kg (रजत पदक)

ट्रायथलॉन

महिला: संजना जोशी और प्रज्ञा मोहन 

लॉन बाउल 

लॉन बाउल रूपा रानी टिर्की, लवली चौबे, नयमोनी सैकिया, पिंकी सिंह की टीम ने भारत को इस खेल में पहला स्वर्ण पदक दिलाया|   

Post a Comment

0 Comments