नेल्सन मंडेला डे कब है और क्यों मनाते हैं | International Nelson Mandela Day 2023

International Nelson Mandela 2023: नेल्सन मंडेला एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे जिन्होनें दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद शासन पर विजय प्राप्त की| वह एक मानवाधिकार वकील, एक अंतरराष्ट्रीय शांतिदूत और एक स्वतंत्र दक्षिण अफ्रीका के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति थे| उनकी जन्मतिथि के दिन सयुंक्त राष्ट्र द्वारा नेल्सन मंडेला डे मनाया जाता है| आइये जानते हैं कब मनाते हैं नेल्सन मंडेला डे (Nelson Mandela Day 2023 Date) और क्या है नेल्सन मंडेला डे 2023 का विषय (Nelson Mandela Day 2023 Theme):  

national mandela day 2022

नेल्सन मंडेला डे कब मनाते हैं (Nelson Mandela Day 2023 Date)

हर साल 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला डे मनाया जाता है| वर्ष 2009 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नेल्सन मंडेला के जन्मदिन 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस  के रूप में मनाए जाने की घोषणा करी, जिसके बाद 18 जुलाई 2010 को पहली बार नेल्सन मंडेला डे मनाया गया| इस दिन का उद्देश्य स्वयंसेवा और सामुदायिक सेवा के माध्यम से नेल्सन मंडेला के जीवन और उपलब्धियों का सम्मान करना है| साथ ही इस विश्वास का सम्मान करना है कि प्रत्येक व्यक्ति में दुनिया को बदलने की क्षमता है| 

कौन थे नेल्सन मंडेला 

नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे, जिनका कार्यकाल 1994 से 1999 तक रहा| नेल्सन मंडेला को फादर ऑफ़ मॉडर्न साउथ अफ्रीका भी कहा जाता है| मंडेला का मुख्य उद्देश्य शांतिप्रिय ढंग से रंगभेद की सरकार को समाप्त करना था, जिसके लिए उन्हें शांति के लिए नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया| मंडेला ने अपनी सेवानिवृत्ति के बाद एक फाउंडेशन भी शुरू किया, जिसका नाम नेल्सन मंडेला फाउंडेशन रखा गया था| फाउंडेशन का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण विकास और स्कूल निर्माण का समर्थन करना है| फाउंडेशन एड्स वाले लोगों को उनके उपचार में भी मदद करता है| 

नेल्सन मंडेला डे 2023 का विषय (Nelson Mandela Day 2023 Theme)

नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए हर साल एक थीम तय की जाती है| जहाँ नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2021 का विषय "One Hand Can Feed Another" था, वहीँ नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022 का विषय "Do what you can, with what you have, where you are." था| 

नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2023 का विषय "जलवायु, भोजन और एकजुटता" है| 

"Climate, Food & Solidarity"

Post a Comment

0 Comments