सावन के सोमवार कब से शुरू है | Sawan Ke Somvar 2023

Sawan Ke Somvar: हिंदू धर्म के अनुसार 'श्रावण' को वर्ष का सबसे पवित्र महीना माना जाता है और सावन के सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे अनुकूल दिन होते हैं| "सावन के सोमवार" का अर्थ है, हिंदू कैलेंडर महीने श्रावण के दौरान पड़ने वाले सभी सप्ताहों में पड़ने वाले 'सोमवार'| आइये जानते हैं इस वर्ष "सावन के सोमवार" कब से शुरू है (Sawan ke Somvar): 

sawan ke somvar 2022

सावन के सोमवार 2023 (Sawan ke Somvar 2023) 

हिंदू कैलेंडर में श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित होता है| यूँ तो भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए यह पूरा महीना शुभ माना जाता है पर इस माह पड़ने वाले सोमवार में की गई शिव की आराधना विशेष फलदायी मानी गई है| श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले सभी सोमवारों को उपवास के लिए अत्यधिक शुभ माना जाता है और इसे श्रावण सोमवर या 'सावन सोमवर व्रत' के रूप में जाना जाता है| कई भक्त सावन महीने के पहले सोमवार से 'सोलह सोमवार' का उपवास रखते हैं| 

श्रावण मास में सभी मंगलवार, भगवान शिव की पत्नी 'देवी पार्वती' को समर्पित हैं| श्रावण मास के दौरान मंगलवार के व्रत को 'मंगल गौरी व्रत' के रूप में जाना जाता है| सावन शिवरात्रि और हरियाली अमावस्या श्रावण महीने के दौरान अन्य शुभ दिन हैं| 

भारत में जहाँ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में, अमंता चंद्र कैलेंडर का पालन किया जाता है वहीँ उत्तर भारतीय राज्यों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में पूर्णिमांत कैलेंडर का पालन किया जाता है| इसलिए सावन सोमवार की लगभग आधी तारीखें दोनों कैलेंडर में भिन्न होती हैं| पूर्णिमा कैलेंडर में श्रावण मास, अमांता कैलेंडर से पंद्रह दिन पहले शुरू होता है| 

sawan ke somvar kab se start hai


सावन के सोमवार कब से शुरू है 2023 (Sawan ke Somvar 2023) 

हिन्दू कैलेंडर के श्रावण माह को साधारण वाणी में 'सावन' कहा जाता है| सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना है| इस वर्ष श्रावण का महीना 04 जुलाई 2023, मंगलवार से शुरू हो रहा है| और यह महीना 31 अगस्त 2023, गुरुवार तक रहेगा| दरअसल इस बार अधिकमास के चलते है ऐसा होगा, यानि इस वर्ष सावन के माह में श्रावण अधिकमाह पड़ रहा है| इसलिए इस साल पड़ने वाले सोमवार (सावन के सोमवार 2023) इस प्रकार हैं:

10 जुलाई 2023, सोमवार 

17 जुलाई 2023, सोमवार 

24 जुलाई 2023, सोमवार 

31 जुलाई 2023, सोमवार 

07 अगस्त 2023, सोमवार 

14 अगस्त 2023, सोमवार 

21 अगस्त 2023, सोमवार 

28 अगस्त 2023, सोमवार 

पढ़ें: क्यों आता है अधिक मास?  

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और बिहार राज्यों में सावन का महीना कृष्ण पक्ष से शुरू होता है, इसलिए सावन का व्रत सोमवार 10 जुलाई से शुरू होंगे| 

वहीँ दक्षिण राज्यों में अमांता कैलेंडर के हिन्दू कैलेंडर के अनुसार श्रावण माह शुक्ल पक्ष से शुरू होता है| यहाँ पर श्रावण माह यानि श्रावण अधिकमाह 18 जुलाई 2023, मंगलवार से शुरू होगा और 15 सितम्बर 2023, शुक्रवार को श्रावण माह समाप्त होगा| इसमें पड़ने वाले सोमवार (सावन के सोमवार 2023) इस प्रकार रहेंगे:

24 जुलाई 2023, सोमवार 

31 जुलाई 2023, सोमवार 

07 अगस्त 2023, सोमवार 

14 अगस्त 2023, सोमवार 

21 अगस्त 2023, सोमवार 

28 अगस्त 2023, सोमवार 

04 सितम्बर 2023, सोमवार 

11 सितम्बर 2023, सोमवार 

नेपाल और उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में, सावन सोमवार, सौर कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है| इसलिए, इन क्षेत्रों में सावन सोमवार की तारीखें चंद्र कैलेंडर से भिन्न होती हैं| इसके अनुसार श्रावण का महीना 16 जुलाई 2023, रविवार को शुरू होगा और 16 अगस्त 2023, बुधवार तक रहेगा और सावन के सोमवार इस प्रकार रहेंगे: 

17 जुलाई 2023, सोमवार 

24 जुलाई 2023, सोमवार 

31 जुलाई 2023, सोमवार 

07 अगस्त 2023, सोमवार 

14 अगस्त 2023, सोमवार 

Post a Comment

0 Comments