अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस कब मनाया जाता है | International Day of Older Persons 2023 Theme

International Day of Older Persons 2023: वैसे तो बुजुर्गों का सम्मान करने या उन्हें विशेष महसूस करवाना कोई दिन का मोहताज नहीं है पर प्रति वर्ष एक दिन बुजुर्गों के लिए आदर, सम्मान, देखभाल और सत्कार के लिए अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के रूप में मनाया जाता है| आइये जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस कब मनाते हैं (International Day of Older Persons 2023 Date) और क्या है इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस 2023 का विषय (International Day of Older Persons 2023 Theme): 
international day of older persons

अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस कब मनाते हैं (International Day of Older Persons 2023 Date)

अगले तीन दशकों में, दुनिया भर में वृद्ध व्यक्तियों की संख्या दोगुनी से अधिक होने का अनुमान है| बुजुर्गों का सम्मान हर दिन, हर पल हमारे मन में होना चाहिए, लेकिन उनके प्रति मन में छिपे इस सम्मान को व्यक्त करने के लिए एवं बुजुर्गों के प्रति चिंतन की आवश्यकता के लिए औपचारिक तौर पर भी एक दिन निश्चित किया गया है| सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने बच्चों में बुजुर्गों के लिए आदर, सम्मान, देखभाल और सत्कार के लिए प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस या अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है| इस दिन को 14 दिसंबर 1990 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा (संकल्प 45/106) द्वारा नामित किया गया था| इसके बाद साल 1991 में महासभा ने वृद्ध व्यक्तियों के लिए सयुंक्त राष्ट्र के सिद्धांतों को अपनाया| विश्व वृद्धजन दिवस को मनाने का उद्देश्य बुजुर्गों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाना है| 

"Old age takes away what we have inherited and give us back what we have earned." Happy International Day of Older Persons 2023

अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस 2023 का विषय (International Day of Older Persons 2023 Theme)

हर साल एक थीम को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस (वृद्धजन दिवस) मनाया जाता है| पिछले वर्ष 2022 की अम्ब्रेला थीम थी:
International Day of Older Persons 2022 Theme: “Resilience of Older Persons in a Changing World”. 

इस साल अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस 2023 का विषय है: "हर पीढ़ियों के वृद्ध व्यक्तियों के लिए मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के वादों को पूरा करना" 
International Day of Older Persons 2023 Theme: “Fulfilling the Promises of the Universal Declaration of Human Rights for Older Persons: Across Generations." 

"Be young and stupid today in order to be old and wise tomorrow! Happy International Day of Older Persons"

Post a Comment

0 Comments